विज्ञापन
This Article is From Dec 18, 2022

झारखंड :12 टुकड़ों में मिली आदिवासी महिला की लाश, पति हिरासत में

पुलिस के मुताबिक, शरीर के कुछ हिस्से अभी भी गायब हैं. पुलिस ने कहा कि लापता शरीर के अंगों की तलाश की जा रही है. पुलिस के मुताबिक पीड़िता आरोपी की दूसरी पत्नी थी.

झारखंड :12 टुकड़ों में मिली आदिवासी महिला की लाश, पति हिरासत में
साहेबगंज में रविवार को एक 22 वर्षीय आदिवासी महिला का शव 12 टुकड़ों में मिला.
साहिबगंज:

झारखंड के साहेबगंज में रविवार को एक 22 वर्षीय आदिवासी महिला का शव 12 टुकड़ों में मिला.

पुलिस ने पीड़िता के पति को आरोपी के तौर पर हिरासत में लिया है. आरोपी की पहचान दिलदार अंसारी के रूप में हुई है.

पुलिस के मुताबिक, शरीर के कुछ हिस्से अभी भी गायब हैं. पुलिस ने कहा कि लापता शरीर के अंगों की तलाश की जा रही है.
पुलिस के मुताबिक पीड़िता आरोपी की दूसरी पत्नी थी.

आपको बता दें कि इस तरह के मामले देश में लगातार बढ़ रहे हैं. हत्या के बाद सजा से बचने के लिए हत्यारे शव को टुकड़ों में काट दे रहे हैं. दिल्ली में श्रद्धा वालकर हत्याकांड तो काफी चर्चा में रहा था लेकिन ऐसी कई घटनाएं आईं हैं. 19 अक्टूबर को गुरुग्राम के इफको चौक पर भी एक सूटकेस में महिला का कटा हुआ शव मिला था. 

यह भी पढ़ें-

"हर साल कई मारे गए...": ऑनर किलिंग, नैतिकता, व्यभिचार और संविधान पर CJI ने दिया बेबाक भाषण
‘मोरमुगाओ' को क्यों बताया जा रहा भारत निर्मित सबसे घातक युद्धपोत? नौसेना की बड़ी तैयारी जान होगा गर्व
परमाणु बम की धमकी के बाद पाकिस्तानी मंत्री ने अपने देश को बताया "जिम्मेदार परमाणु राष्ट्र"

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Jharkhand, Tribal Woman, Woman Found In 12 Pieces, Jharkhand News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com