विज्ञापन

गोरखपुर में 700 करोड़ से बनेगा चार लेन का एलिवेटेड फ्लाईओवर, सहजनवा-रहीमाबाद से लखनऊ तक मिलेगी रफ्तार

स्थानीय लोगों के लिए फ्लाईओवर के नीचे सर्विस रोड बनेगा. थाना तिराहे से कालेसर गांव से पहले तक दोनों तरफ 11-11 मीटर चौड़ा सर्विस रोड बनेगा. वहीं गैलेंट इस्पात कारखाने के गेट से थाना चौराहे तक 7.5 मीटर चौड़ा सर्विस रोड और 1.5 मीटर चौड़ी नाली भी बनाई जाएगी. 

गोरखपुर में 700 करोड़ से बनेगा चार लेन का एलिवेटेड फ्लाईओवर, सहजनवा-रहीमाबाद से लखनऊ तक मिलेगी रफ्तार
गोरखपुर में बनेगा चार लेन का एलिवेटेड फ्लाईओवर.
AI ग्राफिक इमेज
  • गोरखपुर में 700 करोड़ रुपये की लागत से चार से छह लेन का 4.5 किलोमीटर लंबा फ्लाईओवर बनाया जाएगा
  • फ्लाईओवर जीआईडीए चौराहे से कालेसर गांव तक बनेगा और यातायात जाम से राहत दिलाएगा
  • फ्लाईओवर के नीचे दोनों तरफ सर्विस रोड और नालियां बनाकर स्थानीय आवागमन को सुविधाजनक बनाया जाएगा

उत्तर प्रदेश का इंफ्रास्ट्रक्चर लगातार मजबूत हो रहा है. लगातार बड़े-बड़े हाईवे और एक्सप्रेसवे बन रहे हैं. हालही में गंगा एक्सप्रेसवे बना है, जिस पर वाहन जब फर्राटा भरते हैं तो उनमें बैठे लोगों के पेट का पानी तक नहीं हिलता. अब बारी गोरखपुर की है.  NHAI जीआईडीए चौराहे पर जल्द ही नया फ्लाईओवर बनाने जा रहा है. करीब 700 करोड़ रुपये की लागत से 4.5 किमी. लंबा एलिवेटेड फ्लाईओवर बनाया जाएगा. इसके लिए मंजूरी मिल चुकी है. इसका सबसे ज्यादा फायदा गोरखपुर-लखनऊ फोरलेन पर सफर करने वालों को होगा. एलिवेटेड फ्लाईओवर बनने से सहजनवा में लगने वाले जाम से लोगों को मुक्ति मिल जाएगी.  छुटकारा मिलने वाला है. यह फ्लाईओवर कालेसर जीरो पॉइंट से रहीमाबाद की ओर आने-जाने वाले लोगों का सफर बहुत ही आसान कर देगा. 

गोरखपुर में बनेगा  68 पिलर वाला फ्लाईओवर

 गैलेंट इस्पात के गेट से शुरू होकर यह फ्लाईओवर कालेसर गांव में ग्राहक सेवा केंद्र तक जाएगा.  68 पिलर पर बनने वाला यह फ्लाईओवर फोर और सिक्स लेन का होगा. इसके साथ ही सर्विस रोड की भी सुविधा मिलेगी. ग्रीन बैल्ट बनेगी और स्ट्रीट लाइटें भी लगेंगी. फ्लाईओवर का 2 किमी. हिस्सा फोर लेन और थाना तिराहे से कालेसर गांव से पहले तक का करीब 2.5 किमी. हिस्सा छह लेन बनाए जाने पर विचार किया जा रहा है.

एलिवेटेड ब्रिज से जाम से मिलेगी राहत

इस फ्लाईओवर के बनने से न सिर्फ जाम खत्म होगा बल्कि दुर्घटनाओं को रोकने में भी मदद मिलेगी.इसके बनने से क्षेत्र का आर्थिक विकास भी होगा. गोरखपुर औद्योगिक विकास प्राधिकरण के पास मौजूद यह जंक्शन काफी अहम है. यहां से हर दिन  बसें, ट्रक और कारों समेत हजारों वाहन गुजरते हैं. बहुत ज्यादा वाहनों की वजह से सुबह और शाम को भारी जाम लग जाता है. लेकिन नए फोर लेन एलिवेटेड ब्रिज से लंबी दूरी के वाहनों को आरामदायक रास्ता देगा. 

बस्ती, अयोध्या और लखनऊ तक रफ्तार

वर्तमान में GIDA  कारखानों की तरफ मुड़ने वाले ट्रकों की वजह से गोरखपुर-लखनऊ मार्ग पर ट्रैफिक को बहुत धीमा कर देते हैं. लेकिन फ्लाईओवर बनने से बस्ती, अयोध्या और लखनऊ की तरफ जाने वाले वाहनों को कम समय लगेगा. वहीं मालवाहक वाहनों को भी आसान रास्ता मिल जाएगा. 

फ्लाईओवर के नीचे बनेगा सर्विस रोड

 वहीं स्थानीय लोगों के लिए फ्लाईओवर के नीचे सर्विस रोड बनेगा. थाना तिराहे से कालेसर गांव से पहले तक दोनों तरफ 11-11 मीटर चौड़ा सर्विस रोड बनेगा. वहीं गैलेंट इस्पात कारखाने के गेट से थाना चौराहे तक 7.5 मीटर चौड़ा सर्विस रोड और 1.5 मीटर चौड़ी नाली भी बनाई जाएगी. 

ये भी पढे़ं-दिल्ली में बसेगा नया शहर, 12 लाख नए घर, नरेला-बवाना से द्वारका-नजफगढ़ तक 200 वर्ग किमी में बनेगी टाउनशिप

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
UP Infrastructure News, Gorakhpur Lucknow Expressway, Flyover, Elevated Road, Nhai News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com