विज्ञापन
This Article is From Mar 10, 2023

"केंद्र सरकार पूरी ताकत से AAP और दिल्ली सरकार को कुचलने की कोशिश कर रही है": NDTV से बोले सौरभ भारद्वाज

सिसोदिया को केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने 26 फरवरी को दिल्ली आबकारी नीति 2021-22 तैयार करने में कथित भ्रष्टाचार के आरोप में गिरफ्तार किया था। वह 20 मार्च तक न्यायिक हिरासत में हैं.

लोगों का साथ हमारे साथ हैं और भगवान हमारे साथ हैं: सौरभ भारद्वाज
नई दिल्ली:

दिल्ली के नए स्वास्थ्य मंत्री सौरभ भारद्वाज (Saurabh Bhardwaj) ने कार्यभार  संभालाने के बाद  NDTV से ख़ास बातचीत की. इस दौरान सौरभ भारद्वाज ने कहा कि यह पूरी पार्टी और सरकार के लिए बहुत मुश्किल वक़्त है. केंद्र सरकार पूरी ताकत से आम आदमी पार्टी और दिल्ली सरकार को कुचलने की कोशिश कर रही है. लेकिन लोगों का साथ हमारे साथ हैं और भगवान हमारे साथ हैं. हमने जब पूरी दिल्ली के लोगों की सेहत सुधारी है तो सरकार और पार्टी की सेहत भी सुधरेगी.

सौरभ भारद्वाज ने आगे कहा कि यह बात साफ हो चुकी है कि अगर भ्रष्टाचार होता तो एजेंसियों के पास कोई ना कोई सबूत होता जिसके आधार पर सजा मिलती. आज आप अदालत में देखेंगे कि कोई सबूत नहीं है और जमानत मिलनी थी. मनी लॉन्ड्रिंग का कानून आतंकवादियों के लिए लाया गया था. लेकिन मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन पर लगाया हुआ है. ताकि इनको ज्यादा से ज्यादा समय जेल में रखा जा सके. मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन चाहे कुछ भी हो जाए बीजेपी में नहीं जाएंगे

कल ली है मंत्री पद की शपथ

आप विधायक सौरभ भारद्वाज और आतिशी को उपराज्यपाल वी. के.सक्सेना ने बृहस्पतिवार को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की उपस्थिति में मंत्री पद की शपथ दिलाई. आतिशी को शिक्षा, लोकनिर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी), ऊर्जा और पर्यटन विभाग का कार्यभार दिया जाएगा, जबकि भारद्वाज स्वास्थ्य, शहरी विकास, जल और उद्योग विभाग की जिम्मेदारी संभालेंगे.

दिल्ली के उप मुख्यमंत्री रहे मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन के इस्तीफे के बाद मंत्रिमंडल में दो पद खाली हुए थे. सिसोदिया और जैन क्रमश: भ्रष्टाचार और धन शोधन के मामलों में इस समय दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद हैं.

सिसोदिया को केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने 26 फरवरी को दिल्ली आबकारी नीति 2021-22 तैयार करने में कथित भ्रष्टाचार के आरोप में गिरफ्तार किया था। वह 20 मार्च तक न्यायिक हिरासत में हैं.

ये भी पढ़ें- 'लैंड फॉर जॉब' स्कैम से जुड़े मनी लांड्रिंग केस में ED की 15 जगह छापेमारी, तेजस्‍वी यादव के दिल्‍लीवाले घर पर भी रेड

जैन भी इस समय न्यायिक हिरासत में हैं और प्रवर्तन निदेशालय ने कथित धनशोधन के मामले में उन्हें पिछले साल मई में गिरफ्तार किया था.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
AAP, Central Government, Saurabh Bhardwaj
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com