- चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल अनिल चौहान ने बताया कि ऑपरेशन सिंदूर अभी भी जारी है और उच्च सैन्य तैयारी आवश्यक है.
- CDS ने कहा कि भविष्य में सेना को सूचना, प्रौद्योगिकी और विद्वान योद्धाओं की जरूरत होगी, जो युद्ध में सफल हों.
- ऑपरेशन सिंदूर जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के जवाब में सात मई को शुरू किया गया था.
'ऑपरेशन सिंदूर' पर संसद में जारी गतिरोध के बीच देश के चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) जनरल अनिल चौहान ने एक महत्वपूर्ण बयान दिया है.उन्होंने कहा है कि 'ऑपरेशन सिंदूर' अभी भी जारी है. उन्होंने कहा है कि देश को चौबीस घंटे व पूरे साल बहुत उच्च स्तर की सैन्य तैयारी रखनी चाहिए.दिल्ली के सुब्रतो पार्क में आयोजित रक्षा संगोष्ठी को संबोधित करते हुए सीडीएस ने यह भी कहा कि भविष्य में सेना को सूचना योद्धाओं, प्रौद्योगिकी योद्धाओं और विद्वान योद्धाओं की भी जरूरत होगी.
युद्ध का विजेता कौन होता है
उन्होंने कहा कि युद्ध के इस परिदृश्य में, भावी सैनिकों को सूचना, प्रौद्योगिकी और शिक्षा के मामले में विद्वान होना होगा.
'नंबर 4 वॉरफेयर एंड एयरोस्पेस स्ट्रेटेजी प्रोग्राम' के तत्वावधान में 'एयरोस्पेस पावर : प्रिजर्विंग इंडियाज़ सोवरेनिटी एंड फर्दरिंग नेशनल इंट्रस्ट्स' विषय पर यह सेमिनार आयोजित किया गया था.
सेमिनार को संबोधित करते हुए सीडीएस ने कहा कि युद्ध में कोई भी उपविजेता नहीं होता और किसी भी सेना को लगातार सतर्क रहते हुए उच्च स्तर की अभियानगत तैयारी रखनी चाहिए. जनरल चौहान ने कहा, "ऑपरेशन सिंदूर इसका एक उदाहरण है, जो अब भी जारी है. हमारी तैयारी का स्तर बहुत ऊंचा होना चाहिए, चौबीस घंटे, 365 दिन.'' सीडीएस ने शस्त्र और शास्त्र दोनों के बारे में सीखने के महत्व पर भी जोर दिया.
-
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज -
NDTV World Summit : क्या AI छीन लेगा नौकरियां? माइक वॉल्श ने दिया चौंकाने वाला जवाब
भारत ने कब शुरू किया था 'ऑपरेशन सिंदूर'
जम्मू कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकवादी हमले के जवाब में भारत ने सात मई की सुबह ऑपरेशन सिंदूर शुरू करके पाकिस्तान तथा पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में आतंकवादियों के कई ठिकानों को ध्वस्त कर दिया था. पाकिस्तान ने भी भारत के खिलाफ आक्रामक अभियान शुरू किया और उसके हमलों का जवाब भी ऑपरेशन सिंदूर के तहत ही दिया गया.
दस मई की शाम को सहमति बनने के बाद दोनों परमाणु शक्ति संपन्न देशों के बीच सैन्य संघर्ष रुक गया था.उस समय भी सेना ने कहा था कि 'ऑपरेशन सिंदूर' अभी खत्म नहीं हुआ है. पाकिस्तान के साथ सीजफायर के बाद सरकार ने कहा था कि कोई भी आतंकी गतिविधि 'एक्ट ऑफ वार' मानी जाएगी.
सीडीएस ने 'ऑपरेशन सिंदूर' को लेकर यह बयान ऐसे समय दिया है, जब संसद का मानसून सत्र चल रहा है. 'ऑपरेशन सिंदूर' शुरू किए जाने के बाद यह संसद का पहला सत्र है. 'ऑपरेशन सिंदूर'पर चर्चा की मांग को लेकर संसद में सत्ता पक्ष और विपक्ष में गतिरोध बना हुआ है. लोकसभा में 28 जुलाई को और राज्य सभा में 29 जुलाई को 'ऑपरेशन सिंदूर'पर चर्चा प्रस्तावित है.
ये भी पढ़ें: विपक्ष तय नहीं कर सकता... ऑपरेशन सिंदूर और संसद में चल रहे हंगामे पर रिजिजू का बयान
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं