विज्ञापन
This Article is From Jul 28, 2021

मुंबई वसूली मामले में CBI की 12 स्‍थानों पर छापेमारी, दो पुलिस अफसरों की ठिकानों की भी तलाशी: सूत्र

सूत्रों के अनुसार, CBI ने इस मामले में महाराष्ट्र में 12 स्‍थानों पर छापामारी की. दो पुलिस अधिकारियों के ठिकाने पर भी छापा मारा गया. डीसीपी राजू बुजबल के अहमद नगर ठिकाने और पुणे में एसीपी संजय पाटिल के घर पर रेड की गई.

मुंबई वसूली मामले में CBI की 12 स्‍थानों पर छापेमारी, दो पुलिस अफसरों की ठिकानों की भी तलाशी: सूत्र
मुंबई के वसूली कांड में सीबीआई ने महाराष्‍ट्र में कई स्‍थानों पर छापामारी की है
नई दिल्ली:

मुंबई के वसूली कांड (अनिल देशमुख मामले) में केंद्रीय जांच ब्‍यूरो (सीबीआई) ने कार्रवाई की है.सूत्रों ने यह जानकारी दी. सूत्रों के अनुसार, CBI ने इस मामले में महाराष्ट्र में 12 स्‍थानों पर छापामारी की. दो पुलिस अधिकारियों के ठिकाने पर भी छापा मारा गया. डीसीपी राजू बुजबल के अहमद नगर ठिकाने और पुणे में एसीपी संजय पाटिल के घर पर रेड की गई. ठाणे, नासिक, सांगली, अहमद नगर और पुणे में कल छापेमारी की गई थी. सूत्रों के अनुसार केस से जुड़े कई अहम दस्तावेज और इलेक्ट्रॉनिक एविडेंस बरामद किए गए हैं.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mumbai Extortion Case, CBI, Maharashra
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com