भारत और चीन के बीच पूर्वी लद्दाख में तनाव चल रहा है. इस तनाव को कम करने की लगातार दोनों ओर से कोशिश जारी है. इस बीच, चीन के साथ तनाव को लेकर सत्ताधारी पार्टी बीजेपी और विपक्षी दल कांग्रेस में जुबानी जंग जोरों पर है. चीन के मुद्दे पर चर्चा को लेकर रविवार को गृह मंत्री अमित शाह ने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को संसद में बहस के लिए चुनौती भी दी. बीएसपी सुप्रीमो और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती (Mayawati) ने कांग्रेस और बीजेपी दोनों पर निशाना साधते हुए घिनौनी राजनीति करने का आरोप लगाया है.
समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, मायावती ने कहा कि चीन के मुद्दे को लेकर इस समय देश में कांग्रेस और भाजपा के बीच में आरोप-प्रत्यारोप की जो घिनौनी राजनीति की जा रही है वो वर्तमान में कतई उचित नहीं है. इनकी आपसी लड़ाई का सबसे ज्यादा नुकसान देश की जनता को हो रहा है. इस लड़ाई में देशहित के मुद्दे दब रहे हैं:
चीन के मुद्दे को लेकर इस समय देश में कांग्रेस और भाजपा के बीच में आरोप-प्रत्यारोप की जो घिनौनी राजनीति की जा रही है वो वर्तमान में कतई उचित नहीं है। इनकी आपसी लड़ाई का सबसे ज्यादा नुकसान देश की जनता को हो रहा है। इस लड़ाई में देशहित के मुद्दे दब रहे हैं: बसपा प्रमुख मायावती pic.twitter.com/4lpZM6svDg
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 29, 2020
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
बता दें कि गृह मंत्री अमित शाह ने लद्दाख में हुई घटना पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी को संसद में बहस की चुनौती दी है. एएनआई से बातचीत में अमित शाह से राहुल गांधी की ओर से हाल ही में चीन के मुद्दे पर पीएम मोदी पर किए गए हमले को लेकर सवाल पूछा गया था. उन्होंने कहा, पार्लियामेंट होनी है, चर्चा करनी है तो आइये, करेंगे. 1962 से आज तक दो-दो हाथ हो जाएं. उन्होंने राहुल गांधी पर ओछी राजनीति करने का आरोप लगाया था.
15 जून को लद्दाख में गलवान घाटी में चीन और भारतीय सैनिकों की झड़प में हमारे 20 जवानों की जान कुर्बान हुई थी. इसके बाद से कांग्रेस नेता राहुल गांधी पीएम मोदी पर चीन के सामने सरेंडर करने का आरोप लगा रहे हैं. राहुल गांधी ने अपने एक ट्वीट में लिखा था- "नरेंद्र मोदी वास्तव में Surender Modi है." जिसके बाद से बीजेपी और कांग्रेस में जुबानी जंग तेज हो गई है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं