कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने मंगलवार को आरोप लगाया कि भाजपा लखीमपुर खीरी मामले से ध्यान भटकाने का प्रयास कर रही है और केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा के सिर पर केंद्र सरकार का हाथ है. कई विपक्षी नेताओं के साथ मार्च निकालने के बाद राहुल गांधी ने विजय चौक पर संवाददाताओं से कहा कि एक बार फिर विपक्षी दल अजय मिश्रा का मामला उठा रहे हैं. हमने बार-बार कहा है कि एक मंत्री के बेटे ने किसानों को मारा है, जीप से कुचला है. रिपोर्ट आई है कि यह एक साजिश थी. प्रधानमंत्री अपने इस मंत्री के बारे में कुछ नहीं कहते हैं.
'मंत्री अजय मिश्रा को हटाओ' : किसानों की 'हत्या' मामले में विरोध जताने सड़क पर उतरा विपक्ष
उन्होंने दावा किया कि एक तरफ प्रधानमंत्री किसानों से माफी मांगते हैं. दूसरी तरफ अपने मंत्रिपरिषद से किसानों के हत्यारे को नहीं हटाते हैं. किसानों और आम जनता के खिलाफ जो किया जा रहा है, उसको हम स्वीकार नहीं करेंगे.
-
नोबेल विजेताओं जैसी दिमागी ताकत और पलक झपकते ही मौत! CIA के पूर्व प्रमुख ने AI युद्ध पर दी सबसे खौफनाक चेतावनी -
'एक दिमाग में लाखों आइंस्टाइन से बेहतर है एक हृदय में लाखों बुद्ध',AI के सवाल पर BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी -
PM मोदी ने याद दिलाई 12 लाख तक की आय पर टैक्स छूट, बोले- 'जो मिला वो हजम...ऐसे नहीं चलता!' -
NDTV World Summit में PM मोदी का राहुल गांधी पर वार, बोले- "कांग्रेस अपने फेल प्रोडक्ट की..." -
NDTV World Summit 2026: Zerodha बंद हो जाए तो क्या करेंगे? निखिल कामत ने बताया ₹10 लाख वाला बिजनेस प्लान -
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
NDTV World Summit में पीएम मोदी ने गिनाईं एशियाड की उपलब्धियां, 'सेपकटकरॉ' का भी किया जिक्र -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...!
भाजपा लखीमपुर मुद्दे से ध्यान भटकाने में लगी है।
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) December 21, 2021
सच ये है कि उस हत्यारे के सर पर मोदी सरकार का हाथ है वरना अब तक मंत्री को निकाल दिया होता।
लेकिन याद रहे- न्याय तो हम लेकर रहेंगे! pic.twitter.com/t1CqJkHAUx
2014 से पहले ‘लिंचिंग' शब्द सुनने में भी नहीं आता था : राहुल गांधी
बाद में उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘भाजपा लखीमपुर मुद्दे से ध्यान भटकाने में लगी है. सच ये है कि उस हत्यारे के सर पर मोदी सरकार का हाथ है वरना अब तक मंत्री को निकाल दिया होता. लेकिन याद रहे- न्याय तो हम लेकर रहेंगे!''
राहुल गांधी बोले- 'किसानों के खिलाफ जो किया जा रहा है, उसको हम स्वीकार नहीं करेंगे'
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं