Parliament monsoon session: विपक्ष के विरोध के बावजूद केंद्र सरकार की ओर से बिजली मंत्री (Power Minister) आरके सिंह (RK Singh) ने बिजली संशोधन बिल लोकसभा में पेश किया. इसके विरोध में शिरोमणि अकाली दल ने प्रधानमंत्री को चिट्ठी लिखी थी कि आप इस बिल को पेश मत कीजिए. शिरोमणि अकाली दल का कहना है कि यह बिल बिना स्टेक होल्डर की सलाह के लिया गया है. केंद्रीय मंत्री आरके सिंह का कहना है कि यह बिल किसान विरोधी नहीं है. अगर कोई राज्य किसान की मदद करना चाहता है, सब्सिडी देना चाहता है तो उसका कोई विरोध इसमें नहीं है. उन्होंने कहा कि जो लोग बिल का विरोध कर रहे हैं, उन्होंने बिल को अच्छी तरह से पढ़ा नहीं है. वैसे, विपक्ष के विरोध को देखते हुए बिजली सुधार संशोधन बिल स्टैंडिंग कमेटी को भेजने का फैसला किया गया है.
इससे पहले, बिजली मंत्री आरके सिंह ने शुक्रवार को बताया था कि बिजली की बढ़ती मांग के बीच कुल बिजली उत्पादन में अक्षय ऊर्जा का योगदान 25 से लेकर 29 प्रतिशत रहा है. बिजली मंत्रालय ने एक बयान में कहा है कि बृहस्पतिवार शाम को हुई बिजली और नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय के लिए संसदीय सलाहकार समिति की बैठक में मंत्री ने यह जानकारी दी.
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
केंद्रीय मंत्री सिंह ने संसद सदस्यों के सवालों का जवाब देते हुए कहा था कि हाल के महीनों में जब बिजली की मांग बढ़ी है, तो अक्षय ऊर्जा का (आरई) कुल बिजली उत्पादन में 25 से 29 प्रतिशत हिस्सा रहा. बैठक में लघु एवं मध्यम उपक्रम (एसएमई) के लिए किए गए ऊर्जा दक्षता हस्तक्षेप की उपलब्धियों को भी साझा किया गया. इसके अलावा ऊर्जा संरक्षण के उपायों पर एक प्रस्तुति दी गई. इस बैठक में बताया गया कि मंत्रालय ने राज्यों को मुख्य सचिवों के अधीन ऊर्जा बदलाव के लिए राज्य स्तरीय संचालन समितियों का गठन करने को कहा है. कई राज्य पहले ही इन समितियों का गठन कर चुके हैं.
* "आपके वन-लाइनर्स विन-लाइनर्स होते हैं..." : वेंकैया नायडू की विदाई पर बोले PM मोदी
* बिहार में BJP-JDU गठबंधन टूटने की कगार पर, इन दलों के साथ सरकार बना सकते हैं नीतीश : सूत्र
* राजस्थान : सीकर के खाटू श्यामजी मंदिर में भगदड़, तीन महिलाओं की मौत, कई घायल
"बड़ी जिम्मेदारियों में लगन से किया काम"; राज्यसभा से वेंकैया नायडू की विदाई पर बोले पीएम
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं