डिज्नी स्टार (Disney star), जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज (Zee Entertainment Enterprises) और सोनी पिक्चर्स नेटवर्क्स इंडिया लिमिटेड सहित प्रमुख प्रसारकों ने उन केबल ऑपरेटर को सिग्नल उपलब्ध कराना बंद कर दिया है, जिन्होंने ‘नए टैरिफ आदेश' (एनटीओ) के तहत बढ़ी हुई कीमतों के साथ नए समझौते पर हस्ताक्षर नहीं किए हैं.
वहीं, डिजिटल केबल टेलीविजन कंपनियों की शीर्ष संस्था ‘ऑल इंडिया डिजिटल केबल फेडरेशन' (एआईडीसीएफ) ने कहा कि उन्होंने समझौते पर हस्ताक्षर करने से मना कर दिया है क्योंकि इससे उनकी लागत 25 फीसदी से बढ़कर 35 फीसदी हो जाएगी और उपभोक्ताओं पर अतिरिक्त बोझ पड़ेगा. फेडरेशन ने कहा कि वह इस मामले में विधिक कदम उठाने पर विचार कर रहे हैं.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
इससे पहले, प्रसारकों ने नियामक ‘ट्राई' द्वारा जारी एनटीओ के तहत 15 फरवरी को विभिन्न केबल ऑपरेटर को समझौते पर हस्ताक्षर करने के लिए नोटिस जारी किया था.हालांकि, केबल सेवा प्रदाताओं ने इस पर ध्यान नहीं दिया, जिसके कारण प्रसारकों द्वारा सिग्नल बंद कर दिये गये. इस कदम के परिणामस्वरूप देशभर में लगभग 4.5 करोड़ केबल टीवी उपभोक्ता इन प्रसारकों द्वारा प्रसारित चैनलों को देखने से वंचित हो गए हैं.
यह भी पढ़ें :
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं