विज्ञापन

क्‍या भारत में इबोला वायरस की दस्‍तक? युगांडा से आई महिला में दिखे लक्षण, कियाा गया आइसोलेट

Ebola Virus Alert: युगांडा से लौटी एक भारतीय महिला में इबोला वायरस संक्रमण के लक्षण नजर आए हैं, जिसके बाद उसे आइसोलेशन में रखा गया है. हालांकि, अभी तक महिला में इबोला वायरस संक्रमण की पुष्टि नहीं हुई.

क्‍या भारत में इबोला वायरस की दस्‍तक? युगांडा से आई महिला में दिखे लक्षण, कियाा गया आइसोलेट
महिला को हल्का बदन दर्द है, इसके अलावा कोई गंभीर लक्षण नहीं
बेंगलुरु:

Ebola virus: इबोला वायरस संक्रमण के मामले युगांडा और कांगो सहित कई अफ्रीकी देशों में लगातार बढ़ रहे हैं. इस बीच युगांडा से भारत आई एक महिला में इबोला वायरस के लक्षण नजर आए हैं. इस महिला को बेंगलुरु के सरकारी अस्‍पताल में निगरानी के लिए आइसोलेट किया गया है. हालांकि, अभी इस बात की पुष्टि नहीं हुई है कि ये महिला इबोला वायरस से संक्रमित है. जांच के लिए ब्‍लड सैंपल को पुणे के नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी भेजा गया है, रिपोर्ट अभी आना बाकी है.   

क्‍या भारत में इबोला वायरस की दस्‍तक?

सूत्रों के अनुसार, युगांडा से यात्रा करके आई महिला को बेंगलुरु के सरकारी अस्पताल में निगरानी के लिए आइसोलेट किया गया है. बताया जा रहा है कि इस महिला को हल्का बदन दर्द है. हालांकि, इसके अलावा कोई गंभीर लक्षण नहीं हैं. महिला की हालत फिलहाल सामान्य बताई गई है. वैसे सरकार ने साफ कहा है कि अभी तक भारत में इबोला वायरस के किसी भी मामले की पुष्टि नहीं हुई है. स्‍वास्‍थ्‍य अधिकारियों ने बताया कि महिला की हालत फिलहाल स्थिर है. स्वास्थ्य अधिकारी उसकी स्थिति पर लगातार कड़ी नजर रख रहे हैं. स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि चूंकि वह हाल ही में इबोला प्रभावित क्षेत्र से यात्रा करके आई थी और बाद में उसे शरीर में हल्के दर्द जैसे लक्षण दिखे, इसलिए एहतियात के तौर पर उसे महामारी रोग अस्पताल में भर्ती कराया गया.

अफ्रीकी देशों में इबोला के प्रकोप के मद्देनजर, कर्नाटक स्वास्थ्य विभाग ने प्रभावित देशों की यात्रा करने वाले व्यक्तियों को लौटने के बाद 21 दिनों तक स्वास्थ्य निगरानी और स्वयं की निगरानी करने की सलाह दी है.

सरकार ने कहा घबराएं नहीं

भारत सरकार इबोला वायरस की स्थिति पर लगातार नजर रख रही है. अफ्रीका के कुछ देशों में इबोला वायरस संक्रमण के मामले सामने आने के बाद स्वास्थ्य मंत्रालय सतर्क है. स्वास्थ्य मंत्रालय और राज्य सरकारें मिलकर निगरानी और जरूरी स्वास्थ्य प्रोटोकॉल का पालन कर रही हैं. एयरपोर्ट और अन्य एंट्री पॉइंट्स पर स्क्रीनिंग और निगरानी जारी है. सरकार ने लोगों से घबराने और अफवाह फैलाने से बचने की अपील की है. लोगों को सिर्फ सरकारी और आधिकारिक जानकारी पर भरोसा करने की सलाह दी गई है.

Latest and Breaking News on NDTV

कई अफ्रीकी देशों में इबोला के प्रकोप के मद्देनजर, कर्नाटक स्वास्थ्य विभाग ने प्रभावित देशों की यात्रा करने वाले व्यक्तियों को लौटने के बाद 21 दिनों तक स्वास्थ्य निगरानी और स्वयं की निगरानी करने की सलाह दी है. विभाग ने कहा कि लक्षण दिखने पर तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करें, जबकि त्वरित प्रतिक्रिया दल (आरआरटी) निगरानी गतिविधियां चलाएंगे.

  • बेंगलुरु में राजीव गांधी इंस्टीट्यूट ऑफ चेस्ट डिजीज (आरजीआईसीडी) को आइसोलेशन सेंटर के रूप में चिन्हित किया गया है, जबकि महामारी रोग अस्पताल को क्वारंटाइन और उपचार केंद्र के रूप में नामित किया गया है.
  • मंगलुरु में न्यू मंगलौर पोर्ट अथॉरिटी (एनएमपीए) के अंतर्गत श्रीनिवास पोर्ट अस्पताल को क्वारंटाइन सेंटर के रूप में चिन्हित किया गया है, जबकि वेनलॉक जिला अस्पताल को आइसोलेशन और उपचार केंद्र के रूप में नामित किया गया है.

ये भी पढ़ें:- इबोला खतरे के बीच रायपुर एयरपोर्ट अलर्ट, बाहर से आने वाले यात्रियों की स्क्रीनिंग शुरू; WHO की चेतावनी 

WHO ने किया अलर्ट
 

विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने 17 मई को डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो (डीआरसी) और युगांडा में चल रहे इबोला रोग (ईडी) के प्रकोप को "अंतर्राष्ट्रीय चिंता का सार्वजनिक स्वास्थ्य आपातकाल" (पीएचईआईसी) घोषित किया. इबोला वायरस का संक्रमण अफ्रीकी देशों में बढ़ता जा रहा है. संक्रमण के सबसे ज्‍यादा मामले कांगो में सामने आ रहे हैं. इबोला वायरस के अब तक कांगो में 101 पॉज‍िट‍िव केस, 900 से ज्यादा संदिग्ध मामले सामने आ चुके हैं. 

ये भी पढ़ें:- इबोला वायरस को लेकर नई गाइडलाइंस जारी, एयरपोर्ट पर पैसेंजर्स को भरना होगा सेल्‍फ डिक्‍लेरेशन फॉर्म

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com