विज्ञापन

PM मोदी की अध्यक्षता में आज फिर होगी CCS की बैठक, पश्चिम एशिया के हालात पर होगी चर्चा

1 अप्रैल को भी पीएम मोदी की अध्यक्षता में कैबिनेट कमेटी ऑन सिक्योरिटी (CCS) की बैठक हुई थी. बैठक में पश्चिम एशिया युद्ध की वजह से देश और दुनिया में बने हालात को लेकर चर्चा की गई थी.

PM मोदी की अध्यक्षता में आज फिर होगी CCS की बैठक, पश्चिम एशिया के हालात पर होगी चर्चा
मिडिल ईस्ट टेंशन के बीच सीसीएस की बैठक आज. (फाइल फोटो)
  • कैबिनेट की सुरक्षा मामलों की समिति की बैठक शनिवार को पश्चिम एशिया के हालात पर चर्चा के लिए होनी है
  • सीसीएस की बैठक ईरान-अमेरिका युद्ध के बाद तीसरी बार होने जा रही है
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सुरक्षा मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति की इस बैठक की अध्यक्षता करेंगे
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्ली:

कैबिनेट की सुरक्षा मामलों की समिति की बैठक शनिवार को होने जा रही है. इस बैठक में पश्चिम एशिया के हालात पर चर्चा की जाएगी. बता दें कि ईरान-अमेरिका युद्ध शुरू होने का बाद तीसरी बार सीसीएस की बैठक हो रही है. यह बैठक कैबिनेट की बैठक से पहले होगी. बता दें कि कैबिनेट की बैठक सुबह साढ़े ग्यारह बजे होगी.कैबिनेट की आर्थिक मामलों की समिति की भी बैठक इसके बाद होगी. इस दौरान कई कई महत्वपूर्ण फ़ैसले किए जाने की संभावना है. सुरक्षा मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति की बैठक की अध्यक्षता पीएम मोदी करेंगे. 

1 अप्रैल को भी पीएम मोदी की अध्यक्षता में कैबिनेट कमेटी ऑन सिक्योरिटी (CCS) की बैठक हुई थी. बैठक में पश्चिम एशिया युद्ध की वजह से देश और दुनिया में बने हालात को लेकर चर्चा की गई थी. इस बैठक में अमित शाह, राजनाथ सिंह, निर्मला सीतारमण, एस जयशंकर समेत अन्य केंद्रीय मंत्री शामिल हुए थे. इस दौरान मिडिल ईस्ट में चल रहे संकट पर चर्चा की गई थी. साथ ही  PNG और LPG की निर्बाध आपूर्ति को लेकर भी चर्चा हुई थी.

ये भी पढ़ें- महिला आरक्षण बिल पर ‘ना': क्या अमित शाह के जाल में फंस गए अखिलेश यादव?

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com