नागरिकता संशोधन कानून (CAA) को लेकर शिमला में एक कार्यक्रम के दौरान भारतीय जनता पार्टी (BJP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने पीएम मोदी के लिए तारीफ के पुल बांधे. जेपी नड्डा का कहना है कि जो काम महात्मा गांधी, जवाहरलाल नेहरू, इंदिरा गांधी, राजीव गांधी, डॉ. मनमोहन सिंह नहीं कर पाए, वो पीएम मोदी ने कर दिखाया. बीजेपी के ही एक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कहा, ''महात्मा गांधी, जवाहरलाल नेहरू, इंदिरा गांधी, राजीव गांधी, डॉ. मनमोहन सिंह, सभी ने कहा कि वे पाकिस्तान और बांग्लादेश से पीड़ित अल्पसंख्यकों को लाएंगे. वे ऐसा नहीं कर सके, पीएम मोदी ने कर दिखाया.''
मुस्लिमों की गरीबी और बेरोजगारी की समस्या को खत्म कर रहे हैं पीएम मोदी : उमा भारती
BJP President Jagat Prakash Nadda in Shimla on #CitizenshipAmendmentAct: Mahatma Gandhi, Jawaharlal Nehru, Indira Gandhi, Rajiv Gandhi, Dr Manmohan Singh, all said that they will bring persecuted minorities from Pakistan&Bangladesh. They couldn't do it, PM Modi did it. (27.02) pic.twitter.com/Gyhw8310g5
— ANI (@ANI) February 27, 2020
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
बता दें कि जेपी नड्डा ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से बिहार में भाजपा के 11 नए जिला कार्यालयों का उद्घाटन किया था. इस मौके पर उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से उनके पास उपलब्ध तकनीक का इस्तेमाल करने और लोगों को यह समझाने का भी आह्वान किया था कि ‘‘बिहार पर नरेंद्र मोदी का आशीर्वाद बना हुआ है जिन्होंने राज्यों को अरबों की सहायता प्रदान की है और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जमीनी स्तर पर उसे प्रभावी तरीके से अमलीजामा पहनाया है.''
दिल्ली हिंसा : SIT ने शुरू की जांच, मीडिया और चश्मदीदों से मांगे 7 दिन में सबूत
नड्डा ने पार्टी कार्यकर्ताओं को अनुच्छेद 370 के प्रावधानों को खत्म करने और तीन तलाक को दंडनीय बनाने जैसे मोदी सरकार के कदमों के बारे में भ्रांतियां दूर करने का भी आह्वान किया. उन्होंने कहा कि उन्हें लोगों को बताना चाहिए कि अनुच्छेद 370 पर निर्णायक कदम से जम्मू-कश्मीर के लोगों के जीवन में खुशी आई जो कई अधिकारों से पहले वंचित थे. (इनपुट भाषा से भी)
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं