- महुआ मोइत्रा पर रिश्वत लेकर संसद में सवाल पूछने का आरोप
- बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे और वकील जय अनंत देहद्राई ने दिए सबूत
- एथिक्स कमेटी के सामने महुआ मोइत्रा के बर्ताव पर उठे सवाल
रिश्वत लेकर संसद में सवाल (Cash For Query) करने के आरोपों में घिरीं टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा (Mahua Moitra) 2 नवंबर गुरुवार को संसद एथिक्स कमेटी (Ethics Committee)के सामने पेश हुईं. इस दौरान कमेटी के साथ महुआ मोइत्रा के बर्ताव से विपक्षी सांसद और कमेटी के सदस्य खासे नाराज हो गए. एथिक्स कमेटी के चेयरमैन विनोद सोनकर (Vinod Kumar Sonkar) ने कहा कि महुआ ने जांच में सहयोग नहीं दिया. उन्होंने कहा, "विपक्षी सदस्यों ने गुस्से में आरोप लगाए. वे सवाल से बचने के लिए बैठक से बाहर निकले. वह केवल और केवल उन पर आरोप हैं. सवाल से बचने के लिए यह आरोप लगाए हैं."
दरअसल, पैसे लेकर संसद में सवाल पूछने के मामले में महुआ मोइत्रा, दानिश अली और अन्य विपक्षी सांसद भड़कते हुए 3:35 बजे एथिक्स कमेटी के दफ्तर से बाहर निकले. जब मीडिया ने इनसे गुस्से का कारण पूछा, तो दानिश अली बोले- "चेयरमैन पूछ रहे हैं कि रात में किससे बात करती हैं, क्या बात करती हैं. ये कैसी एथिक्स कमेटी है, जो अनैतिक सवाल पूछ रही है. विपक्षी सदस्यों, टीएमसी सांसद महुआ के हंगामे के बाद भी एथिक्स कमेटी ने विचार-विमर्श जारी रखा." एथिक्स कमेटी के चेयरमैन विनोद कुमार सोनकर ने विपक्षी सदस्यों के आरोपों को गलत बताया है. सोनकर ने विपक्षी सदस्यों और महुआ मोइत्रा पर मामले को भटकाने का आरोप लगाया.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
महुआ मोइत्रा से पूछे गए कौन से सवाल?
महुआ मोइत्रा से दर्शन हीरानंदानी के हलफनामे को लेकर सीधे सवाल पूछे गए. ख़ासकर उनकी विदेश यात्राओं के बारे में सवाल किए गए. मोइत्रा से पूछा गया कि उनकी विदेश यात्राओं का खर्च किसने उठाया? इन यात्राओं के दौरान वो किस होटल में रुकीं और उसका पेमेंट किसने दिया? मोइत्रा से पूछा गया कि वो पीए कौन था, जो उनकी जगह सवाल पूछा करता था? इन्हीं सवालों पर मोइत्रा असहज हो गईं और ज़ोर-ज़ोर से चिल्लाने लगीं.
बीजेपी सांसद अपराजिता ने मोइत्रा के आचरण पर जताई आपत्ति
वहीं, कमेटी की सदस्य और बीजेपी सांसद अपराजिता सारंगी ने महुआ मोइत्रा के आचरण पर आपत्ति जाहिर की. उन्होंने कहा, "महुआ ने अध्यक्ष के लिए असंसदीय शब्दों का इस्तेमाल किया. उनसे कोई अनैतिक सवाल नहीं पूछे गए थे. वही सवाल पूछे गए जो एफिडेविट में हैं. लेकिन महुआ इससे भड़क गईं."
अपराजिता सारंगी ने कहा, "महुआ काफी गुस्से में बोल रही थीं. दो विपक्षी सदस्यों ने टेबल पर जोर से हाथ मारे. महुआ ने कमेटी के अध्यक्ष का अपमान किया."
मोइत्रा बेहद आक्रामक और असभ्य तरीके से बोल रही थीं- अपराजिता सारंगी
अपराजिता सारंगी आगे बताती हैं, " मोइत्रा बेहद आक्रामक और असभ्य तरीके से बोल रही थीं. इसके बाद गिरधारी यादव और दानिश अली ने टेबल पीटना शुरू कर दिया. इस बात पर भी मतदान हुआ कि कौन से सदस्य इस मुद्दे पर गहन चर्चा के लिए देर रात तक रुकना चाहते हैं. इस वोटिंग में विपक्षी सदस्य 5 मतों से हार गए. बाद में उन्होंने बैठक से वॉकआउट करने का फैसला किया. जाते-जाते महुआ मोइत्रा ने चेयरमैन के लिए 'बेहुदा' और 'बेशरम' शब्द का इस्तेमाल किया."
