Khatu Shyam Temple Stampede: राजस्थान के सीकर जिले में स्थित खाटू श्यामजी मंदिर (Khatu Shyam Ji temple) में भगदड़ मचने के कारण तीन लोगों की मौत हो गई है. जबकि इस हादसे में दो लोग घायल बताए जा रहे हैं. मंदिर में आज सुबह 5 बजे के करीब एक मासिक मेले के दौरान ये भगदड़ मची. वहीं घायलों को जयपुर के अस्पताल में रेफर कर दिया गया है. मौके पर पुलिस मौजूद है और हालातों को काबू करने में लगी हुई है.
Rajasthan | Three people died, several injured at Khatu Shyamji Temple in Sikar where a stampede occurred during a monthly fair, earlier this morning. Two injured people referred to a hospital in Jaipur. Police present at the spot. Further details awaited. pic.twitter.com/bgnL9sRr1j
— ANI MP/CG/Rajasthan (@ANI_MP_CG_RJ) August 8, 2022
-
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
पुलिस के अनुसार सुबह करीब पांच बजे मंदिर के प्रवेश द्वार पर भगदड़ मच गई. मंदिर के बाहर फाटक खुलने का इंतजार करने के लिए भारी भीड़ जमा थी. जैसे ही गेट खुला और अंदर आने की कोशिश में एक महिला कथित तौर पर बेहोश हो गई और गिर गई. जिसके कारण उसके पीछे के अन्य लोग भी गिर गए. इस हादसे में तीन महिलाओं की जान चली गई और दो घायल हैं. सीकर के पुलिस एसपी कुंवर राष्ट्रदीप ने एनडीटीवी को बताया कि स्थिति नियंत्रण में है और भीड़ को नियंत्रित किया जा रहा है.
दरअसल आज चंद्र कैलेंडर का 11वां दिन खाटू श्याम जी के दर्शन के लिए शुभ माना जाता है, जिन्हें भगवान कृष्ण का अवतार माना जाता है.
वहीं इस हादसे पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने दुख जताया है. अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा कि भगदड़ में कई श्रद्धालुओं की मृत्यु हृदय विदारक है. ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करें. शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं. घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की प्रार्थना है. सभी श्रद्धालुओं से विनम्र आग्रह है कि संयम बनाए रखें. प्रशासन त्वरित गति से राहत अभियान चलाएं. श्रद्धालू स्थिति को नियंत्रित करने में प्रशासन का सहयोग करें.
खाटू श्यामजी मंदिर राजस्थान के सबसे महत्वपूर्ण तीर्थ स्थलों में से एक माना जाता है और हर साल लाखों की संख्या में लोग इस मंदिर में आते हैं. ये मंदिर बेहद ही सुंदर है और यहां पूजा के लिए एक बड़ा हॉल है, जिसे जगमोहन के नाम से जाना जाता है.
VIDEO: बाटला हाउस से संदिग्ध ISIS आतंकी गिरफ्तार, छात्र के परिवार ने NIA के आरोपों को किया खारिज
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं