- भाजपा नेता बृजभूषण शरण सिंह ने कॉकरोच जनता पार्टी और विपक्ष के प्रदर्शनों पर गंभीर सवाल उठाए हैं
- उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के खिलाफ मार्च निकालने का काम व्यापारियों के दबाव में हो रहा है
- बृजभूषण ने आरोप लगाया कि देश के बाहर बैठे व्यापारी विपक्षी गतिविधियों के पीछे हैं
भाजपा नेता और पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह अपने बयानों के लिए अकसर चर्चा में रहते हैं. अब उन्होंने कॉकरोच जनता पार्टी और विपक्ष के प्रदर्शनों पर सवाल उठाया है. उन्होंने सीजेपी को लेकर कहा कि ऐसा लगता है कि इनके ऊपर किसी व्यापारी का हाथ है और खासतौर पर देश के बाहर बैठे हुए व्यापारी का हाथ है. उन्होंने अयोध्या में एक आयोजन को संबोधित करते हुए कहा कि सुप्रीम कोर्ट के नाम पर मार्च निकालने का काम हुआ है. सुप्रीम कोर्ट के ऊपर दबाव बनाने की कोशिश हो रही है. उनका यह बयान सोशल मीडिया पर भी खूब वायरल हो रहा है.
उन्होंने यह भाषण साकेत महाविद्यालय में आयोजित शिक्षक विदाई कार्यक्रम में दिया था.मंच से कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि इस देश के अंदर पहली बार देखिये मैं जल्दी किसी की आलोचना नहीं करता हूं. इस देश के अंदर पहली बार सुप्रीम कोर्ट के नाम पर मार्च निकालने का काम हुआ है अगर कोई कांग्रेस विचारधारा से है तो मुझे कोई दिक्कत नहीं है. मेरे बाबा भी कांग्रेस के विधायक थे, लेकिन आज सुप्रीम कोर्ट के ऊपर दबाव बनाने की कोशिश हो रही है. यह हमारे गुरुजी व्यापार की बात कर रहे थे. आज तो मुझे लगता है कि कॉकरोचों के ऊपर भी किसी व्यापारी का हाथ है. किसी बाहर बैठे हुए व्यापारी का हाथ है. इसलिए मैं आपसे और मैं पहले खुद से जब खुद करूंगा तो कहने का अधिकारी रहूंगा.
पहले खुद से कहना चाहता हूं कि बदली हुई परिस्थिति में मैं अपनी भूमिका की तलाश करूं और जैसे सेतुबंध रामेश्वर जब बाधा जा रहा था, जैसे एक कोई गिलहरी योगदान कर रही थी, वैसे राष्ट्र के निर्माण में हम गिलहरी की तरह अपनी भूमिका की तलाश करें. बता दें कि बृजभूषण शरण सिंह अकसर अपने बयानों के कारण चर्चा में रहते हैं. महिला पहलवानों की ओर से यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए जाने के बाद से ही वह चर्चा में बने रहते हैं. इस प्रकरण के चलते उन्हें भाजपा से टिकट नहीं मिला था और उनके बेटे सांसद बने थे. उनके एक बेटे विधायक भी हैं. लेकिन वह अपने दोनों बेटों से ज्यादा चर्चा में रहते हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं