विज्ञापन

सुप्रीम कोर्ट पहुंचे कांग्रेस के मुकेश मल्होत्रा, निर्वाचन शून्य करार देने के हाईकोर्ट के फैसले को दी चुनौती

Mukesh Malhotra Case: मुकेश मल्होत्रा ने श्योपुर जिले के विजयपुर विधानसभा से चुनाव जीता था, लेकिन भाजपा उम्मीदवार राम निवाजी रावत ने चुनावी हलफनामे में दो अपराधों का ब्यौरा छिपाने का आरोप लगाया था.

सुप्रीम कोर्ट पहुंचे कांग्रेस के मुकेश मल्होत्रा, निर्वाचन शून्य करार देने के हाईकोर्ट के फैसले को दी चुनौती

Madhya Pradesh High Court: मध्य प्रदेश हाईकोर्ट की ग्वालियर खंडपीठ के फैसले को चुनौती देते हुए कांग्रेस के मुकेश मल्होत्रा सुप्रीम कोर्ट पहुंच गए हैं. हाईकोर्ट ने मुकेश मल्होत्रा का निर्वाचन शून्य घोषित कर दिया था. अब मल्होत्रा ने फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में अपील दाखिल कर चुनौती दी है. सुप्रीम कोर्ट में जस्टिस जेबी पारदीवाला और जस्टिस केवी विश्वनाथन की बेंच मुकेश मल्होत्रा की अपील पर सुनवाई करेगी.

गौरतलब है श्योपुर जिले के विजयपुर विधानसभा से कांग्रेस विधायक मुकेश मल्होत्रा ने बड़ी जीत दर्ज की थी, जिसके बाद परिणाम से पहले मध्य प्रदेश सरकार में मंत्री बनाए गए राम निवास रावत को पद से इस्तीफा देना पड़ा था. इसके बाद भाजपा उम्मीदवार हाईकोर्ट की ग्वालियर खंडपीठ में दायर एक याचिका में कांग्रेस प्रत्याशी मुकेश मल्होत्रा पर नामांकन में गलत हलफनामा देने का आरोप लगाया था.

अपराधों का ब्यौरा छिपाया

इसमें कहा गया कि मुकेश मल्होत्रा ने चुनावी हलफनामे में उन पर दर्ज दो अलग-अलग अपराधों का ब्यौरा छिपाया था. इसी को आधार मानकर उनके प्रतिद्वंद्वी राम निवास रावत ने हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी. मामले की सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट ने पूर्व मंत्री राम निवास रावत की याचिका को स्वीकार किया और उनके आरोपों को सही पाने के बाद विजयपुर विधानसभा उपचुनाव में जीते सुनील मल्होत्रा के चुनाव को रद्द किया और बीजेपी प्रत्याशी राम निवास रावत को विजेता घोषित कर दिया.

24 मार्च तक हाईकोर्ट के फैसले पर स्टे नहीं मिला तो मुकेश मल्होत्रा का निर्वाचन शून्य घोषित हो जाएगा.

ये भी पढ़ें- मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की आज की ताजा खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Congress MLA Mukesh Malhotra, Vijaypur MLA, Madhya Pradesh High Court, Supreme Court, Mukesh Malhotra Case
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com