- बीजेपी ने ममता बनर्जी पर साधा निशाना
- कहा- जनता के साथ उनका जुड़ाव खत्म हो गया
- तृणमूल कांग्रेस ने हेल्पलाइन नंबर और वेबसाइट शुरू की थी
जनता की समस्याओं को सुलझाने के लिए हेल्पलाइन नंबर और वेबसाइट शुरू करने वाली तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) पर कटाक्ष करते हुए भाजपा (BJP) ने सोमवार को कहा कि इससे जाहिर होता है कि जनता के साथ उनका जुड़ाव खत्म हो गया है. भाजपा ने दावा किया है कि सत्ताधारी पार्टी ने बहुत पहले उसके द्वारा शुरू पहल की नकल की है और इसमें कुछ भी नया नहीं है. लोकसभा चुनाव में आशा के अनुरूप प्रदर्शन नहीं रहने के बाद जनता से संपर्क के लिए पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ने तृणमूल कांग्रेस का हेल्पलाइन नंबर और वेबसाइट शुरू किया है. भाजपा नेता मुकुल रॉय ने कहा, 'हेल्पलाइन और वेबसाइट शुरू करना इस बारे में स्पष्ट संकेत है कि ममता बनर्जी अब तक जनसंपर्क नहीं विकसित कर पायी हैं और जनता के साथ उनका जुड़ाव खत्म हो गया है.'
उन्नाव घटना पर ममता बनर्जी ने बीजेपी को घेरा, मोदी सरकार से की यह अपील
भाजपा नेता ने कहा, 'उन्होंने राज्य के लोगों से केवल झूठे वादे किए. केंद्रीय मंत्री और आसनसोल से भाजपा सांसद बाबुल सुप्रियो ने कहा कि लगता है कि राजनीतिक रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने यह विचार दिया है. सुप्रियो ने कहा, 'परिवर्तन चाहने वाले लोग तृणमूल से अब तंग आ चुके हैं और अब उससे छुटकारा चाहते हैं.'
-
NDTV World Summit 2026: राज्यों के बीच हो CEO जैसी रेस... देश की अर्थव्यवस्था पर बोले निखिल कामत -
NDTV World Summit 2026:निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया फॉर्मूला, राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस -
"AI को वैसा पुराना कंप्यूटर मत समझो..." स्वामी सर्वप्रियानंद ने चेतावनी -
'सेहत को नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी..' लीलावती अस्पताल के ट्रस्टी राजीव मेहता की काम की सलाह -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026: Africa50 से कैसे बदल रही है अफ्रीका की तस्वीर? CEO जलाल खिमजी ने बताया -
कार की सर्विस समय पर कराते हैं, शरीर की क्यों नहीं? लीलावती अस्पताल के ट्रस्टी की काम की सलाह -
NDTV वर्ल्ड समिट में महिला बेस गिटारिस्ट मोहिनी डे, बोलीं- इंडिया का नाम रोशन करने पर गर्व -
क्या AI इस जमाने का असुर है? न्यू यॉर्क वेदांत सोसाइटी के रेजिडेंट मिनिस्टर स्वामी सर्वप्रियानंद ने दिया जवाब -
'खुशनसीब हूं कि भारत में पैदा हुई, जहां मस्जिद और मंदिर एक साथ मौजूद हैं', NDTV वर्ल्ड समिट 2026 में मोहिनी डे -
'AI इंसानियत के लिए चौथा बड़ा झटका हो सकता है', NDTV से बोले AI को नैतिकता सिखाने वाले स्वामी सर्वप्रियानंद
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं