जेईई परीक्षा में हेराफेरी मामले में सीबीआई ने एक रूसी नागरिक माइकल शारजील को उसकी कथित भूमिका के लिए सोमवार को हिरासत में लिया है. एक कथित हैकर को दिल्ली हवाई अड्डे पर हिरासत में लिया गया है. वो कजाकिस्तान से इंडिया आ रहा था. लेकिन इसके खिलाफ लुकआउट सर्कुलर जारी था. ऐसे में पहले एयरपोर्ट पर इमिग्रेशन ने उसे हिरासत में लिया और बाद में उसे सीबीआई को हैंडओवर कर दिया गया. सीबीआई सूत्रों की मानें तो ये मुख्य हैकर बताया जा रहा है.
दरअसल, पूरे मामले की जांच के दौरान यह बात सामने आई कि कुछ विदेशी नागरिक जेईई (मेन्स) समेत कई ऑनलाइन परीक्षाओं में गड़बड़ी में मामले में अन्य आरोपियों की मिलीभगत से शामिल थे. एक रूसी नागरिक की भूमिका का खुलासा किया गया था, जिसने कथित तौर पर iLeon सॉफ्टवेयर (जिस प्लेटफॉर्म पर जेईई (मुख्य) -2021 परीक्षा आयोजित की गई थी) के साथ छेड़छाड़ की थी और उसने परीक्षा के दौरान संदिग्ध उम्मीदवारों के कंप्यूटर सिस्टम को हैक करने में अन्य आरोपियों की मदद की थी. इसलिए उक्त रूसी नागरिक के खिलाफ लुक आउट सर्कुलर खोला गया.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
एक निजी शिक्षण संस्थान द्वारा आयोजित की गई जेईई (मेन्स) परीक्षा 2021 में अनियमितताओं के आरोप में एक निजी कंपनी और उसके निदेशकों और तीन कर्मचारियों, निजी व्यक्तियों (नाली) आदि सहित अन्य के खिलाफ 01.09.2021 को मामला दर्ज किया गया था. इसमें परीक्षा केंद्र पर तैनात निदेशक, उनके दलाल/सहयोगी एवं कर्मचारी एवं अन्य अज्ञात व्यक्ति शामिल थे.
यह आरोप लगाया गया था कि उक्त कंपनी और उसके निदेशक जेईई (मेन्स) की ऑनलाइन परीक्षा में हेरफेर कर रहे थे और एक चुने हुए से रिमोट एक्सेस के माध्यम से आवेदक के प्रश्न पत्र को हल करके बड़ी राशि के हिसाब से इच्छुक छात्रों को शीर्ष एनआईटी में प्रवेश पाने की सुविधा प्रदान कर रहे थे. घटना सोनीपत (हरियाणा) स्थित परीक्षा केंद्र की है.
यह भी पढ़ें -
-- "न्याय जरूर मिलना चाहिए...": लखीमपुर कांड के एक साल पूरा होने पर बोले मृतक किसान के पिता
-- नाम है 'प्रचंड', रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने जारी किया स्वदेशी हल्के लड़ाकू हेलीकॉप्टर का VIDEO
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं