भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने पश्चिम बंगाल में तीन नगर निकायों के लिए 22 जनवरी को होने वाले चुनाव के वास्ते शुक्रवार को 180 उम्मीदवारों की सूची जारी की. भाजपा प्रवक्ता सामिक भट्टाचार्य ने यह जानकारी दी. भाजपा ने बिधाननगर नगर निगम की 41 में से 14 सीटों पर महिला उम्मीदवारों को मैदान में उतारा है.
उन्होंने कहा कि आसनसोल नगर निगम के 106 वार्डों में से यह आंकड़ा 42 का है और चंदननगर में इसने कुल 33 में से नौ पर महिला उम्मीदवारों को टिकट दिया.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
भट्टाचार्य ने कहा, ‘‘हमने नगर निगम चुनाव में सामान्य और अनुसूचित जाति, दोनों श्रेणियों की महिलाओं को अधिक प्रतिनिधित्व देने की कोशिश की है.''
पूर्व महापौर और सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार सब्यसाची दत्ता के विश्वासपात्र देबाशीष जाना को भाजपा ने विधाननगर नगर निगम के वार्ड 31 में मैदान में उतारा है. दत्ता पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा में शामिल हो गए थे, लेकिन ममता बनर्जी के मंत्रालय के सदस्य सुजीत बोस से चुनाव हारने के बाद टीएमसी में लौट आए.
टीएमसी से दल-बदल कर भाजपा में आए पूर्व महापौर जितेंद्र तिवारी की बेटी चैताली तिवारी को आसनसोल से मैदान में उतारा गया है.
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं