विज्ञापन

इंडिगो महिला कर्मचारी की जंगल में मिली लाश, पुणे से दिवाली पर गोंदिया की वैनगंगा नदी घूमने आई थीं वर्षा

पुणे में एयरलाइन में काम करने वाली वर्षा तुरकर दिवाली पर मायके आई थीं. 14 नवंबर को एक परिचित युवक के साथ घूमने गईं और बाद खून से लथपथ पाया गया.

इंडिगो महिला कर्मचारी की जंगल में मिली लाश, पुणे से दिवाली पर गोंदिया की वैनगंगा नदी घूमने आई थीं वर्षा
युवक के साथ घूमने गई महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत.
NDTV
गोंदिया:

महाराष्ट्र में गोंदिया जिले के दवनीवाड़ा पुलिस थाना क्षेत्र में वैनगंगा नदी के किनारे एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने की घटना सामने आई है. बोंडरानी क्षेत्र के शंकर मंदिर के पीछे सागौन के जंगल में वर्षा तुरकर (35) खून से लथपथ हालत में पाई गईं. वे पुणे में इंडिगो एयरलाइन कार्यालय में काम करती थीं. दिवाली के मौके पर महिला अपने मायके आई हुई थी. 14 नवंबर, शनिवार को वर्षा गोंदिया के एक परिचित युवक के साथ वैनगंगा नदी के किनारे घूमने गई थीं. हालांकि, कुछ वक्त बाद परिजनों को उनकी मौत की जानकारी मिली. महिला के साथ मौजूद युवक ने कुछ अज्ञात व्यक्तियों द्वारा हमला कर लूटपाट करने का दावा किया है. लेकिन यह भी जानकारी सामने आई है कि इस घटना में युवक को कोई चोट नहीं आई है. इसलिए पुलिस द्वारा उसके दावे के साथ-साथ घटना के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है.

क्या है पूरा मामला?

गोंदिया में एक युवक के साथ घूमने निकली महिला वर्षा तुरकर पर धारदार हथियार से हमला करने का मामला सामने आया है. घटनास्थल पर खून से लथपथ हालत में मिलीं वर्षा को परिजनों ने तुरंत खैरलांजी के अस्पताल में भर्ती कराया. हालांकि, जांच के बाद डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.
इस घटना की जानकारी मिलने के बाद खैरलांजी पुलिस मौके पर पहुंची. परिचित युवक और महिला के रिश्तेदारों से पूछताछ की जा रही है.

मामले की जांच दवनीवाड़ा पुलिस कर रही है क्योंकि घटनास्थल इसी क्षेत्र के अंतर्गत आता है. मौत के पीछे का सटीक कारण, कथित लूट की घटना और हमलावरों के संबंध में किए गए दावे की जांच की जा रही है. 

मृतक महिला वर्षा तुरकर की मौत की गुत्थी सुलझाने के लिए पुलिस सभी संभावित पहलुओं की जांच कर रही है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच से इस मामले का सच सामने आने का इंतजार है.

यह भी पढ़ें | अब एक नहीं होंगी दोनों NCP? सुप्रिया बोलीं- अजित पवार की मौत के साथ ही खत्म हुआ विलय का मसला

यह भी पढ़ें | 16 नवंबर अजित दादा को लेकर सच सामने आएगा? YB चव्हाण सेंटर के पोस्टर ने महाराष्ट्र की राजनीति में मचाई हलचल

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Maharashtra, Pune, Pune Crime, Maharashtra Crime
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com