अब आगे क्या हो सकता है?
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, अब कमेटी में किसी और को बुलाए जाने की संभावना नहीं है. कमेटी अब अपनी रिपोर्ट तैयार करेगी. इस रिपोर्ट को अडॉप्ट करने के लिए कमेटी एक और बैठक करेगी.
महुआ ने खुद को बताया था निर्दोष
इससे पहले खबर आई थी कि महुआ मोइत्रा ने एथिक्स कमेटी के सामने खुद को निर्दोष बताया. उन्होंने कहा कि वकील जय अनंत देहाद्राई से निजी रिश्तों में खटास के कारण यह विवाद खड़ा हुआ है.
महुआ ने हीरानंदानी-देहाद्राई को क्रॉस एग्जामिन करने की मांग की
TMC सांसद महुआ मोइत्रा ने बिजनेसमैन दर्शन हीरानंदानी और सुप्रीम कोर्ट के वकील जय अनंत देहाद्राई को क्रॉस एग्जामिन करने की मांग की थी. उन्होंने 31 अक्टूबर को लोकसभा की एथिक्स कमेटी को लेटर लिखा. इसमें TMC सांसद ने कहा- "हीरानंदानी और देहाद्राई ने मेरे खिलाफ लगाए आरोपों का सबूत नहीं दिया है. इसलिए मैं दोनों को क्रॉस एग्जामिन करने के अपने अधिकार का इस्तेमाल करना चाहती हूं."
हीरानंदानी ने 19 अक्टूबर को दिया था को हलफनामा
19 अक्टूबर को मामले में हीरानंदानी ने कमेटी को हलफनामा देकर बताया था कि उन्होंने संसद में सवाल पूछने के लिए तृणमूल कांग्रेस सांसद महुआ मोइत्रा को रिश्वत दी थी. महुआ ने उन्हें अपने संसद अकाउंट का लॉग-इन आईडी और पासवर्ड भी दिया था. इसके बाद TMC सांसद महुआ मोइत्रा ने स्वीकार किया है कि उन्होंने अपने दोस्त और बिजनेसमैन दर्शन हीरानंदानी को संसद का अपना लॉग-इन पासवर्ड दिया था. हालांकि, उन्होंने इस बात से इनकार किया कि उन्होंने इसके बदले में कैश या महंगे गिफ्ट लिए. महुआ ने आरोप लगाया था कि हीरानंदानी को एफिडेविट लिखने के लिए मजबूर किया गया.
क्या है पूरा मामला?
बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने 15 अक्टूबर को महुआ मोइत्रा पर घूस लेकर संसद में सवाल करने के आरोप लगाए थे. उन्होंने इस मामले में लोकसभा स्पीकर ओम बिरला, आईटी मंत्री अश्विनी वैष्णव और आईटी राज्यमंत्री चंद्रशेखर को चिट्ठी लिखी थी. इसमें उन्होंने आरोप लगाए थे कि महुआ ने संसद में सवाल पूछने के लिए बिजनेसमैन दर्शन हीरानंदानी से पैसे और तोहफे लिए थे. इस मामले को स्पीकर ने एथिक्स कमेटी को भेज दिया.
एथिक्स कमेटी ने 27 अक्टूबर को भेजा था समन
एथिक्स कमेटी ने 27 अक्टूबर को महुआ मोइत्रा को समन भेजा और 31 अक्टूबर को सुबह 11 बजे कमेटी के सामने पेश होने का निर्देश दिया था. हालांकि, महुआ ने 5 नवंबर के बाद ही पेश हो पाने की बात कही थी. इसके बाद 28 अक्टूबर को एथिक्स कमेटी ने महुआ को 2 नवंबर को पेश होने को कहा था.
ये भी पढ़ें:-
महुआ मोइत्रा से पूछे गए वे सवाल जिसके बाद उन्होंने एथिक्स कमेटी की बैठक से वॉकआउट किया
"संसदीय समितियों को आपराधिक मामलों में जांच का अधिकार नहीं " : महुआ मोइत्रा का एथिक्स कमेटी को खत
महुआ मोइत्रा का संसद अकाउंट 47 बार दुबई से हुआ लॉग-इन, आज एथिक्स कमेटी के सामने पेशी
महुआ मोइत्रा की आज एथिक्स कमेटी के सामने पेशी, घूस लेकर सवाल पूछने को लेकर होंगे सवाल-जवाब
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं