मध्य प्रदेश के कांग्रेस नेता राजा पटेरिया को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर दिए विवादास्पद बयान के लिए गिरफ्तार कर लिया गया है. सोमवार को पूर्व मंत्री राजा पटेरिया का एक वीडियो वायरल हुआ था. जिसमें वह चुनाव जीतने की और प्रधानमंत्री मोदी की बात करते हुए नजर आ रहे थे. पटेरिया कार्यकर्ताओं से कहते हुए नजर आ रहे थे कि " पीएम मोदी चुनाव खत्म कर देंगे, पीएम मोदी धर्म, जाति, भाषा के आधार पर बांट देंगे. दलितों का आदिवासियों का और अल्पसंख्यकों का जीवन खतरे में है. यदि संविधान को बचाना है, तो पीएम मोदी की हत्या करने के लिए तैयार रहो". हालांकि बाद में राजा पटेरिया वीडियो में हत्या शब्द को हार की परिभाषा देते हुए नजर आए और कहा हत्या मतलब हार.
राजा पटेरिया के इस बयान को लेकर उनकी काफी निंदा हुई थी और गिरफ्तारी की मांग की गई थी. राज्य के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने उनके बयान की निंदा करते हुए कहा था 'भारत जोड़ो यात्रा का ढोंग करने वालों की असलियत सामने आ रही है. माननीय मोदी जी जनता के दिलों में बसते हैं. संपूर्ण देश की आस्था और श्रद्धा के केंद्र है. मैदान में उनसे मुकाबला नहीं कर पाते कांग्रेस के लोग इसलिए कांग्रेस के एक नेता मोदी जी की हत्या की बात कर रहे हैं. यह विद्वेष की पराकाष्ठा है. यह घृणा की अति है. कांग्रेस की असली भाव अब प्रकट हो रहे हैं. ऐसी चीजों को सहन नहीं किया जाएगा. एफआईआर की जा रही है और कानून अपना काम करेगा.'
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
इस मामले में मध्य प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा का बयान भी आया था. जिसमें उन्होंने कहा था कि प्रधानमंत्री जी के विरुद्ध दिए गए आपत्तिजनक बयान के लिए राजा पटेरिया के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के निर्देश एस.पी. को दे रहा हूं. वर्तमान कांग्रेस इटालियन कांग्रेस है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं