भाजपा प्रत्याशी कुंवर सर्वेश सिंह का स्वर्गवास हो गया है. वह मुरादाबाद से BJP के लोकसभा उम्मीदवार थे. उनकी सीट पर शुक्रवार को मतदान हुआ था. बताया जा रहा है कि बीमारी के चलते थोड़ी देर पहले उनका देहांत हुआ है. दिल्ली के एक अस्पताल में कुंवर सर्वेश सिंह का इलाज चल रहा था. वह चुनाव प्रचार के दौरान भी नजर नहीं आए थे. सर्वेश सिंह 5 बार विधायक और एक बार सांसद रह चुके हैं. इस बार भी भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ रहे थे.
2019 में सर्वेश सिंह सपा के एसटी हसन से चुनाव हार गए. कुंवर सर्वेश सिंह को उत्तर प्रदेश के बाहुबली नेताओं में से एक माना जाता था. सर्वेश सिंह ठाकुर जाति से आते हैं. सर्वेश सिंह के बेटे कुंवर सुशांत सिंह मुरादाबाद लोकसभा में ही आने वाली बढ़ापुर विधानसभा सीट से विधायक हैं.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
मुरादाबाद संसदीय सीट (Moradabad Parliamentary Constituency) अनारक्षित है. देश में हुए पिछले लोकसभा चुनाव में, यानी लोकसभा चुनाव 2019 में इस सीट पर कुल 1958939 मतदाता थे. उस चुनाव में SP प्रत्याशी डॉ. एस. टी. हसन को जीत हासिल हुई थी, इस सीट पर BJP प्रत्याशी कुंवर सर्वेश कुमार दूसरे स्थान पर रहे थे.
इससे पहले, मुरादाबाद लोकसभा सीट पर वर्ष 2014 में हुए आम चुनाव के दौरान 1771985 मतदाता दर्ज थे. उस चुनाव में BJP पार्टी के प्रत्याशी कुंवर सर्वेश कुमार ने कुल 485224 वोट हासिल कर जीत दर्ज की थी. इस चुनाव में दूसरे स्थान पर सपा उम्मीदवार डॉ. एस. टी. हसन रहे थे.
उससे भी पहले, उत्तर प्रदेश राज्य की मुरादाबाद संसदीय सीट पर वर्ष 2009 में हुए लोकसभा चुनाव के दौरान 1388525 मतदाता मौजूद थे, जिनमें से INC उम्मीदवार मोहम्मद अजहरुद्दीन ने 301283 वोट पाकर जीत हासिल की थी. उस चुनाव में दूसरे स्थान पर BJP के उम्मीदवार कुंवर सर्वेश कुमार रहे थे.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं