विज्ञापन

गाजियाबाद की हरनंदीपुरम टाउनशिप को मिलेगी रफ्तार, कुंडली-पलवल और आउटर रिंग रोड से जोड़ने की तैयारी, मेरठ से देहरादून तक सीधी कनेक्टिविटी

गाजियाबाद विकास प्राधिकरण की प्लानिंग आउटर रिंग रोड के किनारे 'एरो सिटी' और 'मोरटा इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम' बनाने की है. बता दें कि यह आउटर रिंग रोड नूरनगर, मोर्टी, अतौर भवापुर, मोरटा और शाई निज मोरटा होते हुए सिटी फॉरेस्ट इलाकों को दुहाई से जोड़ता है.

गाजियाबाद की हरनंदीपुरम टाउनशिप को मिलेगी रफ्तार, कुंडली-पलवल और आउटर रिंग रोड से जोड़ने की तैयारी, मेरठ से देहरादून तक सीधी कनेक्टिविटी
गाजियाबाद में लॉन्च होगी हरनंदीपुरम' टाउनशिप योजना.
AI ग्राफिक इमेज
  • गाजियाबाद में दिवाली के आसपास हरनंदीपुरम ग्रीन टाउनशिप कोलॉन्च किया जाएगा
  • टाउनशिप को ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे, मेरठ रोड, जीटी रोड और पाइपलाइन रोड से जोड़ा जाएगा
  • आउटर रिंग रोड का विस्तार कर इसे दुहाई तक बढ़ाकर टाउनशिप से कनेक्शन सुनिश्चित किया जाएगा

गाजियाबाद में दीवाली के आसपास लॉन्च होने वाली मोस्ट अवेटेड 'हरनंदीपुरम' ग्रीन टाउनशिप को हर तरफ से बेहतर कनेक्टिविटी देने पर खास ध्यान दिया जा रहा है.  इसे ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे, मेरठ रोड, जीटी रोड जैसी सभी मुख्य रास्तों से जोड़ने की योजना बनाई जा रही है. इस टाउनशिप के लिए आउटर रिंग रोड के 5.8 किलोमीटर के हिस्से का भी विस्तार किया जाएगा. जिससे हरनंदीपुरम टाउनशिप को पाइपलाइन रोड के जरिए ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे (EPE) से जोड़ा जा सके.

जीडीए इस टाउनशिप तक आसान पहुंच के लिए बेहतर कनेक्टिविटी के विकल्पों की तलाश कर रहा है. इसके लिए जल्द सर्वे भी होगा, ताकि  इस प्रोजेक्ट को ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे, मेरठ रोड, पाइप लाइन मार्ग, जीटी रोड जैसी मुख्य सड़कों से जोड़ा जा सके. अधिकारियों के मुताबिक, टाउनशिप को ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे से जोड़ने के लिए आउटर रिंग रोड को दुहाई तक बढ़ाया जा सकता है. इसके लिए जमीन की जरूरत होगी. 

ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे से जुड़ेगा हरनंदीपुरम

GDA के एक अधिकारी के मुताबिक, ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे से जुड़ाव हरनंदीपुरम टाउनशिप की अहम खासियत होगी. इस लिंक रोड को गांवों के बाहर से बायपास करते हुए बनाया जाएगा. टाउनशिप के लिए इन गांवों की जमीन का अधिग्रहण किया जा रहा है. इस बात पर खास ध्यान दिया जा रहा है कि ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे के जरिए इस टाउनशिप से दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे, दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे और पश्चिमी यूपी के जिलों तक लोगों को सीधी पहुंच मिले. यह टाउनशिप दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे (NH-58) से भी बहुत पास है, तो दिल्ली, नोएडा और मेरठ आना-जाना बहुत आसान हो जाएगा.

हरनंदीपुरम की नमो भारत से भी कनेक्टिविटी

हरनंदीपुरम को जोड़ने के लिए राजनगर एक्सटेंशन चौराहे से हिंडन एलिवेटेड रोड का करीब 2 किलोमीटर का विस्तार हो रहा है. सफर जाम मुक्त हो सके. वहीं यह टाउनशिप नमो भारत से भी कनेक्ट होगी. यानी कि यह दुहाई रैपिड रेल स्टेशन (RRTS) के भी बहुत पास होगी.

पिछले साल फरवरी में इस प्रोजेक्ट का दायरा ज्यादा लागत का हवाला देते हुए प्राधिकरण की तरफ से घटा दिया गया था. GDA ने पहले चरण से करीब 151 हेक्टेयर में फैले तीन गांवों, शाहपुर मोरटा, भुआपुर और मोरटा को हटा दिया था. टाउनशिप के लिए उसे 127 हेक्टेयर निजी जमीन खरीदनी थी. बाकी जमीन पहले से ही GDA और ग्राम सभा के पास है. अगस्त तक कुल 79 हेक्टेयर जमीन खरीदी जा चुकी थी. 130 हेक्टेयर जमीन के लिए भी परमिशन मिल गई थी.

'मोरटा इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम' बनाने की योजना

जानकारी के मुताबिक, गाजियाबाद विकास प्राधिकरण की प्लानिंग आउटर रिंग रोड के किनारे 'एरो सिटी' और 'मोरटा इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम' बनाने की है. बता दें कि यह आउटर रिंग रोड नूरनगर, मोर्टी, अतौर भवापुर, मोरटा और शाई निज मोरटा होते हुए सिटी फॉरेस्ट इलाकों को दुहाई से जोड़ता है. इससे मधुबन टाउनशिप तक बेहतर कनेक्टिविटी मिल रही है.  GDA चाहता है कि इस कॉरिडोर के किनारे 400 मीटर तक की जमीन का अधिग्रहण कर उसे ग्रुप हाउसिंग सोसायटियों को बेचा जाए, ताकि इससे मिलने वाले पैसे का इस्तेमाल हरनंदीपुरम को ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे से जोड़ने के लिए किया जा सके.

दिवाली के आसपास लॉन्च होगा हरनंदीपुरम प्रोजेक्ट

गाजियाबाद विकास प्राधिकरण के मुताबिक,  मथुरापुर, शमशेरा और नंगला फिरोज मोहन नगर में 336 हेक्टेयर में फैला इस टाउनशिप का फर्स्ट फेज दिवाली के आसपास लॉन्च किया जाएगा. इसे 'CM शहरी विस्तार योजना' के तहत लॉन्च किया जाएगा. गाजियाबाद विकास प्राधिकरण ने इस प्रोजेक्ट के रजिस्ट्रेशन के लिए UP RERA में आवेदन भी दे दिया है.  बता दें कि गाजियाबाद की हरनंदीपुरम टाउनशिप 8 गांवों की कुल 521 हेक्टेयर जमीन पर बसाई जाएगी.  

  1.  मथुरापुर
  2. शमशेर
  3. चंपत नगर 
  4.  भनेड़ा खुर्द 
  5.  नगला फिरोज मोहनपुर
  6. भोवापुर
  7. शाहपुर निज मोरटा 
  8.  मोरटा

पर्यावरण और आधुनिकता का खास ख्याल

खास बात यह है कि इसे  बनाते समय पर्यावरण और आधुनिकता दोनों का ही खास ध्यान रखा जाएगा. इस प्रोजेक्ट के कुल क्षेत्रफल का करीब 35 फीसदी हिस्सा रेजिडेंशियल इस्तेमाल के लिए होगा. वहीं आवासीय उपयोग के लिए होगा, वहीं 27 फीसदी हिस्से को पूरी तरह से ग्रीन बेल्ट के लिए आरक्षित रखा गया है. यहां पर पार्क और खुली जगहें होंगी. वहीं 25 फीसदी हिस्सा पब्लिक व सेमी-पब्लिक इस्तेमाल और पांच फीसदी हिस्सा कमर्शियल गतिविधियों के लिए रखा गया है.  

ये भी पढ़ें-गाजियाबाद में बनेगी हरनंदीपुरम ग्रीन टाउनशिप, 8 गांवों में 2000 आवासीय प्लॉट, दिवाली पर लॉन्च

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Harnandipuram GDA Township, Harnandipuram Latest News In Hindi, Ghaziabad News, Ghaziabad Infrastructure Projects, Eastern Peripheral Expressway
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com