विज्ञापन

बुलंदशहर में 500 से ज्यादा सड़कों-पुलों को मंजूरी, अनूपपुर हाईवे फोरलेन होगा, दिल्ली-नोएडा तक फर्राटा भरेंगी गाड़ियां

बुलंदशहर में करीब 449 नई सड़कों का निर्माण किया जाना है. वहीं 43 छोटे-बड़े पुल बनाए जाने हैं. करीब 20 प्रमुख सड़कों के चौड़ीकरण का काम भी होना है, इसमें अनूपशहर रोड को फोरलेन बनाने का प्रस्ताव भी शामिल है.

बुलंदशहर में 500 से ज्यादा सड़कों-पुलों को मंजूरी, अनूपपुर हाईवे फोरलेन होगा, दिल्ली-नोएडा तक फर्राटा भरेंगी गाड़ियां
बुलंदशहर में बड़े इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट को मंजूरी
AI ग्राफिक इमेज
  • बुलंदशहर में करीब 2200 करोड़ रुपये की लागत से सड़कों और पुलों के निर्माण किया जाएगा
  • पीडब्ल्यूडी विभाग ने 512 सड़कों और पुलों के निर्माण व मरम्मत के लिए कार्ययोजना सरकार को भेजी है
  • जिले में 449 नई सड़कें और 43 छोटे-बड़े पुल बनाए जाने के प्रस्ताव शामिल हैं

उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में विकास की दिशा में बड़ा कदम उठाया जा रहा है. करीब 2,200 करोड़ रुपये की लागत से सड़कों और पुलों का शानदार जाल बिछाया जाएगा. इसके लिए पीडब्ल्यूडी ने कार्ययोजना तैयार कर ली है. बुलंदशहर में चीन और अमेरिका जैसी लग्जरी सड़कें बनाने का काम जल्द शुरू होगा.  जिले की 512 सड़कें और पुल बनाए जाएंगे. साथ ही इनकी मरम्मत और चौड़ीकरण का काम भी होगा.

बुलंदशहर में 2200 करोड़ से बनेंगे सड़कें और पुल

इस सब पर करीब 2200 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे. पीडब्लूडी विभाग ने फाइल सरकार को मंजूरी के लिए भेज दी है. जनवरी 2027 तक इस प्रस्ताव को मंजूरी मिलने की उम्मीद जताई जा रही है. फाइल पास हते ही बुलंदशहर में सड़क और पुलों का काम शुरू हो जाएगा. सड़के और पुल बनने से यात्रियों के साथ ही व्यापारियों और किसानों को बहुत फायदा पहुंचेगा.

449 नई सड़कें, 43 छोटे-बड़े पुल बनेंगे

जानकारी के मुताबिक, बुलंदशहर में करीब 449 नई सड़कों का निर्माण किया जाना है. वहीं 43 छोटे-बड़े पुल बनाए जाने हैं. करीब 20 प्रमुख सड़कों के चौड़ीकरण का काम भी होना है, इसमें अनूपशहर रोड को फोरलेन बनाने का प्रस्ताव भी शामिल है. ये काम पूरा होने से सिर्फ जिले का ही कायाकल्प नहीं होगा बल्कि दिल्ली-नोएडा और आसपास से आने-जाने वाले वाहनों को बेहतर कनेक्टिविटी के साथ ही फर्राटेदार रास्ता  मिल सकेगा.

बाईपास बनने से शहर में घटेगा ट्रैफिक

सिकंदराबाद और बुलंदशहर में बाईपास बनाए जाने का भी प्रस्ताव है. 2200 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का मकसद जर्जर रोड और खराब पुलों की वजह से होने वाली परेशानी को दूर करना है. साथ ही इस काम के पूरा होने से मुख्य रास्तों पर ट्रैफिक का दबाव भी कम होने की उम्मीद है. 

अनूपशहर हाईवे होगा फोरलेन

बुलंदशहर-अनूपशहर हाईवे को फोरलेन बनाए जाने का भी प्रस्ताव है. इस कार्य पर करीब 175 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान जताया जा रहा है. इस रास्ते पर हर दिन करीब डेढ़ लाख छोटे-बड़े वाहनों की आवाजाही होती है. फोरलेन सड़क बनाने से ट्रैफिक का प्रेशर कम होगा और लोगों को बड़ी राहत मिलेगी. 

100 गांवों को सीधा फायदा

अनूपशहर एक धार्मिक स्थल है. यहां हर साल  करीब 20 लाख श्रद्धालु गंगा स्नान के लिए आते हैं. यहां फोरलेन बनने से आसपास के करीब 100 गांवों के लोगों को सीधा फायदा पहुंचने की उम्मीद है. इसके साथ ही दिल्ली, नोएडा गाजियाबाद और बुलंदशहर से संभल जाने वाले यात्रियों के लिए भी यह रास्ता शानदार साबित होगा. 

बाईपास बनने से जाम से मिलेगी मुक्ति

सिकंदराबाद और बुलंदशहर में बाईपास बनने से शहरों के अंदर के बजाय लोग बाहर से होकर गंतव्य तक पहुंच सकेंगे. इससे शहर के भीतर ट्रैफिक का दबाव कम होगा. नई सड़कें बनने और पुरानी सड़कें चौड़ी होने से ग्रामीण क्षेत्रों की कनेक्टिविटी बेहतर होगी. इस काम को शुरू करने के लिए अब प्रशासन की अनुमति का इंतजार है. मंजूरी मिलने के बाद काम शुरू कर दिया जाएगा.

ये भी पढ़ें-गाजियाबाद की हरनंदीपुरम टाउनशिप को मिलेगी रफ्तार, कुंडली-पलवल और आउटर रिंग रोड से जोड़ने की तैयारी, मेरठ से देहरादून तक शानदार कनेक्टिविटी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
UP Infrastructure, UP Infrastructure Development, UP Infrastructure Project, UP Infrastructure News, Bulandshahar News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com