विज्ञापन

"यादव जी की लव स्टोरी" फिल्म का मामला रिलीज से पहले पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, आज सुनवाई

याचिका में कहा गया है कि ऐसी कई रिपोर्ट्स हैं कि यादव कम्युनिटी के लोगों ने अलग-अलग जिलों में प्रोटेस्ट किए हैं ⁠और इस बात पर गहरी चिंता जताई है कि फिल्म में इस समुदाय को ऐसे तरीके से दिखाया गया है.

"यादव जी की लव स्टोरी" फिल्म का मामला रिलीज से पहले पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, आज सुनवाई
  • सुप्रीम कोर्ट में यादव जी की लव स्टोरी फिल्म के टाइटल के खिलाफ याचिका दाखिल की गई है
  • याचिका में फिल्म की रिलीज पर रोक लगाने और टाइटल बदलने की मांग की गई है
  • याचिका में कहा गया है कि फिल्म के रिलीज से सामाजिक तनाव और सद्भावना बिगड़ने की संभावना है

"यादव जी की लव स्टोरी" फिल्म का मामला रिलीज से पहले सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है. फिल्म के टाइटल के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल की गई है. याचिका मे फिल्म की रिलीज पर रोक लगाने और फिल्म का टाइटल बदलने की मांग की गई है. आज इस मामले में सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होगी.

⁠27 फरवरी को "यादव जी की लव स्टोरी" फिल्म की रिलीज डेट है. याचिका में कहा गया है कि इस बात की संभावना है कि इस फिल्म के रिलीज होने से जागतिगत तनाव बढ़ेगा और सामाजिक सद्भावना बिगड़ सकती है.सेंसर बोर्ड ने फिल्म को सर्टिफिकेट देते हुए इस बात को नजरअंदाज किया है.

याचिका में कहा गया है कि ऐसी कई रिपोर्ट्स हैं कि यादव कम्युनिटी के लोगों ने अलग-अलग जिलों में प्रोटेस्ट किए हैं ⁠और इस बात पर गहरी चिंता जताई है कि फिल्म में इस समुदाय को ऐसे तरीके से दिखाया गया है जो गलत, घिसी-पिटी और समाज में दुश्मनी पैदा करने वाला है.

याचिका में कहा गया है कि फिल्म के टाइटल और प्रमोशनल सामग्री में जाति सूचक  शब्द “यादव जी” का जानबूझकर इस्तेमाल, पूरे समुदाय को फिल्म की थीम, कैरेक्टर और कहानी से सीधे जोड़ता है, इसलिए इसके संवैधानिक परीक्षण की जरूरत है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bollywood Film, Yadav Ji Ki Love Story, Supreme Court
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com