एनडीटीवी मराठी कॉन्क्लेव में महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि राज्य में होनेवाले विधानसभा चुनाव में बीजेपी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरने वाली है. देवेंद्र फडणवीस ने दावा किया कि इस चुनाव में महायुति ही जीतेगी. हमारी जीत होगी, इसपर पूरा भरोसा है. उन्होंने आगे कहा कि लोकसभा चुनाव में वोट जिहाद असली था. पीएम मोदी नहीं चाहिए थे इसलिए वोट जिहाद हुआ है. इस बार यह काम नहीं करेगा. बहुसंख्यक आबादी एकजुट होगी और हमें वोट देगी.
देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि उद्धव ठाकरे ने जो पहली लिस्ट जारी की उसमें 17 लोग हमारे है. महाराष्ट्र का चुनाव में हर कोई कलाकार है और उनका रोल है. अच्छे लोग इस राजनीति की वजह से दूर हो गए हैं, खेदजनक है.
-
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस कहा कि मेरे पास हमेशा दीर्घकालिक दृष्टिकोण होता है. पिछले ढाई साल में मैंने 44 हजार मेगावाट बिजली उत्पादन के अनुबंध पर हस्ताक्षर किये हैं. जिसमें से 22 हजार मेगावाट का काम शुरू हो चुका है. इसका करीब 16 हजार मेगावाट अगले 18 महीने में पूरा हो जायेगा. 2 हजार मेगावाट का काम पूरा हो चुका है. देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि दोबारा सत्ता में आने पर हम बिजली की दरों को कम करेंगे. आठ रुपये की बिजली हम 3 रुपये में देंगे. देवेंद्र फडणवीस ने साथ ही 10 लाख लोगों को रोजगार देने का वादा भी किया.
फडणवीस ने कहा कि तटीय सड़क के संबंध में, मैंने पांच बैठकें कीं और सभी समस्याओं का समाधान किया. मैंने हाई कोर्ट में लड़ाई लड़कर उस सड़क को स्वीकृत कराया. सुप्रीम कोर्ट में लड़ाई लड़ी, सुप्रीम कोर्ट में जीत हासिल की. फिर उन्होंने कोस्टल रोड की शुरुआत की. आज भी हमारी राय है कि तटीय सड़क एमएमआरडीए, सिडको, एमएसआरटीसी द्वारा बनाई जानी चाहिए. उद्धवजी ने कहा कि हमारे नगर निगम को इसे बनाने दें. इसके बाद हमने इसे नगर निगम को बनाने के लिए दे दिया. अगर उनका कोई योगदान है तो वह मुझसे लेकर नगर निगम तक पहुंचे, यही योगदान है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं