महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप मामले में सीबीआई ने बड़ी कार्रवाई की है. 6 राज्यों में 33 ठिकानों पर छापेमारी की गई है. मामले में मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर से पूछताछ में मिली जानकारी के आधार पर की गई इस कार्रवाई में कई जगहों पर ऑनलाइन सट्टेबाजी के लाइव पैनल चलते मिले, जिन्हें बंद करा दिया गया. सीबीआई ने मोबाइल, डिजिटल डिवाइस और अहम दस्तावेज जब्त किए हैं. बता दें कि यह कार्रवाई मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर से पूछताछ में मिली जानकारी के आधार पर की गई है. छापेमारी के दौरान कई जगहों पर ऑनलाइन सट्टेबाजी के लाइव पैनल चलते मिले, जिन्हें बंद कराया गया.
सौरभ चंद्राकर को ओमान से भारत लाने के बाद सीबीआई ने गिरफ्तार किया था. 8 दिन की पुलिस रिमांड पर लेकर उससे पूछताछ की गई. पूछताछ में भारत में फैले पैनल ऑपरेटरों के नेटवर्क और महादेव ऐप के काम करने के तरीके का खुलासा हुआ.
कैसे ऑपरेट होता है नेटवर्क?
12 नवंबर को सौरभ चंद्राकर को रायपुर की स्पेशन CBI कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे 19 नवंबर तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. CBI ने महादेव ऐप मामले में छत्तीसगढ़ सरकार से जांच रिपोर्ट मिलने के बाद दो FIR दर्ज की थीं.
जांच एजेंसी के मुताबिक, इस ऐप का हेड ऑफिस विदेश से ऑपरेट होता था और भारत में पैनल ऑपरेटरों के बड़े नेटवर्क के जरिए सट्टेबाजी का कारोबार चलाया जा रहा था.
पैनल ऑपरेटर दूसरे लोगों के नाम पर खुलवाए या किराए पर लिए गए बैंक खातों में सट्टे का पैसा जमा करवाते थे और फिर हवाला के जरिए मुनाफा विदेश भेजते थे.
सीबीआई अब विदेश में बैठे दूसरे आरोपियों, नेटवर्क को मदद पहुंचाने वालों और संबंधित सरकारी कर्मचारियों की भूमिका की जांच कर रही है. फरार आरोपियों को भारत लाने के लिए प्रत्यर्पण की प्रक्रिया भी शुरू की गई है.
यह भी पढ़ें | सौरभ चंद्राकर: ईमानदारी को महंगा शौक बताने वाला एक सट्टेबाज, जूस की दुकान से शुरू किया था सफर
यह भी पढ़ें | महादेव बेटिंग ऐप मामले में बड़ी कार्रवाई, को-फाउंडर रवि उप्पल दुबई में गिरफ्तार, भारत लाने की तैयारी तेज
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं