विज्ञापन
3 months ago
नई दिल्ली:

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कल रात ईरान के विदेश मंत्री अब्‍बास अराघची के साथ बातचीत की है. विदेश मंत्री ने एक्‍स पर एक पोस्‍ट के जरिए यह जानकारी दी है. उन्‍होंने एक्‍स पर लिखा कि कल रात ईरानी विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची से एक और बातचीत हुई. द्विपक्षीय मामलों के साथ-साथ ब्रिक्स से संबंधित मुद्दों पर भी चर्चा हुई. उधर, लखनऊ के बड़े इमामबाड़े में आज अलविदा की नमाज पढ़ी गई. नमाज के बाद इजरायल-अमेरिका के खिलाफ प्रदर्शन का किया गया. नमाज से पहले इमामबाड़े में अंदर आने वाले रास्ते पर इजरायल और अमेरिका के झंडे जमीन पर और डस्टबिन पर लगाए गए. ये कवायद इसलिए की गई ताकि नमाजी इन झंडों पर पैर रखकर अंदर जाएं.

LPG पर मचा हाहाकार

इन्हीं सबके बीच देशभर में LPG की किल्लत से हाहाकार मचा है. कई शहरों में लंबी कतारें, बढ़ी कीमतें और 25‑दिवसीय रीफिल नियम ने आम लोगों की परेशानी बढ़ा दी है. 

उधर, संसद में CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्ष की कार्रवाई का दबाव लगातार बढ़ता जा रहा है, जहां SIR (Special Intensive Revision) को लेकर लंबे समय से विवाद गहरा रहा है.

देश के हर बड़े मुद्दे पर अपडेट के लिए हमारे साथ बने रहें और इस पेज को लगातार रिफ्रेश करते रहें

पुडुचेरी में NDA गठबंधन का सीट शेयरिंग फॉर्मूला तय

पुडुचेरी विधानसभा चुनाव के लिए NDA गठबंधन का सीट शेयरिंग फॉर्मूला तय हो गया है. राज्य में NR कांग्रेस 16 सीटों पर चुनाव लड़ेगी. वहीं BJP 14 सीटों पर चुनाव लड़ेगी.

दिल्ली में गर्मी से थोड़ी राहत, अधिकतम तापमान गिरकर 32.6 डिग्री सेल्सियस हुआ

दिल्ली में शुक्रवार को गर्मी में थोड़ी कमी आई और अधिकतम तापमान 32.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 3.7 डिग्री अधिक है. वहीं, शहर की वायु गुणवत्ता सुधरकर 'मध्यम' श्रेणी में आ गई तथा एक्यूआई 186 रहा. दिल्ली में गुरुवार को अधिकतम तापमान 35.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था. इसके बाद शुक्रवार को तापमान में थोड़ी कमी आई, जिससे शहरवासियों को थोड़ी राहत मिली.

छात्र और शिक्षक संगठन जेएनयू की कुलपति के खिलाफ करेंगे 'जन सुनवाई'

जेएनयू शिक्षक संघ और छात्रसंघ ने विश्वविद्यालय की कुलपति शांतिश्री धूलिपुड़ी पंडित के खिलाफ संयुक्त रूप से 'जन सुनवाई' आयोजित करने की घोषणा की है। यह प्रक्रिया सोमवार से विश्वविद्यालय परिसर में साबरमती लॉन पर शुरू होगी. यह कदम हाल ही में जेएनयू छात्रसंघ द्वारा कराए गए छात्र जनमत संग्रह के बाद उठाया गया है. इसमें मतदान करने वाले अधिकतर छात्रों ने कुलपति से इस्तीफे की मांग का समर्थन किया था. जेएनयू छात्रसंघ और जेएनयू शिक्षक संघ सोमवार और बुधवार को कुलपति के खिलाफ अपना-अपना 'आरोप-पत्र' पेश करेंगे.

