विज्ञापन

CBI ने होमबायर्स धोखाधड़ी मामले में 22वीं चार्जशीट दाखिल की, ग्रेटर नोएडा की बिल्डर कंपनी पर आरोप

CBI ने ग्रेटर नोएडा वेस्ट के 'जियोटेक ब्लेसिंग्स' हाउसिंग प्रोजेक्ट से जुड़े घर खरीदारों से कथित धोखाधड़ी के मामले में Geotech Promoters Pvt. Ltd. और उसके प्रमोटर-डायरेक्टर रौशन प्रकाश के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की है.

CBI ने होमबायर्स धोखाधड़ी मामले में 22वीं चार्जशीट दाखिल की, ग्रेटर नोएडा की बिल्डर कंपनी पर आरोप
सांकेतिक तस्वीर
NDTV

घर खरीदारों से धोखाधड़ी के मामलों में CBI ने एक और बिल्डर कंपनी के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की है. CBI ने ग्रेटर नोएडा वेस्ट के हाउसिंग प्रोजेक्ट 'जियोटेक ब्लेसिंग्स' से जुड़े मामले में बिल्डर कंपनी Geotech Promoters Pvt. Ltd. और उसके प्रमोटर और डायरेक्टर रौशन प्रकाश को आरोपी बनाया है. CBI ने 28 अक्टूबर 2026 को इस मामले में चार्जशीट दाखिल की.

CBI की जांच में आरोप है कि बिल्डर कंपनी और उसके प्रमोटर और डायरेक्टर ने घर खरीदारों को झूठे आश्वासन और भ्रामक जानकारी देकर निवेश के लिए तैयार किया. आरोप है कि इस तरीके से उन्होंने गलत और धोखाधड़ी वाले तरीकों से आर्थिक फायदा उठाया. जांच के दौरान मिले सबूतों के आधार पर CBI ने आपराधिक साजिश, धोखाधड़ी और आपराधिक विश्वासघात से जुड़ी IPC की धाराओं के तहत संबंधित अदालत में चार्जशीट दाखिल की है.

देशभर में CBI कर रही है जांच

यह मामला ग्रेटर नोएडा वेस्ट के सेक्टर-1 स्थित ‘जियोटेक ब्लेसिंग्स' हाउसिंग प्रोजेक्ट से जुड़ा है. घर खरीदारों से कथित धोखाधड़ी और उनके पैसों के गलत इस्तेमाल से जुड़े मामलों में सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर CBI देशभर में जांच कर रही है.

CBI के मुताबिक, एजेंसी फिलहाल बिल्डर कंपनियों और वित्तीय संस्थानों के कुछ अज्ञात अधिकारियों से जुड़े 30 अन्य मामलों की जांच कर रही है. इन मामलों में घर खरीदारों के साथ कथित धोखाधड़ी और पैसों की हेराफेरी के आरोप हैं.

इससे पहले CBI अलग-अलग बिल्डर कंपनियों और कुछ बैंकों तथा वित्तीय संस्थानों के अधिकारियों के खिलाफ 21 चार्जशीट दाखिल कर चुकी है. जियोटेक प्रमोटर्स के खिलाफ दाखिल चार्जशीट को मिलाकर अब इन मामलों में कुल 22वीं चार्जशीट दाखिल की गई है. CBI का कहना है कि आर्थिक अपराध, भ्रष्टाचार और आम लोगों के साथ धोखाधड़ी के मामलों में जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी.

यह भी पढ़ें: रामलीला मैदान रैली: कांग्रेस को व्यापारियों के बाद एक और अड़चन का सामना करना पड़ेगा

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
CBI, Housing Project
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com