विज्ञापन
This Article is From Jan 21, 2021

पहली बार BSE सेंसेक्स 50,000 के पार, निफ्टी भी 14,700 से आगे निकला

शेयर बाज़ारों की शुरुआत तेज़ी से होने के चलते गुरुवार को शुरुआती कारोबार में ही बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का संवेदी सूचकांक BSE सेंसेक्स 304 अंकों की बढ़त के साथ 50,000 का मनोवैज्ञानिक स्तर पार कर गया. उसी समय नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का सूचकांक निफ्टी भी 86 अंक के उछाल के साथ 14,730 पर कारोबार कर रहा था. 

सेसेंक्स ने 6 साल 8 महीने 5 दिन में 25 हजार से 50 हजार तक के सफर को तय किया है.
  • पहली बार सेंसेक्स 50 हजार के स्तर के पार
  • सुबह सेंसेक्स 335 अंक चढ़कर 50,126.73 के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंचा
  • निफ्टी 50 इंडेक्स भी पहली बार 14,700 अंक पर पहुंचा

रिलायंस इंडस्ट्री के शेयरों में आए उछाल के बाद गुरुवार को पहली बार बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का संवेदी सूचकांक BSE 50,000 के स्तर को पार कर गया. बाजार नियामक सेबी ने रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) द्वारा  फ्यूचर ग्रुप की रिटेल एसेट्स खरीदने की 24,713 करोड़ की डील को मंजूरी देने के बाद BSE Sensex ने गुरुवार को पहली बार ये स्तर को छुआ. रिलायंस के इस एग्रीमेंट को रोकने के लिए एमेजॉन के प्रयासों को झटका लगा है.

शेयर बाज़ारों की शुरुआत तेज़ी से होने के चलते गुरुवार को शुरुआती कारोबार में ही बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का संवेदी सूचकांक BSE सेंसेक्स 304 अंकों की बढ़त के साथ 50,000 का मनोवैज्ञानिक स्तर पार कर गया. उसी समय नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का सूचकांक निफ्टी भी 86 अंक के उछाल के साथ 14,730 पर कारोबार कर रहा था. 

सेसेंक्स ने 6 साल 8 महीने 5 दिन में 25 हजार से 50 हजार तक के सफर  को तय किया है. फिलहाल (9.51 बजे के करीब) सेंसेक्स 265 अंकों की तेजी के साथ 50,056.64 के स्तर पर कारोबार कर रहा है. सेसेंक्स ने 6 साल 8 महीने 5 दिन में 25 हजार से 50 हजार तक के सफर  को तय किया है. फिलहाल (9.51 बजे के करीब) सेंसेक्स 265 अंकों की तेजी के साथ 50,056.64 के स्तर पर कारोबार कर रहा है. 

लखनऊ नगर निगम के बॉन्ड्स की स्टॉक एक्सचेंज पर हुई लिस्टिंग, CM योगी ने बजाया BSE का घंटा

इस बीच, अन्य एशियाई बाजार भी गुरुवार को नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गए. अमेरिका में जो बाइडेन के शपथ ग्रहण करने के बाद वहां भी निवेशक और बाजार उत्साहित हैं जो कोविड-19 महामारी की वजह से बर्बाद हो गए थे.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sensex, Sensex Nifty, Sensex Today, Sensex Updates, Sensex & Nifty
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com