QFON ऐप के नाम पर 183 करोड़ का डिजिटल पोंजी घोटाला

ED के मुंबई ज़ोनल ऑफिस ने डिजिटल निवेश घोटाले के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए 11 मार्च 2026 को सुधीर दलसुखभाई कोटडिया और उमंग शांतिभाई कोटडिया को गिरफ्तार किया है. दोनों आरोपियों को PMLA के तहत गिरफ्तार किया गया. बाद में आरोपियों को मुंबई की विशेष PMLA अदालत में पेश किया गया, जहां अदालत ने आगे की पूछताछ के लिए उन्हें 20 मार्च 2026 तक ED की हिरासत में भेज दिया है.

सुप्रीम कोर्ट ने मोइत्रा मामले में हाई कोर्ट के आदेश पर रोक लगाई

सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली हाई कोर्ट के दिसंबर 2025 के उस आदेश के एक हिस्से पर रोक लगा दी, जिसमें लोकपाल को ‘नकद लेकर सवाल पूछने’ के कथित मामले में तृणमूल कांग्रेस सांसद महुआ मोइत्रा के खिलाफ सीबीआई को चार्जशीट दाखिल करने की मंजूरी देने पर विचार करने को कहा गया था.

विपक्ष ने ज्ञानेश कुमार के खिलाफ लोकसभा और राज्यसभा में नोटिस दिए

विपक्षी दलों ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार को ‘पक्षपात और भेदभाव करने’ सहित अन्य आरोपों को लेकर पद से हटाने का प्रस्ताव लाने संबंधी नोटिस बुधवार को संसद के दोनों सदनों में सौंप दिए.

PM मोदी ने असम में क्रूज टर्मिनल की रखी आधारशिला

प्रधानमंत्री मोदी ने असम में दो क्रूज टर्मिनल और समुद्री प्रशिक्षण केंद्र की आधारशिला रखी. असम में जेटी बंदरगाह के लिए एलिवेटेड कॉरिडोर का उद्घाटन किया.

जयपुर में पेट्रोल पंपों पर लंबी लाइनें

राजधानी जयपुर में LPG गैस रिफिलिंग को लेकर परेशानी बढ़ती जा रही है. शहर के गंगाजमुना क्षेत्र स्थित LPG रिफिलिंग पंप पर वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लग रही हैं. गैस भरवाने के लिए बड़ी संख्या में ऑटो चालक अपने वाहनों के साथ घंटों लाइन में खड़े दिखाई दे रहे हैं.

ऑटो चालकों का कहना है कि गैस भरवाने के लिए उन्हें काफी समय तक इंतजार करना पड़ रहा है. कई चालक 4-6 घंटे से अधिक समय से कतार में खड़े हैं, लेकिन इसके बावजूद उनका नंबर नहीं आ पा रहा है. गैस सप्लाई प्रभावित होने के कारण शहर की सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था पर भी असर पड़ने लगा है.

चालकों का कहना है कि लंबे इंतजार के कारण उनकी रोजाना की कमाई प्रभावित हो रही है और रोजी-रोटी पर संकट खड़ा हो गया है. कई चालकों ने बताया कि गैस नहीं मिलने की वजह से उन्हें सवारी छोड़कर लाइन में लगना पड़ रहा है, जिससे उनकी आय पर सीधा असर पड़ रहा है.

प्रयागराज में होटल एसोसिएशन ने गैस के अलावा वैकल्पिक साधनों के उपयोग के लिए होटल कारोबारियों को दिया सुझाव

मिडिल ईस्ट में चल रहे ईरान, इजरायल और अमेरिका के बीच संघर्ष का असर अब सीधा एलपीजी सिलेंडर की सप्लाई पर प्रभाव डालने लगा है। देशभर में जहां उपभोक्ताओं को गैस की बुकिंग करने पर देरी से सिलेंडर की सप्लाई मिल रही है वहीं गैस की किल्लत से अब होटल इंडस्ट्री में भी इसका सीधा असर देखा जा रहा है। देशभर में कमर्शियल गैस की किल्लत से होटल इंडस्ट्री में भी परेशानी साफ दिखने लगी है। प्रयागराज में भी कमर्शियल सिलेंडर की आपूर्ति कम होने से प्रयागराज होटल एंड रेस्टोरेंट वेलफेयर एसोसिएशन ने अब होटल कारोबारियों को सुझाव देते हुए वैकल्पिक साधनों को अपनाने को कहा है। 

तरुण की हत्या मामले का राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने लिया संज्ञान

तरुण की हत्या मामले में राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने संज्ञान लिया है.  NHRC ने जिला मजिस्ट्रेट पश्चिम दिल्ली और दिल्ली पुलिस कमिश्नर को नोटिस भेजा. आयोग ने माना कि यह मामला मानवाधिकार उल्लंघन का प्रथम दृष्टया मामला हो सकता है. एनएचआरसी ने प्रशासन को निर्देश दिया है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच हो और दोषियों को कानून के अनुसार सजा मिले. वहीं पीड़ित परिवार को पर्याप्त सुरक्षा मिले. सोशल मीडिया पर चल रही तस्वीरों और वीडियो जैसे सबूतों को सुरक्षित रखा जाए. घटना स्थल के आसपास के सभी CCTV फुटेज इकट्ठा कर सुरक्षित रखें. फॉरेंसिक सबूत सही तरीके से इकट्ठा और जांचे जाएं.

बता दें कि दिल्ली के उत्तम नगर निवासी तरुण नाम के व्यक्ति की 4 मार्च होली के दिन भीड़ के द्वारा हमला करके हत्या कर दी गई थी. इस मामले में 6 मार्च को एनएचआरसी को शिकायत में जिसके आधार पर आयोग ने नोटिस जारी किया है.  आयोग ने जिला मजिस्ट्रेट और दिल्ली पुलिस कमिश्नर से दो सप्ताह के भीतर एक्शन टेकन रिपोर्ट मांगी है.

विदेश मंत्री एस जयशंकर की ईरानी समकक्ष से बातचीत, ब्रिक्‍स पर भी हुई बात

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कल रात ईरान के विदेश मंत्री अब्‍बास अराघची के साथ बातचीत की है. विदेश मंत्री ने एक्‍स पर एक पोस्‍ट के जरिए यह जानकारी दी है. उन्‍होंने एक्‍स पर लिखा कि कल रात ईरानी विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची से एक और बातचीत हुई. द्विपक्षीय मामलों के साथ-साथ ब्रिक्स से संबंधित मुद्दों पर भी चर्चा हुई.

लखनऊ में इजरायल और अमेरिका के खिलाफ प्रदर्शन

लखनऊ के बड़े इमामबाड़े में आज अलविदा की नमाज पढ़ी गई. नमाज के बाद इजरायल-अमेरिका के खिलाफ प्रदर्शन का किया गया. नमाज से पहले इमामबाड़े में अंदर आने वाले रास्ते पर इजरायल और अमेरिका के झंडे जमीन पर और डस्टबिन पर लगाए गए. ये कवायद इसलिए की गई ताकि नमाजी इन झंडों पर पैर रखकर अंदर जाएं.  

वीकेंड पर भी संसद की बैठक हो, विपक्ष को सरकार का प्रस्‍ताव: सूत्र

केंद्र सरकार ने विपक्ष को प्रस्‍ताव दिया है कि वीकेंड पर भी संसद की बैठक हो. सूत्रों ने यह जानकारी दी है. उन्‍होंने बताया कि 28-29 मार्च को शनिवार और रविवार के दिन वीकेंड पर भी दोनों सदनों की बैठक बुलाने का प्रस्ताव है. सरकार के महत्वपूर्ण बिलों के लिए वीकेंड पर बैठक बुलाई जाएगी. दरअसल, 19-20 मार्च को गुडी पड़वा/उगाही और ईद की छुट्टी है. वहीं 26 मार्च को रामनवमी की भी छुट्टी रहेगी. इसलिए कामकाज निपटाने के लिए वीकेंड पर भी सदन की बैठक बुलाने का प्रस्ताव दिया गया है. 

अमित शाह की अध्यक्षता वाली उच्चस्तरीय समिति ने 1,912.99 करोड़ रुपये की अतिरिक्त केंद्रीय सहायता मंजूर की

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में गठित उच्चस्तरीय समिति ने वर्ष 2025 में बाढ़, आकस्मिक बाढ़, बादल फटना, भूस्खलन और चक्रवात ‘मोंथा’ से प्रभावित छह राज्यों और एक केन्द्रशासित प्रदेश के लिए 1,912.99 करोड़ रुपये की अतिरिक्त केंद्रीय सहायता को मंजूरी दे दी है.


कौन‑कौन से राज्यों को कितनी सहायता?

इस राशि को राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया कोष (NDRF) से स्वीकृत किया गया है। मंजूर की गई कुल राशि में राज्यों और केन्द्रशासित प्रदेश का हिस्सा इस प्रकार है:

आंध्र प्रदेश- ₹341.48 करोड़

छत्तीसगढ़- ₹15.70 करोड़

गुजरात- ₹778.67 करोड़

हिमाचल प्रदेश- ₹288.39 करोड़

नगालैंड- ₹158.41 करोड़

जम्मू-कश्मीर (UT)- ₹330.34 करोड़


केंद्र सरकार लगातार राज्यों के साथ खड़ी

सरकार का कहना है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार प्राकृतिक आपदाओं और आपात स्थितियों में राज्यों के साथ 'कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है' और उन्हें सभी आवश्यक सहायता प्रदान कर रही है. 

लोकसभा की कार्यवाही 12 बजे तक स्थगित

LPG संकट की खबरों के बीच विपक्ष ने संसद परिसर में विरोध प्रदर्शन किया. लोकसभा में भी शुरू होते ही भारी हंगामा देखने को मिला. ऐसे में स्पीकर ने लोकसभा की कार्यवाही को 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया है. 

बेंगलुरु में LPG संकट गहराया: कैटरर्स और क्लाउड किचन अब ठेठ लकड़ी के चूल्हों पर निर्भर

बेंगलुरु में कमर्शियल LPG की कमी ने अब शहर की विशाल IT वर्कफोर्स के भोजन सप्लाई को सीधे प्रभावित करना शुरू कर दिया है. पिछले तीन दिनों से होटल, कैटरिंग यूनिट्स और क्लाउड किचन गैस सिलेंडर न मिलने के कारण अपने किचन चलाने के लिए जूझ रहे हैं.

शहर की बड़ी कैटरिंग सर्विस Classic Kitchen, रोजाना लगभग 2,000 लोगों के लिए भोजन तैयार करती है. यह कैटरिंग सर्विस हॉस्पिटल, होटल और आईटी कर्मचारियों के लिए खाना तैयार करती है. अब गैस खत्म होने के बाद पारंपरिक लकड़ी के चूल्हों का सहारा लेने पर मजबूर हो गई है.

भारत की टेक कैपिटल में लकड़ी के चूल्हों पर वापसी एक असामान्य दृश्य है, जो बताता है कि LPG संकट किस तरह रोजमर्रा की जिंदगी में दखल दे रहा है.

AAP नेता सौरभ भारद्वाज का केंद्र पर हमला

LPG संकट की रिपोर्टों के बीच आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता सौरभ भारद्वाज ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने कहा, 'देश में कैसी भी स्थिति हो, केंद्र सरकार लगातार झूठ बोलती है और लोगों को बेवकूफ बनाने की कोशिश करती है… आप (पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी) सच बताइए; संसद में कैसे झूठ बोल सकते हैं?'

पूरी स्टोरी पढ़ें

Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world

फॉलो करे:
Parliament Live Updates, LPG Crisis Impact India, Lpg Crisis Middle East Conflict, Impeachment Against CEC, Impeachment Motion
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com