विज्ञापन
This Article is From Nov 10, 2025

लालकिले के पास धमाके से दहल गई दिल्ली, कारों के परखच्चे उड़े, कई लोग घायल

लाल किले के पास कार में हुए धमाके की फिलहाल जांच की जा रही है. इस धमाके में 8 लोगों की मौत की खबर आ रही है. कार में हुए धमाके की आवाज दूर-दूर तक सुनाई दी

लालकिले के पास धमाके से दहल गई दिल्ली,  कारों के परखच्चे उड़े, कई लोग घायल
  • दिल्ली के लाल किले के पास एक कार में तेज धमाका हुआ, जिससे आसपास के इलाके में अफरा-तफरी
  • धमाके के बाद कई गाड़ियों में आग लग गई, जिससे स्थानीय लोगों में चिंता और भय का माहौल बन गया
  • धमाके की आवाज दूर-दूर तक सुनाई दी, फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच में जुटी है

देश की राजधानी दिल्ली में लाल किले के पास कार में तेज धमाके की खबर है. जहां धमाके में 8 लोगों की मौत की खबर आ रही है. धमाके से पास खड़ी कई गाड़ियों में आग लग गई. इस धमाके की आवाज दूर-दूर तक आवाज सुनाई दी. फिलहाल कार में हुए धमाके की जांच की जा रही है. पुलिस इलाके को गौर से देख रही है और फॉरेसिंक एक्सपर्ट को भी बुलाया जा रहा है. बताया जा रहा है कि धमाका इतना जोरदार था कि गाड़ी के परखच्चे तक उड़ गए और दूर-दूर तक धुआं भी फैल गया. कई लोगों के घायल होने की भी बात कही जा रही है.

Latest and Breaking News on NDTV

शुरुआती खबरों के मुताबिक ये कोई आम ब्लास्ट नहीं लग रहा, लेकिन अभी कुछ भी कहना जल्दबाजी होगा. इसलिए एक्सपर्ट को मौके पर बुलाया गया है, ताकि हर पहलू की बारीकी से जांच की जा सकें. जैसे ही लाल किले के पास धमाके की सूचना मिली वैसे ही आला अधिकारियों का भी मौके पर पहुंचना शुरू हो गया. गौर करने वाली बात ये है कि जब ये धमाका हुआ उस वक्त ये एरिया भीड़ से भरा हुआ होता है क्योंकि ठीक सामने ही चांदनी चौक का एरिया है. इस वक्त लाल किले और चांदनी चौक के बीच के रास्ते पर ट्रैफिक भी अच्छा-खासा होता है.

Latest and Breaking News on NDTV

फायर डिपार्टमेंट ने क्या बताया

मौके पर मौजूद फायर डिपार्टमेंट ने बताया कि लाल किला मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर 1 के पास एक कार में विस्फोट की सूचना मिली थी, जिसके बाद तीन से चार गाड़ियों में भी आग लग गई और उन्हें नुकसान पहुंचा. फिलहाल वहां पर कुल 7 दमकल गाड़ियां हैं. दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की एक टीम भी मौके पर पहुंच गई है. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Red Fort Car Blast, Lal Quila Car Blast, Lal Quila Blast
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com