जयपुर की एक अदालत के न्यायाधीश के खिलाफ उनके यहां काम करने वाले कर्मचारी की मौत के मामले में हत्या सहित अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है. पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी. भांकरोटा के सहायक पुलिस आयुक्त और जांच अधिकारी अनिल कुमार शर्मा ने बताया कि कर्मचारी सुभाष मेहरा के परिजनों की ओर से जयपुर की एनडीपीसी (स्वापक औषधि व मन: प्रभावी पदार्थ) अदालत के न्यायाधीश केएस चलाना और उनके परिजनों के खिलाफ रविवार को भारतीय दंड संहिता की धारा 302 (हत्या) और एससी/एसटी अधिनियम सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज करवाया गया.
उन्होंने बताया कि कमला नेहरू नगर निवासी न्यायाधीश के आवास पर काम करने वाले कर्मचारी मेहरा ने गत 10 नवंबर को घर की छत पर जाकर अपने ऊपर ज्वलनशील पदार्थ डालकर कथित रूप से आग लगा ली थी. उनके मुताबिक, कर्मचारी की अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई थी.उन्होंने बताया कि मामले की जांच की जा रही है.न्यायिक कर्मचारी संघ द्वारा कर्मचारी के परिजनों को उचित मुआवजा सहित विभिन्न मांगों को लेकर पिछले 26 दिनों से आंदोलन किया जा रहा है जो मंगलवार को भी जारी रहा.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
ये भी पढ़ें-
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं