विज्ञापन

53 साल पुरानी धर्मेंद्र, विजय और जीनत की फिल्म, 5 गानों से 70s का रॉकस्टार बना नया एक्टर, आमिर खान का है चचेरा भाई 

आमिर खान ने 53 साल पुरानी फिल्म में अपने चचेरे भाई के बचपन का किरदार निभाया था, जिसके 5 गानों ने फैंस के दिलों में ऐसी छाप छोड़ी की वह रॉकस्टार बन गए. 

53 साल पुरानी धर्मेंद्र, विजय और जीनत की फिल्म, 5 गानों से 70s का रॉकस्टार बना नया एक्टर, आमिर खान का है चचेरा भाई 
आमिर खान के चचेरे भाई की फिल्म, 5 गानों ने बनाया सुपरहिट
Facebook
नई दिल्ली:

धर्मेंद्र 70 के दशक के सुपरस्टार कहलाते थे. लेकिन 53 साल पहले एक फिल्म ऐसी आई, जिसमें धर्मेंद्र नहीं बल्कि आमिर खान के चचेरे भाई ने लाइमलाइट लूट ली और 70 के दशक के रॉकस्टार बन गए. इस फिल्म में उनकी अदायदी गानों में पसंद की गई, जिसे आज भी लोग सुनते हैं. इन गानों को मोहम्मद रफी, आशा भोसले, किशोर कुमार और लता मंगेशकर जैसे सिंगर्स ने आवाज दी. लेकिन धर्मेंद्र की तरह 70 के दशक का रॉकस्टार कहलाने वाला एक्टर कुछ ही फिल्मों के बाद बॉलीवुड से गायब हो गया. यह एक्टर और कोई नहीं एक्टर तारिक खान हैं. 

आमिर खान के चचेरे भाई हैं तारिक खान

तारिक खान ने 70 के दशक में अपनी चॉकलेटी इमेज, शानदार डांस और गानों में गिटार बजाने के अंदाज से उन्होंने खूब लोकप्रियता हासिल की थी. बहुत कम लोग जानते हैं कि तारिक खान बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान के चचेरे भाई हैं. तारिक खान का जन्म 9 नवंबर 1951 को लखनऊ में हुआ था. उनका परिवार पहले से ही फिल्मों से जुड़ा हुआ था. उनके मामा नासिर हुसैन हिंदी फिल्मों के जाने-माने निर्माता और निर्देशक थे. वहीं, आमिर खान उनके चचेरे भाई हैं.

Latest and Breaking News on NDTV

ये भी पढ़ें- अमर अर्शी का 1991 में आया पंजाबी भांगड़ा गीत, 25 साल बाद बॉलीवुड ने किया रिमिक्स, बादशाह के रैप, नेहा कक्कड़ की आवाज ने बनाया पार्टी गाना

यादों की बारात से बदली किस्मत

Latest and Breaking News on NDTV

तारिक की फिल्मों में आने की कहानी भी काफी दिलचस्प है. उन्होंने शुरुआत में नासिर हुसैन की फिल्म 'कारवां' (1971) में उनके साथ काम किया था. इसके बाद साल 1973 में आई फिल्म 'यादों की बारात' से बतौर अभिनेता उन्हें बड़ी पहचान मिली. इस फिल्म में उनके साथ धर्मेंद्र, विजय अरोड़ा और जीनत अमान जैसे कलाकार थे. फिल्म के गाने 'आप के कमरे में' और 'लेकर हम दीवाना दिल' में तारिक के डांस और गिटार बजाने के अंदाज ने युवाओं को खूब आकर्षित किया. वह जल्द ही 70 के दशक के चर्चित युवा सितारों में शामिल हो गए. खास बात यह है कि इसी फिल्म में आमिर खान ने उनके किरदार मोंटो के बचपन का रोल निभाया था.

यादों की बारात के 5 पॉपुलर गाने

यादों की बारात के 5 गानों को मजरुह सुल्तानपुरी ने लिखा था. जबकि संगीत आरडी बर्मन ने दिया था. इन गानों को लता मंगेशकर, किशोर कुमार, मोहम्मद रफी, आशा भोंसले, आरडी बर्मन और पद्मिनी कोल्हापुरी ने आवाज दी थी. वह 5 गाने इस प्रकार हैं...

1. यादों की बारात निकली है...
2. चुरा लिया है तुमने जो दिल को
3. लेकर हम दीवाना दिल
4. आप के कमरे में कोई रहता है
5. ओ मेरी सोनी मेरी तमन्ना

तारिक खान की फिल्में 

'यादों की बारात' के बाद तारिक साल 1975 में फिल्म 'जख्मी' में नजर आए. इसके बाद 1977 में आई फिल्म 'हम किसी से कम नहीं' ने उनकी लोकप्रियता को और बढ़ाया. इस फिल्म में ऋषि कपूर, काजल किरण और अमजद खान भी अहम भूमिकाओं में थे. इस फिल्म के लिए तारिक को फिल्मफेयर के बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर पुरस्कार के लिए नामांकन भी मिला था. इसके अलावा उन्होंने 'जमाने को दिखाना है', 'शौकीन', 'पसंद अपनी अपनी', 'मंजिल मंजिल', 'बात बन जाए' और 'जबरदस्त' जैसी फिल्मों में काम किया। हालांकि, बाद के दिनों में उन्हें पहले जैसी सफलता नहीं मिली. 

एक समय ऐसा था जब तारिक के पास फिल्मों की कमी नहीं थी लेकिन धीरे-धीरे उन्हें मनचाहा काम मिलना बंद हो गया. इसके बाद उन्होंने फिल्मी दुनिया से अलग रास्ता चुन लिया. उनकी आखिरी फिल्म 'मेरा दामाद' 1995 में आई थी. एक इंटरव्यू में तारिक ने बताया था कि फिल्मों में लगातार काम पाने की परेशानी के कारण उन्होंने अपना काम बदलने का फैसला किया. इसके बाद उन्होंने कार्गो, कूरियर और ट्रैवल के क्षेत्र में काम किया. 

ये भी पढ़ें- तमन्ना भाटिया का 2 साल पुराना गाना, यूट्यूब पर 100 करोड़ व्यूज, दिवाली पार्टियों में गूंजती है मधुबंती की आवाज

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Tariq Khan, Aamir Khan, Dharmendra, Yaadon Ki Baaraat, Hindi Songs
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com