विज्ञापन

बाबा और नाबालिग पोती के प्रेम संबंध ने लांघी रिश्ते की मर्यादा, कुएं में मिले शव, चोट के निशान का सच क्या?

Mauganj Crime: मऊगंज में बाबा-पोती के शव कुएं में मिले हैं, दोनों के बीच प्रेम प्रसंग की आशंका जताई जा रही है. संभावना है कि दोनों कुएं में कूदकर जान दे दी, लेकिन उनके शरीर पर मिले चोट के निशान ने पूरे मामले को उलझा दिया है. पुलिस का कहना है कि हर पहलू से मामले की जांच की जा रही है.

बाबा और नाबालिग पोती के प्रेम संबंध ने लांघी रिश्ते की मर्यादा, कुएं में मिले शव, चोट के निशान का सच क्या?
Mauganj Crime News: कुंए के निकले शव के पास लगी लोगों की भीड़.

Mauganj Crime News: मऊगंज जिले के नईगढ़ी थाना क्षेत्र में नाबालिग लड़की और 25 वर्ष के युवक का शव कुएं में मिला. प्रेम प्रसंग के चलते दोनों की एक साथ आत्महत्या करने की आशंका जताई जा रही है, लेकिन शरीर पर मिले चोट के निशान ने मामला संदिग्ध बना दिया है. युवक और युवती रिश्ते में बाबा-पोती लगते थे, लंबे समय से उनके बीच में प्रेम संबंध होने की बात सामने आई है. 

हफ्ते भर पहले युवती घर से लापता भी हो गई थी, जिसकी रिपोर्ट परिजनों ने नईगढ़ी थाने दर्ज कराई थी. जांच के बाद पुलिस ने युवती को दस्तयाब कर परिजनों के हवाले कर दिया. 3 दिन पहले युवती फिर लापता हो गई और मंगलवार 26 मई को उसका और उसके प्रेमी का शव कुएं में मिला. सूचना पर पहुंची पुलिस को घटनास्थल से मोबाइल फोन, सिंदूर और अन्य सामान मिला है, जिससे प्रेम प्रसंग की बात सामने आई है.

“मुझे मेरी बीवी से बचाओ” ग्वालियर में पति ने लगाई गुहार, बॉयफ्रेंड साथ रखने की शर्त, जेवर-बच्चे संग पत्नी गायब

19 मई को भी लापता हो गई थी युवती 

पुलिस के अुनसार, नाबालिग लड़की और शिवकुमार साकेत (24) एक गांव के रहने वाले थे. किशोरी 19 मई को घर से लापता हो गई थी, परिजनों ने उसे तलाश किया, लेकिन कुछ पता नहीं चला. अगले दिन 20 मई को परिजनों ने उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई. 23 मई को पुलिस ने रेशमा को दस्तयाब कर परिवार को सौंप दिया. 25 मई सोमवार की रात वह फिर घर से लापता हो गई. 

घर से 300 मीटर दूर कुएं में मिला शव 

27 मई को परिजनों को घर से करीब 300 मीटर दूर कुएं के पास रेशमा का मोबाइल, सिंदूर और अन्य सामग्री मिला, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई. नईगढ़ी थाना और रामपुर चौकी पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से कुएं में तलाश कर दोनों शव बाहर निकलवाया. मृतका के परिजनों ने बताया कि शिवकुमार रिश्ते में रेशमा का बाबा लगता था. मृतक शिवकुमार के परिजनों ने शरीर पर चोट के निशान होने की बात कही है. 

IPS Daughter Suicide: भोपाल में IPS ऑफिसर की बेटी ने लगाई फांसी, नहीं मिला सुसाइड नोट, जांच में जुटी पुलिस

पुलिस कर रही जांच 

नईगढ़ी थाना प्रभारी ऋषि कुमार द्विवेदी ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए हैं. सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच की जा रही है. मामले में प्रेम प्रसंग की आशंका जताई जा रही है.  

(विमल दुबे की रिपोर्ट)
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mauganj News, Mauganj Crime News, Baba Poti Love Affair, Love Affair, MP Latest
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com