विज्ञापन
21 days ago
नई दिल्ली:

दिल्ली में गणतंत्र दिवस उत्सव का औपचारिक समापन आज होने जा रहा है, विजय चौक पर भव्य बीटिंग रिट्रीट समारोह आयोजित किया जाएगा. सैन्य परंपरा, अनुशासन और भारतीय संगीत की शानदार प्रस्तुति वाले इस ऐतिहासिक कार्यक्रम पर हर साल की तरह दुनिया की निगाहें टिकी हैं. समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू मुख्य अतिथि होंगी, जबकि उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहेंगे. दिल्ली में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं और पूरे राजपथ क्षेत्र में विशेष निगरानी बढ़ा दी गई है.

इस बीच पूरे महाराष्ट्र में शोक की लहर है. राज्य के डिप्टी सीएम अजित पवार का बुधवार सुबह हुए प्लेन क्रैश में निधन हो गया. उनके निधन से राजनीतिक गलियारों में सदमे का माहौल है. आज बारामती के विद्या प्रतिष्ठान मैदान में उनका अंतिम संस्कार किया गया. बुधवार देर रात तक दादा का पार्थिव शरीर अंतिम दर्शन के लिए मैदान में रखा गया, जहां बड़ी संख्या में भीड़ उमड़ पड़ी.
 

Breaking News Live Updates:

नेपाल चुनाव को लेकर तैयारियों के बीच भारत ने भेजी मदद की दूसरी खेप

 नेपाल में 5 मार्च 2026 को चुनाव होने जा रहा है. ऐसे में भारत की तरफ से चुनाव के सकुशल आयोजन के लिए मदद भेजी जा रही है. भारत ने चुनाव से जुड़ी मदद की दूसरी खेप नेपाल को वित्त मंत्री रमेशोर प्रसाद खनल की मौजूदगी में सौंपा. भारत की तरफ से मदद का दूसरी खेप नेपाल में भारतीय दूतावास के प्रभारी डॉ. राकेश पांडे ने गुरुवार को काठमांडू में वित्त मंत्रालय में हुए एक सेरेमनी के दौरान सौंपी. नेपाल के विदेश मंत्रालय ने जानकारी दी है कि भारत ने मदद की दूसरी खेप में नेपाल सरकार को 250 से ज्यादा गाड़ियां सौंपीं. नेपाल में होने वाले आगामी चुनाव से पहले अंतरिम सरकार की ओर से मदद मांगी गई थी.

फरवरी के पहले सप्ताह में ‘परीक्षा पे चर्चा’ करेंगे प्रधानमंत्री मोदी

भारत के करोड़ों छात्र प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ ‘परीक्षा पे चर्चा’ करने का इंतजार कर रहे हैं. हालांकि अब छात्रों का यह इंतजार जल्द ही समाप्त होने वाला है. केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड यानी सीबीएसई के मुताबिक ‘परीक्षा पे चर्चा’ फरवरी के पहले सप्ताह में नई दिल्ली में आयोजित की जा सकती है.

मारपीट और पत्थरबाजी... काशी हिंदू विश्वविद्यालय के दो हॉस्टलों के बीच क्यों मचा बवाल? | up varanasi banaras Hindu University students clash in two group fighting and stone pelting police force on the spot

BHU Students Clash: पुलिस की टीम ने मारपीट की घटना में घायल एक छात्र को तुरंत अस्पताल में भर्ती करवाया. इसके साथ ही हॉस्टल में अनाधिकृत रूप से रहने वाले छात्रों पर भी विश्वविद्यालय प्रशासन तुरंत हरकत में आया.

बीटिंग रिट्रीट सेरेमनी में MIG‑21 की शानदार फॉर्मेशन

चिप निर्माण से लेकर महिलाओं को 2 लाख की मदद तक... बिहार कैबिनेट की बैठक में CM नीतीश ने लिया बड़ा फैसला | Nitish cabinet meeting 2 lakh mahila rozgar yojana Bihar cabinet meeting

Bihar Cabinet Meeting : CM नीतीश कुमार की अध्यक्षता में आयोजित कैबिनेट की बैठक में कुल 32 महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर मुहर लगाई गई, जिनका मुख्य 'मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना' है.

अजित पवार के बाद अब NCP का क्या होगा? सुनेत्रा को डिप्टी सीएम बनाने की मांग, बारामती में मिले कई नेता | Ajit Pawar died demand of making Sunetra Pawar deputy CM came into light in maharashtra

इस बीच अजित पवार की पत्नी सुनेत्रा पवार को डिप्टी सीएम बनाए जाने की मांग उठने लगी है. NCP के कैबिनेट मंत्री नरहरि जिरवाल ने मांग की है कि सुनेत्रा पवार को उपमुख्यमंत्री बनाया जाए. सुनेत्रा पवार इस समय राज्यसभा सांसद हैं.

यूजीसी विवाद: भाजपा सांसदों ने किया सुप्रीम कोर्ट के फैसले का स्वागत

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसदों ने विश्‍वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) के नए नियमों पर रोक लगाने के सुप्रीम कोर्ट के फैसले का स्वागत किया है. केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि यह निर्णय भारत की सांस्कृतिक एकता और सनातन मूल्यों की रक्षा की दिशा में महत्वपूर्ण है. इसी बीच, सांसद निशिकांत दुबे ने विपक्षी दलों पर निशाना साधा है. 

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि सनातन को बांटने वाले यूजीसी के नियम पर सर्वोच्च न्यायालय की ओर से रोक लगाए जाने पर हार्दिक आभार. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर लिखा, "यह निर्णय भारत की सांस्कृतिक एकता और सनातन मूल्यों की रक्षा की दिशा में महत्वपूर्ण है. मोदी सरकार की पहचान सबका साथ, सबका विकास और सनातन की अखंड एकता की है."

खरगे और राहुल से मिले थरूर, कहा-सब कुछ ठीक है

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि थरूर ने नाराजगी की खबरों के बीच गुरुवार को पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात की और कहा कि सब कुछ ठीक है तथा सब एकसाथ हैं. संसद भवन स्थित खरगे के कार्यालय में यह मुलाकात हुई.  थरूर ने इस मुलाकात को बहुत अच्छी, सार्थक और सकारात्मक करार दिया.

UGC के नए नियमों पर सुप्रीम कोर्ट ने लगायी रोक

सुप्रीम कोर्ट ने यूजीसी के नए नियमों पर सुनवाई करते हुए बड़ा आदेश दिया है. चीफ जस्टिस सूर्यकांत और जस्टिस ज्योमाल्या बागची की बेंच में मामले की सुनवाई के दौरान शीर्ष अदालत ने कहा कि यूजीसी के नए नियम अस्पष्ट हैं और इसके दुरुपयोग का खतरा है. इसके बाद कोर्ट ने यूजीसी के नए नियमों पर स्टे लगा दिया है. 

ईरान पर ट्रंप की चेतावनी से वैश्विक अनिश्चितता बढ़ी तो निवेशकों ने थामा सोना-चांदी का सहारा

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा ईरान के खिलाफ सैन्य कार्रवाई की धमकी से भू-राजनीतिक तनाव बढ़ने के बाद सुरक्षित निवेश की मांग पर व्यापक असर पड़ा है. इसके चलते गुरुवार को कीमती धातुओं (सोने और चांदी) की कीमतें रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गईं. केंद्रीय बैंकों द्वारा की जा रही खरीदारी और अमेरिकी डॉलर के और कमजोर होने से भी सोने-चांदी की कीमतों में तेजी आई है. इससे निवेशकों का भरोसा इन कीमती धातुओं पर और बढ़ा है.

एमसीएक्स पर फरवरी डिलीवरी वाला सोना दोपहर 12:02 बजे 6.98 प्रतिशत यानी 11,575 रुपए बढ़कर 1,77,490 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया. वहीं मार्च डिलीवरी वाली चांदी 23,633 रुपए यानी 6.13 प्रतिशत चढ़कर 4,08,999 रुपए प्रति किलो हो गई. 

आर्थिक वृद्धि दर वित्त वर्ष 2026-27 में 6.8 से 7.2 प्रतिशत रहने का अनुमान: Economic Survey

देश की जीडीपी (सकल घरेलू उत्पाद) की वृद्धि दर अगले वित्त वर्ष 2026-27 में 6.8 से 7.2 प्रतिशत के बीच रहने का अनुमान है.  यह चालू वित्त वर्ष के 7.4 प्रतिशत के अनुमान से थोड़ा कम है. संसद में बृहस्पतिवार को पेश आर्थिक समीक्षा में यह कहा गया है.  बजट से पहले पेश समीक्षा में कहा गया है, ‘‘कुल मिलाकर वैश्विक अनिश्चितता के बीच वृद्धि का दृष्टिकोण मजबूत है. इसके लिए सावधानी बरतने की आवश्यकता है, लेकिन निराशावादी होने की जरूरत नहीं है.’’

आरजी कर रेप केस: पीड़ित परिवार का दावा, पार्टियों ने दिया चुनाव लड़ने का ऑफर

 कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज में 9 अगस्त 2024 को महिला डॉक्टर से रेप और हत्या की घटना ने पूरे पश्चिम बंगाल राज्य को झकझोर कर रख दिया था. अब विधानसभा चुनाव से पहले महिला डॉक्टर के माता-पिता ने कहा कि हमें चुनाव लड़ने का ऑफर दिया जा रहा है, लेकिन हमें इंसाफ चाहिए. 

दिल्ली के 4 निजी स्कूलों को धमकी भरा ईमेल, पुलिस की जांच जारी

दिल्ली के चार निजी स्कूल, लोरेटो कॉन्वेंट (8:22 AM), डॉन बॉस्को सीआर पार्क (9:18 AM), कार्मल स्कूल आनंद निकेतन (9:22 AM) और कार्मल स्कूल द्वारका सेक्टर‑23 (9:25 AM) को धमकी भरे ईमेल मिले.  पुलिस मौके पर है और अब तक कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला है. 

कोडीन कफ सिरप मामले में बड़ी कार्रवाई, फरार आरोपी शुभम की 1.85 करोड़ की संपत्ति जब्त

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले में कोडीन कफ सिरप के अवैध कारोबार को लेकर पुलिस ने एक बड़ी और अहम कार्रवाई की है. इस मामले में लंबे समय से फरार चल रहे मुख्य आरोपी शुभम सिंह की करीब 1 करोड़ 85 लाख रुपये की संपत्ति को अस्थायी रूप से जब्त (फ्रीज) कर लिया गया है. आरोपी शुभम सिंह गाजीपुर की नित्यांश मेडिकल एजेंसी का मालिक बताया जा रहा है और वह काफी समय से पुलिस की पकड़ से बाहर है.

गाजीपुर सदर कोतवाली पुलिस के अनुसार, यह मामला कोतवाली थाने में केस नंबर 896/25 के तहत दर्ज किया गया था. केस दर्ज होने के बाद से ही पुलिस और संबंधित विभाग लगातार इस पूरे नेटवर्क की जांच में जुटे हुए थे.  पुलिस ने बताया कि इस पूरे मामले में सिर्फ कफ सिरप की बरामदगी ही नहीं, बल्कि मनी ट्रेल, फर्जी दस्तावेज और अलग-अलग फर्मों की मिलीभगत की भी गहराई से जांच की गई. 

लैंड फॉर जॉब मामला: लालू परिवार को कोर्ट में व्यक्तिगत पेशी का आदेश

लैंड फॉर जॉब मामले में गुरुवार को दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट में अहम सुनवाई हुई। इस दौरान कोर्ट ने मामले में आरोपी लालू प्रसाद यादव, राबड़ी देवी, तेजस्वी यादव और तेजप्रताप यादव को व्यक्तिगत रूप से पेश होने को कहा ताकि औपचारिक आरोप तय किए जा सकें.

सुनवाई के दौरान लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी ने अपनी बढ़ती उम्र का हवाला देते हुए आज की पेशी से छूट मांगी. वहीं, तेजस्वी यादव ने अपनी खराब सेहत का हवाला देकर कोर्ट में व्यक्तिगत रूप से पेश न होने की अनुमति मांगी. अदालत ने उनकी अर्जी पर विचार किया. 

राष्ट्रपति अभिभाषण व आम बजट पर चर्चा के लिए 16–16 घंटे निर्धारित

संसद में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर चर्चा के लिए 16 घंटे तय किए गए हैं. आम बजट पर विचार-विमर्श के लिए भी 16 घंटे का समय निर्धारित किया गया है. दोनों विषयों पर विस्तृत बहस सुनिश्चित करने के लिए समय आवंटन किया गया है, जिससे सभी दल अपने विचार रख सकें. 

