- महुआ मोइत्रा की 2 नवंबर को एथिक्स कमेटी के सामने पेशी
- एथिक्स कमेटी ने 27 अक्टूबर को महुआ को भेजा था समन
- मोइत्रा ने की हीरानंदानी और देहाद्राई के क्रॉस एग्जामिन की मांग
रिश्वत लेकर संसद में सवाल पूछने (Cash For Query) के आरोपों का सामना कर रहीं टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा (TMC MP Mahua Moitra) की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं. इस मामले में उन्हें गुरुवार (2 नवंबर) को लोकसभा एथिक्स कमेटी (Lok Sabha's Ethics Committee) के सामने पेश होना है. उससे पहले महुआ के संसद अकाउंट को लेकर बड़ी जानकारी सामने आई है. इस मामले से जुड़े सूत्रों के मुताबिक, टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा का लोकसभा अकाउंट 47 बार दुबई से लॉग-इन हुआ था.
झारखंड के गोड्डा से बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने महुआ मोइत्रा पर घूस लेकर संसद में सवाल करने और अपने लोकसभा अकाउंट का क्रेडेंशियल (लॉगइन आईडी और पासवर्ड) कारोबारी दर्शन हीरानंदानी को शेयर करने का आरोप लगाया था. दुबे का आरोप था कि महुआ ने सवाल पूछने और लॉग इन आईडी शेयर करने के एवज में हीरानंदानी से मोटी रिश्वत और महंगे तोहफे लिए.
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
मोइत्रा ने मानी लॉग-इन क्रेडेंशियल शेयर करने की बात
टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा ने माना है कि उन्होंने अपने लॉग-इन क्रेडेंशियल हीरानंदानी के साथ शेयर किए थे. महुआ मोइत्रा, दर्शन हीरानंदानी का अपना पुराना दोस्त बताती हैं. लेकिन उन्होंने इस बात से इनकार किया है कि उन्हें इसके लिए पैसे मिले थे. टीएमसी सांसद ने जोर देकर कहा है कि संसद में पूछे गए सवाल हमेशा उनके खुद के ही थे.
निशिकांत दुबे मोइत्रा को लेकर किया ट्वीट
निशिकांत दुबे ने बुधवार को मीडिया में आई उन खबरों का जिक्र किया, जिनमें कहा गया था कि दुबई में हीरानंदानी के यहां से 47 बार उनका उनका लॉग-इन हुआ और संसद में इतने ही सवाल पूछे गए. बीजेपी सांसद ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा- "अगर ये खबर सच है, तो देश के सभी सांसदों को महुआ मोइत्रा के भ्रष्टाचार के खिलाफ खड़ा होना चाहिए. दर्शन हारानंदानी ने लोकसभा में हीरानंदानी ग्रुप के लिए सवाल पूछे. क्या हम पूंजीपतियों के स्वार्थी हितों को बढ़ावा देने के लिए सांसद हैं?
महुआ जी (आरोपी सांसद) की खबर जो मीडिया में चल रही है,उसके अनुसार 47 बार दुबई में हीरानंदानी के यहाँ से mail id, सांसद portal से लोकसभा में प्रश्न पूछे गए ।यदि यह खबर सही है तो देश के सभी सांसदों को महुआ जी के भ्रष्टाचार के खिलाफ खड़ा होना चाहिए । हीरानंदानी के लिए हीरानंदानी ने…
— Dr Nishikant Dubey (@nishikant_dubey) November 1, 2023
एथिक्स कमेटी ने गृह और आईटी मंत्रालय से मांगी थी रिपोर्ट
एथिक्स कमेटी ने मामले की जांच के लिए केंद्रीय गृह मंत्रालय और सूचना प्रौद्योगिकी (IT) मंत्रालय से मदद ली है. दोनों मंत्रालयों ने अपनी रिपोर्ट भी कमेटी को सौंप दी है. माना जा रहा है कि कमेटी को इन रिपोर्ट से कई सवालों के जवाब मिले हैं.
हीरानंदानी के कबूलनामे से बढ़ी मोइत्रा की मुश्किलें
महुआ मोइत्रा की मुश्किलें कारोबारी दर्शन हीरानंदानी के साइन किए हुए हलफनामे ने बढ़ा दी हैं. हीरानंदानी ने अपने विस्फोटक कबूलनामे में मोइत्रा के लोकसभा अकाउंट का एक्सेस पाने और उन्हें रिश्वत देने की बात स्वीकार की है. ताकि वह अदाणी ग्रुप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधने के लिए सवाल पूछ सकें. हालांकि, महुआ मोइत्रा ने दावा किया है कि सरकार ने हीरानंदानी को हलफनामा दायर करने के लिए मजबूर किया था.
ये भी पढ़ें:-
Cash for Query: निशिकांत दुबे ने आईडी-पासवर्ड साझा करने को लेकर महुआ मोइत्रा पर साधा निशाना
TMC सांसद महुआ मोइत्रा ने वापस लिया मीडिया हाउसेस के खिलाफ दायर मानहानि का केस
"संसदीय समितियों को आपराधिक मामलों में जांच का अधिकार नहीं " : महुआ मोइत्रा का एथिक्स कमेटी को खत
(Disclaimer: New Delhi Television is a subsidiary of AMG Media Networks Limited, an Adani Group Company.)
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं