भाजपा के वरिष्ठ नेता येदियुरप्पा के हेलीकॉप्टर लैंडिंग की जगह लापरवाही का एक मामला सामने आया है, जिससे एक बड़ा हादसा हो सकता था. कलबुर्गी के जेवरगी में येदियुरप्पा के हेलीकॉप्टर के लैंडिंग की व्यवस्था की गई थी, लैंडिंग की जगह एक फार्म हाउस था. हेलीकॉप्टर के रोटर के दबाव में कपड़े और प्लास्टिक की थैलियां उड़ने लगीं. ऐसे में हेलीकॉप्टर की लैंडिंग टाली गई. लैंडिंग की जगह की साफ-सफाई के बाद हेलीकॉप्टर लैंड हुआ. इससे पहले लैंडिंग के वक्त हेलीकॉप्टर आसमान में हिचकोले खाता हुआ नजर आया. ऐसा लगा कि हेलीकॉप्टर किसी हादसे का शिकार हो सकता है.
बताया जा रहा है कि पूर्व मुख्यमंत्री कर्नाटक में होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर विजय संकल्प यात्रा में शामिल होने जा रहे थे. इसी दौरान ये पूरी घटना हुई. बाद में जब कचरा वहां से हटाया गया, उसके बाद पायलट ने हेलीकॉप्टर की लैंडिंग करवाई.
-
हाथ से निकल रही है AI की ताकत! Google DeepMind के पूर्व रिसर्चर ने भारत में दी सबसे बड़ी चेतावनी -
Shashi Tharoor EXCLUSIVE: NDTV World Summit 2026 में बदलते वर्ल्ड ऑर्डर पर शशि थरूर क्या बोले? -
'चीन से व्यापार भी, सतर्कता भी' : NDTV World Summit में शशि थरूर ने बताया क्यों जरूरी है मल्टी-अलाइनमेंट -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद हैं शाहरुख खान, बोलीं- ‘ओम शांति ओम’ के रीमेक में करना चाहती हूं काम -
रिजीम चेंज नहीं... शशि थरूर ने दी नई परिभाषा, चुनाव आयोग और सरकार को भी दी नसीहत -
NDTV World Summit 2026 : शशि थरूर ने बताया- कांग्रेस को लेफ्ट की जरूरत क्यों -
NDTV World Summit में शशि थरूर ने समझाया कूटनीति का असली मतलब -
चीन पर इतनी निर्भरता भारत के लिए ठीक नहीं- NDTV World Summit में बोले शशि थरूर -
NDTV World Summit 2026 | AI से एडवांस्ड टेक्नोलॉजी तक, भारत की रिसर्च को कैसे मिलेगी नई उड़ान? -
दिल्ली एयरपोर्ट से होती है दुनिया में सबसे ज्यादा Uber बुकिंग, NDTV ग्लोबल समिट में डोमिनिक टेलर ने खोले राज
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं