हूती विद्रोहियों ने इजरायल पर एक बड़े हमले में तेल अवीव एयरपोर्ट पर जोरदार हमला किया. हालांकि इस हमले में किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है. हूतियों की तरफ से बैलिस्टिक मिसाइल से यह हमला किया गया. इजरायली सेना (IDF) ने मिसाइल को रोकने की पूरी कोशिश की, लेकिन नाकाम रही.
इजरायल के तेल अवीव में हूती विद्रोहियों का मिसाइल से हमला, देखें वीडियो #Israel pic.twitter.com/skdFxhxZCy
— NDTV India (@ndtvindia) May 4, 2025
-
NDTV World Summit 2026: राज्यों के बीच हो CEO जैसी रेस... देश की अर्थव्यवस्था पर बोले निखिल कामत -
NDTV World Summit 2026:निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया फॉर्मूला, राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस -
"AI को वैसा पुराना कंप्यूटर मत समझो..." स्वामी सर्वप्रियानंद ने चेतावनी -
'सेहत को नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी..' लीलावती अस्पताल के ट्रस्टी राजीव मेहता की काम की सलाह -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026: Africa50 से कैसे बदल रही है अफ्रीका की तस्वीर? CEO जलाल खिमजी ने बताया -
कार की सर्विस समय पर कराते हैं, शरीर की क्यों नहीं? लीलावती अस्पताल के ट्रस्टी की काम की सलाह -
NDTV वर्ल्ड समिट में महिला बेस गिटारिस्ट मोहिनी डे, बोलीं- इंडिया का नाम रोशन करने पर गर्व -
क्या AI इस जमाने का असुर है? न्यू यॉर्क वेदांत सोसाइटी के रेजिडेंट मिनिस्टर स्वामी सर्वप्रियानंद ने दिया जवाब -
'खुशनसीब हूं कि भारत में पैदा हुई, जहां मस्जिद और मंदिर एक साथ मौजूद हैं', NDTV वर्ल्ड समिट 2026 में मोहिनी डे -
'AI इंसानियत के लिए चौथा बड़ा झटका हो सकता है', NDTV से बोले AI को नैतिकता सिखाने वाले स्वामी सर्वप्रियानंद
हूती विद्रोही कौन हैं?
हूती विद्रोही यमन में सक्रिय एक इस्लामी राजनीतिक और सैन्य संगठन है. इनका उदय 1990 के दशक में हुआ था, जब उसने यमन सरकार के खिलाफ विद्रोह शुरू किया था. हूती विद्रोहियों को ईरान का समर्थन हासिल है. इसका पूरा नाम 'अंसार अल्लाह' (Ansar Allah) है, जिसका अर्थ है 'अल्लाह के सहायक'. यमन सरकार के खिलाफ विरोध और इस्लामी कानूनों को लागू करना इस संगठन का मुख्य मकसद है.
इजरायल को अपना दुश्मन मानता है हूती
हूती विद्रोहियों के इजरायल से दुश्मनी की कई वजहें हैं. हूती इजरायल को अपना दुश्मन मानता है. उसका मानना है कि इज़रायल मध्य पूर्व में मुस्लिम देशों के खिलाफ काम करता है. इजरायल फिलिस्तीनी लोगों के अधिकारों का भी उल्लंघन करता है. इसके अलावा, हूतियों ने आरोप लगाया कि इजरायल यमन में उसके खिलाफ सैन्य अभियान चला रहा है. साथ ही सऊदी अरब को भी उसके खिलाफ लड़ने के लिए समर्थन दे रहा है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं