राजधानी दिल्ली से एक ब्रिटिश महिला से रेप की खबर सामने आई है. दिल्ली के महिपालपुर में स्थित एक होटल में ब्रिटिश महिला के साथ दुष्कर्म किए जाने की शिकायत पुलिस को मिली. पुलिस ने मामले में दो आरोपी को गिरफ्तार किया है. बताया जाता है कि आरोपी की पीड़ित से इंस्टाग्राम पर दोस्ती हुई थी. इसी दोस्ती के बाद पीड़ित आरोपी से मिलने दिल्ली आई थी. जिसके बाद आरोपी दोस्त को लेकर होटल गया था.
मामले में वसंतकुंज नार्थ पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पीड़िता इंग्लैंड की रहने वाली है.
वो कुछ दिन पहले महाराष्ट्र और गोवा घूमने आई थी.
-
'कॉकटेल 2' को मिले रिव्यू पर कृति सेनन ने NDTV वर्ल्ड समिट में कहा- फिल्म देखना एक पर्सनल एक्सपीरियंस है -
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
इंस्टाग्राम से हुई थी दोस्ती
बताया गया कि पीड़िता की कैलाश नामक एक लड़के से सोशल मीडिया प्लेटफार्म इंस्टाग्राम पर दोस्ती हुई थी. महाराष्ट्र, गोवा घुमने आई ब्रिटिश महिला ने कैलाश को फोन कर मिलने के लिए बुलाया था. लेकिन कैलाश ने वहां जाने में असमर्थता जताई और पीड़िता को दिल्ली आने के लिए कहा.
महिपालपुर स्थित होटल में रेप
जिसके बाद पीड़िता मंगलवार शाम को दिल्ली आई. वो महिपालपुर स्थित एक होटल में ठहरी थी. पीड़िता के बुलाने पर कैलाश अपने एक दोस्त वसीम को लेकर होटल में पहुंचा था. जहां शराब के नशे में आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया.
ब्रिटिश हाईकमीशन को दी गई सूचना
पीड़िता ने बुधवार को घटना की जानकारी पुलिस को दी. जिसके बाद पुलिस ने वसंतकुंज नार्थ इलाके से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. दिल्ली पुलिस ने मामले की जानकारी ब्रिटिश हाईकमीशन को भी दी है.
गूगल ट्रांसलेट के जरिए पीड़िता से बात करता था आरोपी
दक्षिण-पश्चिमी जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार आरोपी का प्रोफाइल काफी लो है. वो पीड़िता से बात करने के लिए गूगल ट्रांसलेट का इस्तेमाल कर रहा था. फिलहाल पुलिस मामले में आगे की छानबीन में जुटी है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं