Action on Illegal Madarsas: उत्तर प्रदेश में बुलडोजर एक्शन लगातार जारी है. प्रदेश में नेपाल सीमा (UP Nepal Border) से सटे जिलों में अवैध मदरसों पर कार्रवाई लगातार जारी है. आज, रविवार को श्रावस्ती (Shravasti) में फिर बड़ी कार्रवाई करते हुए प्रशासन ने अवैध मदरसों पर बुलडोजर चलाया है. कार्रवाई के तहत श्रावस्ती जिले की जमुनहा और भिनगा तहसीलों में अवैध मदरसों को ध्वस्त किया गया है. इसमें कुल चार मदरसों को बुलडोजर से ध्वस्त किया गया. सरकारी जमीन पर बने मदरसों को बुलडोजर से गिराया गया है.

यूपी में अवैध मदरसों पर बुलडोजर एक्शन
बहराइच बना केंद्र
यूपी का बहराइच सरकार के इस खास अभियान का केंद्र बना हुआ है. तहसील नानपारा और मिहींपुरवा में अब तक 117 अवैध कब्जों को हटाया जा चुका है. मंगलवार को मोतीपुर क्षेत्र में दारूल उलूम अजीजिया हदीकतुल नोमान नामक मदरसे को सील किया गया. इससे पहले 28 अप्रैल को चार अन्य मदरसों पर भी कार्रवाई हो चुकी है.
-
NDTV World Summit 2026:निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया फॉर्मूला, राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026: Africa50 से कैसे बदल रही है अफ्रीका की तस्वीर? CEO जलाल खिमजी ने बताया -
कार की सर्विस समय पर कराते हैं, शरीर की क्यों नहीं? लीलावती अस्पताल के ट्रस्टी की काम की सलाह -
NDTV वर्ल्ड समिट में महिला बेस गिटारिस्ट मोहिनी डे, बोलीं- इंडिया का नाम रोशन करने पर गर्व -
NDTV वर्ल्ड समिट में गोल्ड, क्रिप्टो, डिजिटल पेमेंट पर दिग्गजों के साथ चर्चा -
क्या AI इस जमाने का असुर है? न्यू यॉर्क वेदांत सोसाइटी के रेजिडेंट मिनिस्टर स्वामी सर्वप्रियानंद ने दिया जवाब -
'खुशनसीब हूं कि भारत में पैदा हुई, जहां मस्जिद और मंदिर एक साथ मौजूद हैं', NDTV वर्ल्ड समिट 2026 में मोहिनी डे -
क्या AI को इंसान जैसा माना जाना चाहिए? सुनिए स्वामी सर्वप्रियानंद का जवाब -
'AI इंसानियत के लिए चौथा बड़ा झटका हो सकता है', NDTV से बोले AI को नैतिकता सिखाने वाले स्वामी सर्वप्रियानंद -
दीप प्रज्वलन से हुआ NDTV वर्ल्ड समिट 2026 का शानदार आगाज़
महाराजगंज में भी तेज कार्रवाई
महाराजगंज के नौतनवां, फरेंदा और निचलौल क्षेत्रों में 29 अवैध अतिक्रमण चिह्नित किए गए हैं. दूसरी तरफ, इससे पहले श्रावस्ती में 33 मदरसों को सील किया गया था और एक मस्जिद को हटाया गया. प्रशासन ने स्पष्ट किया कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा.
बलरामपुर के 20 मदरसे बंद
बलरामपुर में जिला अल्पसंख्यक कल्याण विभाग की जांच में 20 मदरसे मानकों पर खरे नहीं उतरे. इनमें से कुछ के पास मान्यता के दस्तावेज नहीं थे, तो कुछ में निर्धारित पाठ्यक्रम तक नहीं पढ़ाया जा रहा था. सभी 20 मदरसों को बंद कर दिया गया है, जबकि दो अन्य मदरसों को नोटिस जारी किया गया है.
ये भी पढ़ें :- आपका देश इतना गरीब... असदुद्दीन ओवैसी ने पाकिस्तान को बताया 'विफल राष्ट्र'
योगी सरकार अपना रही सख्त रुख
भारत-नेपाल सीमा पर अवैध गतिविधियों और अतिक्रमण को रोकने के लिए यूपी की योगी सरकार का ये अभियान चलाया जा रहा है. बिना मान्यता वाले मदरसों और अवैध धार्मिक स्थलों पर कार्रवाई से प्रशासन ने साफ संदेश दिया है कि नियमों का उल्लंघन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. सीमावर्ती जिलों में बुलडोजर एक्शन जारी रहेगा.
ये भी पढ़ें :- इजरायल के तेल अवीव एयरपोर्ट पर हूती विद्रोहियों का हमला, कोई हताहत नहीं
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं