विज्ञापन

हरिद्वार कुंभ मेला के पहले 670 करोड़ से बदलेगी तस्वीर, 20 करोड़ श्रद्धालु पहुंचेंगे, दिल्ली-देहरादून हाईवे चौड़ीकरण के साथ हर की पैड़ी का पुनरोद्धार होगा

हरिद्वार अर्ध कुंभ मेला के लिए सुंदरीकरण और चौड़ीकरण के साथ विकास कार्यों के लिए 670 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं. दिल्ली-हरिद्वार-देहरादून नेशनल हाईवे का चौड़ीकरण किया जा रहा है.

हरिद्वार कुंभ मेला के पहले 670 करोड़ से बदलेगी तस्वीर, 20 करोड़ श्रद्धालु पहुंचेंगे, दिल्ली-देहरादून हाईवे चौड़ीकरण के साथ हर की पैड़ी का पुनरोद्धार होगा
Haridwar kumbh Mela 2027 Uttarakhand
NDTV
हरिद्वार:

उत्तराखंड के हरिद्वार जिले में महाकुंभ मेला 2027 के लिए 670 करोड़ रुपये विकास कार्यों पर खर्च हो रहे हैं. इसमें उत्तराखंड सरकार 76 परियोजनाओं पर 339 करोड़, केंद्र सरकार 46 प्रोजेक्ट में 331 करोड़ रुपये खर्च कर रही है. हरिद्वार कुंभ मेला के लिए दो नए पुल, दिल्ली-हरिद्वार-देहरादून हाईवे का चौड़ीकरण हो रहा है. केंद्र सरकार हर की पैड़ी के भव्य पुनरोद्धार कार्यों के लिए 66.77 करोड़ खर्च कर रही है. ऋषिकुल से साक्षी सतनाम घाट तक नए घाटों और सुंदरीकरण 15 करोड़ खर्च हुए हैं. शंकराचार्य चौक से ऋषिकुल ब्रिज तक गंगा नहर के नए घाटों का निर्माण हो रहा है. हाई टेक सिक्योरिटी और कमांड सेंटर, भीड़ नियंत्रण और सीसीटीवी कैमरों की निगरानी के लिए 50 करोड़ से एक  कमांड एंड कंट्रोल सेंटर बन रहा है. रोशनाबाद में महिला पुलिसकर्मियों के लिए 100 बिस्तरों वाला आधुनिक बैरक निर्माण हो रहा है.

दिल्ली-हरिद्वार-देहरादून चौड़ा होगा

दिल्ली-हरिद्वार-देहरादून राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-334) पर पतंजलि योगपीठ से फेरपुर तक सड़क को चौड़ा करने के लिए 27 करोड़ खर्च किए गए हैं. बहादराबाद से शिवालिक नगर होते हुए भेल मध्य मार्ग तक सड़क को फोरलेन करने पर 12 करोड़ खर्च हो रहे हैं.पथरी रोह नदी पर नए 10 करोड़ का कंक्रीट पुल बन रहा है.खड़खड़ी श्मशान घाट और बैरागी कैंप पर पुल का निर्माण हो रहा है. कुंभ मेले के लिए अस्थायी पुल को बन रहा है.हरिद्वार में दो श्मशान  घाटों को नए पुल बना कर मुख्य मार्ग से जोड़ा गया है. हरिद्वार से ज्वालापुर तक फुटपाथ का निर्माण हो रहा है.हरकी पौड़ी के सबसे करीब चंडी घाट चौराहा की सड़क का चौड़ीकरण हो रहा है.

कुंभ मेला प्रशासन के विकास कार्यों की लिस्ट

हरिद्वार में पुराने बने डिवाइडरों को तोड़कर दोबारा बनाया जा रहा है. हरिद्वार पुराना इंडीट्रियल एरिया मार्ग पर नया फुटपाथ हो रहा है. हरकी पौड़ी सीसीआर के पास पुराने मार्ग को दोबारा से बनाया जा रहा है. पार्किंग एरिया के पास से होते हुए हाईवे के साथ भागीरथी होटल तक बन रहा है. हरिद्वार कोतवाली से हर की पैड़ी तक जीरो जोन में कार्ट बैटरी रिक्शा का संचालन होगा. हरिद्वार में सरकार ने पॉड टैक्सी को मंजूरी दे दी है.  हरिद्वार के निर्माण कार्यों का लाभ कुंभ के बाद भी हरिद्वार की जनता और पर्यटकों को भी मिलेगा. 

हर की पैड़ी और गंगा घाटों का सुंदरीकरण 

हरिद्वार कुंभ के करोड़ों श्रद्धालुओं के गंगा स्नान के नए घाटों का निर्माण और पुराने घाटों का सुंदरीकरण हो रहा है. शंकराचार्य चौक से ऋषिकुल ब्रिज तक गंगा नहर के बायें तट पर 14.22 करोड़ से नए घाटों का निर्माण हो रहा है.ऋषिकुल से साक्षी सतनाम घाट तक कुंभ मेला 2027 के तहत ऋषिकुल पुल के पास 14.97 करोड़ से घाट निर्माण और सुंदरीकरण का कार्य हो रहा है. हर की पैड़ी से लतताराव सेतु की गलियों के सुधारीकरण और सुंदरीकरण के लिए 9 करोड़ का बजट मंजूर हुआ है. हर की पैड़ी के पुनरुद्धार के लिए अकेले 66.77 करोड़ की राशि खर्च हो रही है.

सड़कों का चौड़ीकरण और नए पुलों का निर्माण 

बहादराबाद-धनेरी-इमलीखेड़ा-गागलहेडी राज्य मार्ग के नवीनीकरण के लिए लोक निर्माण विभाग 3.58 करोड़ मंजूर किए गए हैं. बहादराबाद-सिडकुल फोर लेन मार्ग भी बन रहा है. बहादराबाद से शिवालिक नगर होते हुए भेल मध्य मार्ग तक सड़क चौड़ीकरण के लिए 11.82 करोड़ खर्च किए जा रहे हैं. दिल्ली-हरिद्वार-देहरादून नेशनल हाईवे का चौड़ा हो रहा है. इसके लिए पतंजलि योगपीठ से फेरपुर तक राजमार्ग को चौड़ा करने के लिए PWD हरिद्वार को 26.92 करोड़ का बजट मिला है. पथरी रोह नदी पर आरसीसी सेतु के लिए PWD ने 9.67 करोड़ खर्च हो रहे हैं.

हाई टेक सिक्योरिटी और कमांड सेंटर

हरिद्वार में सुरक्षा और निगरानी के लिए 50.27 करोड़ से कमांड एंड कंट्रोल सेंटर का निर्माण हो रहा है. पुलिस लाइन रोशनाबाद में महिला आरक्षियों के लिए 100 बिस्तरों वाले महिला बैरक का निर्माण 5.34 करोड़ से हो रहा है. भूपतवाला पेयजल योजना में करीब 3 करोड़ से पंपिंग पेयजल योजनाओं का पुनर्गठन हो रहा है. मेला क्षेत्र में दर्जनों मिनी ट्यूबवेल और पेयजल सिस्टम भी लगाए जा रहे हैं. हरिद्वार में पब्लिक सैनिटेशन सिस्टम को सुधारने के लिए 13.50 करोड़ मंजूर किए गए हैं.

हरिद्वार का राजाजी नेशनल पार्क 

हरिद्वार का एक बड़ा हिस्सा राजाजी नेशनल पार्क और जंगली क्षेत्रों से सटा है.हरिद्वार रेंज की आबादी और कृषि क्षेत्रों में जंगली जानवरों को रोकने के लिए 2.31 करोड़ से हाथी को रोकने के लिए खाईं और बाड़ लगाने का काकाम हो रहा है. सिंचाई विभाग गंगा नहर के किनारे घाटों और सुरक्षा दीवारों के निर्माण के साथ लोक निर्माण विभाग सड़कों, पुलों और कनेक्टिविटी को मजबूत कर रहा है. मेला क्षेत्र में अंडरग्राउंड बिजली लाइन और ट्रांसफार्मर के लिए 43.82 करोड़ खर्च हो रहे हैं.
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Haridwar Ardh Kumbh 2027, Haridwar Kumbh Mela 2027, Haridwar Kumbh Mela Kab Hai, Delhi Dehradun Highway, Har Ki Paudi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com