विज्ञापन

दिवाली से पहले गाजियाबाद पुलिस चौकी ब्लास्ट में 'टेरर एंगल', तहरीक उल मुजाहिदीन हिन्दुस्तान ने ली जिम्मेदारी

दिवाली से पहले गाजियाबाद पुलिस चौकी ब्लास्ट में टेरर एंगल सामने आया है. तहरीक उल मुजाहिदीन हिन्दुस्तान नामक एक संस्था ने इस धमाके की जिम्मेदारी ली है. पुलिस के साथ-साथ अन्य सुरक्षा एजेसियां अब इस मामले की जांच में जुटी हैं.

दिवाली से पहले गाजियाबाद पुलिस चौकी ब्लास्ट में 'टेरर एंगल', तहरीक उल मुजाहिदीन हिन्दुस्तान ने ली जिम्मेदारी
गाजियाबाद की वसुंधरा पुलिस चौकी में हुए ब्लास्ट में टेरर एंगल सामने आया है.
NDTV
गाजियाबाद:

गाजियाबाद की वसुंधरा पुलिस चौकी में हुए धमाके की जिम्मेदारी 'तहरीक-उल-मुजाहिदीन हिंदुस्तान' नामक एक संस्था ने ली है. इस धमाके में वसुंधरा पुलिस चौकी को भारी नुकसान पहुंचा है. बीती रात हुए इस धमाके में पुलिस चौकी की खिड़कियों की कांच टूट कर बिखड़ गए. दीवारों में दरार तक आ गई थी. धमाके के बाद पुलिस मामले की जांच में जुटी है. अब एक आतंकी संगठन द्वारा इस हमले की जिम्मेदारी लिए जाने के बाद यह मामला बढ़ता नजर आ रहा है.  तहरीक-उल-मुजाहिदीन हिंदुस्तान ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में इस हमले की जिम्मेदारी ली. साथ ही गाजी 2 नामक एक एक्स अकाउंट से पोस्ट किए गए वीडियो में भी इस हमले की जिम्मेदारी ली गई है.

खबर अपडेट की जा रही है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Ghaziabad, Ghaziabad Blast, Ghaziabad Police, Vasundhra, Vasundhara Crime News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com