अजित पवार प्लेन क्रैश: विमान का ब्लैक बॉक्स मिला

महाराष्ट्र के डेप्युटी सीएम अजित पवार के क्रैश विमान का ब्लैक बॉक्स मिल गया है. बॉक्स के मिलने के बाद ये पता चल पाएगा कि क्या विमान में कोई खराबी थी. अंतिम समय में पायलट ने कोई आपात संदेश भेजा था. लैंडिंग के वक्त आखिर हुआ क्या था? एजेंसियां अब ब्लैक बॉक्स की जांच करेंगे. 

बारामती में अजित पवार के अंतिम संस्कार में शामिल होंगे अमित शाह

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार का अंतिम संस्कार गुरुवार को पुणे जिले के बारामती में पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा.  राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) ने बताया कि अंतिम संस्कार में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी शामिल होंगे.

दिल्ली NCR में फिर बारिश आएगी, 10 दिनों में तीसरी बार बरसेंगे बदरा

दिल्ली में दो दिनों से बारिश नहीं हुई है और बादल छाए हुए हैं.लेकिन जल्द ही फिर से बारिश के संकेत हैं. उत्तर पश्चिम भारत में जल्द ही तीसरा पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने वाला है और इस कारण फिर से बारिश आने वाली है.इस साल यह तीसरा मौका होगा, जब दिल्ली एनसीआर में बेमौसम बारिश देखने को मिलेगी. मौसम विभाग के अनुसार, एक नया पश्चिमी विक्षोभ 31 जनवरी से 2 फरवरी के बीच पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में असर दिखाएगा. इससे 1 फरवरी को भारी बरसात और बर्फबारी देखने को मिलेगी. यहां पढ़ें पूरी खबर

आर्थिक सर्वेक्षण 2026-27 आज पेश होगा

सरकार आज संसद में Economic Survey 2026-27 टेबल करेगी. यह यूनियन बजट से ठीक पहले आने वाला सबसे महत्वपूर्ण दस्तावेज है, जिसमें अर्थव्यवस्था की स्थिति, अनुमान और सेक्टर‑वाइज परफॉर्मेंस शामिल होती है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फरवरी में इजरायल का कर सकते हैं दौरा

इजरायल के भारत में राजदूत रूवेन अजार ने एनडीटीवी को बताया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फरवरी में इजरायल का दौरा कर सकते हैं, जिससे दोनों देशों के बीच तेजी से बढ़ते रणनीतिक सहयोग को नई गति मिलेगी. अगर यह दौरा उम्मीद के मुताबिक होता है, तो यह पश्चिम एशिया में चल रही भू-राजनीतिक उथल-पुथल के समय और डिफें, टेक, सिक्योरिटी, ट्रेड और इनोवेशन के क्षेत्र में भारत और इजरायल के बीच तालमेल को और बढ़ाने वाला होगा. यहां पढ़ें पूरी खबर

अजित पवार का आज बारामती में होगा अंतिम संस्कार

महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार का बुधवार सुबह प्लेन क्रैश में निधन हो गया. अंतिम संस्कार बारामती के विद्या प्रतिष्ठान के मैदान पर आज होगा. अजित पवार की अंतिम यात्रा सुबह 9 बजे, गदिमा सभागार से शुरू होगी और विद्यानगरी चौक, फिर भिगवन सर्विस रोड और विद्या प्रतिष्ठान के मराठी स्कूल के अंदरूनी मार्ग से होते हुए मुख्य मैदान तक पहुंचेगी. 

एक और प्लेन क्रैश, कोलंबिया में सांसद सहित 15 लोगों की मौत- एक भी जान नहीं बची

एक कोलंबियाई सांसद सहित 15 लोगों को ले जा रहा एक प्लेन बुधवार, 28 जनवरी को वेनेजुएला की सीमा के पास एक पहाड़ी क्षेत्र में क्रैश हो गया, जिसमें सभी यात्रियों और क्रू मेंबर्स की मौत हो गई. यह प्लेन ट्विन-प्रोपेलर प्लेन था और इसने कोलंबिया के सीमावर्ती शहर कुकुटा से उड़ान भरी थी. स्थानीय समयानुसार दोपहर (1700GMT) में ओकाना में उतरने से कुछ समय पहले इसका हवाई यातायात नियंत्रण से संपर्क टूट गया था.

Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com