विज्ञापन
This Article is From Aug 27, 2019

विधानसभा में फिल्म देखने वाले नेता को बीजेपी ने बनाया कर्नाटक का डिप्टी सीएम, पार्टी के विधायक ने उठाए सवाल

Karnataka Deputy CM: कर्नाटक में करीब एक हफ्ते के इंतजार के बाद मंत्रियों के बीच विभागों का बंटवारा हो गया.

Also Read in
विधानसभा में फिल्म देखने वाले नेता को बीजेपी ने बनाया कर्नाटक का डिप्टी सीएम, पार्टी के विधायक ने उठाए सवाल
Deputy CM Laxman Savadi: बीजेपी ने बनाया कर्नाटक का डिप्टी सीएम
  • पोर्न देखने वाले नेता को बीजेपी ने बनाया कर्नाटक का डिप्टी सीएम
  • कर्नाटक में ही बीजेपी विधायक ने किया विरोध और उठाए सवाल
  • इस बार मुख्यमंत्री येदियुरप्पा के मंत्रिमंडल में तीन उप मुख्यमंत्री हैं
कर्नाटक:

करीब एक हफ्ते के इंतजार के बाद कर्नाटक में मंत्रियों के बीच विभागों का बंटवारा हो गया है. इस बार मुख्यमंत्री येदियुरप्पा के मंत्रिमंडल में तीन उप मुख्यमंत्री हैं जिनमें से एक वही बीजेपी नेता हैं जिन्हें पोर्न देखते हुए पाया गया था. इस वजह से राजनीतिक गलियारों में हलचल है. बीजेपी नेता का नाम लक्ष्मण सावदी (Laxman Savadi) है और वह राज्य विधानसभा में पोर्न देखते हुए पकड़े गए थे. नई कैबिनेट में उन्हें ट्रांसपोर्ट पोर्टफोलियो भी दिया गया है. हालांकि बीजेपी विधायक और सीएम के सहयोगी एमपी रेनुकाचार्य ने लक्ष्मण की नियुक्ति का विरोध किया है. उन्होंने शुक्रवार को कहा, 'उन्हें (लक्ष्मण सावदी) चुनाव हारने के बावजूद मंत्री के रूप में शामिल करने की क्या आवश्यकता थी.' बता दें कि लक्ष्मण सावदी बीते साल महेश कुमाटटल्ली से चुनाव हार गए थे.

कर्नाटक में येदियुरप्पा पर बीजेपी ने कसी नकेल, तीन उप मुख्यमंत्री बनाए गए 

वहीं लक्ष्मण सावदी ने बेंगलुरू में एएनआई से कहा, 'केंद्र और राज्य के नेताओं ने मुझे डिप्टी सीएम बनाया है. उन्होंने मुझ पर विश्वास जताया है. मैं पार्टी को मजबूत बनाऊंगा और हमारी सरकार अच्छा नाम करेगी. मैंने यह पद नहीं मांगा था. पार्टी के सीनियर नेताओं ने मुझे यह पद दिया है. मैं इसे स्वीकार करता हूं.' 

बता दें कि 2012 में 2 लोगों समेत लक्ष्मण सावदी विधानसभा में पोर्न देखते हुए पाए गए थे. इससे बीजेपी की काफी किरकिरी हुई थी. सावदी ने सफाई देते हुए कहा था कि वह इसे शिक्षा के उद्देश्य से देख रहे थे जिससे वह रेव पार्टी के बारे में जान सकें. हालांकि फिर सावदी, सीसी पाटिल और कृष्णा पालेमर ने कर्नाटक में मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था.

कर्नाटक कैबिनेट विस्तार: मंत्री ने गलती से ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, तो CM येदियुरप्पा ने मुस्कुराते हुए लगाया गले   

गौरतलब है कि कर्नाटक में लक्ष्मण सावदी के अलावा डॉ अश्वत नारायण और दलित नेता गोविंद करजोल को भी डिप्टी सीएम बनाया गया है.

VIDEO : येदियुरप्पा सरकार ने विश्वास मत जीता


 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
BJP, Laxman Savadi, Deputy CM, Karnataka, BS Yediyurappa
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com