राहुल गांधी इन दिनों कब कहां नजर आ जाएं, ये कह पाना बेहद मुश्किल है. दिल्ली से ट्रक पर सवार होकर राहुल गांधी चंडीगढ़ के लिए निकल पड़े. इस दौरान अंबाला में उतरकर उन्होंने ट्रक ड्राइवरों से बातचीत भी की. उन्होंने ड्राइवरों के मुद्दों और उनकी समस्याओं को भी समझना. इस पूरी घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
कांग्रेस ने अपनी टि्वटर हैंडल से ट्वीट किया, ‘‘जननायक राहुल गांधी जी ट्रक चालकों की समस्या जानने के लिये उनके बीच पहुंचे। राहुल जी ने उनके साथ दिल्ली से चंडीगढ़ तक का सफर किया. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, भारत की सड़कों पर करीब 90 लाख ट्रक चालक हैं. इनकी अपनी समस्याएं हैं. इनके 'मन की बात' सुनने का काम राहुल जी ने किया.''
-
'एक दिमाग में लाखों आइंस्टाइन से बेहतर है एक हृदय में लाखों बुद्ध',AI के सवाल पर BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी -
PM मोदी ने याद दिलाई 12 लाख तक की आय पर टैक्स छूट, बोले- 'जो मिला वो हजम...ऐसे नहीं चलता!' -
NDTV World Summit में PM मोदी का राहुल गांधी पर वार, बोले- "कांग्रेस अपने फेल प्रोडक्ट की..." -
NDTV World Summit 2026: Zerodha बंद हो जाए तो क्या करेंगे? निखिल कामत ने बताया ₹10 लाख वाला बिजनेस प्लान -
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
NDTV World Summit में पीएम मोदी ने गिनाईं एशियाड की उपलब्धियां, 'सेपकटकरॉ' का भी किया जिक्र -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...!
पार्टी के कई नेताओं और पदाधिकारियों ने राहुल गांधी के ट्रक में सवार होकर यात्रा करने का वीडियो साझा किया है. कांग्रेस के सोशल मीडिया विभाग की प्रमुख और प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने कहा कि धीरे-धीरे यह एहसास हो रहा है कि देश मोहब्बत और अमन के रास्ते पर लौटना चाहता है.
उन्होंने राहुल गांधी के ट्रक में सफर करने का वीडियो साझा करते हुए ट्वीट किया, ‘‘विश्वविद्यालय के छात्रों से, खिलाड़ियों से, सिविल सेवा की तैयारी कर रहे युवाओं से, किसानों से, डिलीवरी करने वालों से, बस में आम नागरिकों से और अब आधी रात को ट्रक चालकों से आख़िर क्यों मुलाक़ात कर रहे हैं राहुल गांधी?क्योंकि वो इस देश के लोगों की बात सुनना चाहते हैं, उनकी चुनौतियों और परेशानियों को समझना चाहते हैं.''
उन्होंने कहा, ‘‘उनको ऐसा करते देख एक विश्वास सा झलकता है - कोई तो है जो लोगों के साथ खड़ा है, कोई तो है, जो उनके बेहतर कल के लिए किसी भी तरह की क़ुर्बानी देने को तैयार है - कोई तो है, जो नफ़रत के बाज़ार में मोहब्बत की दुकान खोल रहा है और धीरे धीरे यह एहसास हो रहा है कि यह देश लौट जाना चाहता है, मोहब्बत और अमन के रास्ते पर.''
उन्होंने कहा, ‘‘धीरे से यह देश आख़िर चल ही पड़ा है राहुल गांधी के साथ.''
कांग्रेस सूत्रों का कहना है कि राहुल चंडीगढ़ से शिमला चले गए, जहां वह अपनी मां सोनिया गांधी के साथ समय बिताएंगे.
कांग्रेस पार्टी की कर्नाटक में शानदार जीत के बाद राहुल गांधी समेत कई नेता काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं. पार्टी का कहना है कि अब वो टॉप गियर में काम करेगी. ये अब दिखाई भी देने लगा है. राहुल गांधी अब ट्रक की सवारी करते नजर आए. बता दें कि इससे पहले राहुल गांधी 'भारत जोड़ो यात्रा' पर निकले. यह यात्रा 7 सितंबर को कन्याकुमारी से शुरू हुई थी. राहुल गांधी ने 136 दिन की इस यात्रा में 4000 किलोमीटर से ज्यादा दूरी तय की थी.
इससे पहले राहुल गांधी ने रविवार को कहा कि राष्ट्रपति को नए संसद भवन का उद्घाटन करना चाहिए, न कि प्रधानमंत्री को. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 28 मई को संसद के नवनिर्मित भवन का उद्घाटन करने वाले हैं. लोकसभा सचिवालय ने बताया था कि नवनिर्मित भवन का निर्माण कार्य पूरा होने के बाद लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने बृहस्पतिवार को प्रधानमंत्री मोदी से भेंट कर उनसे इसका उद्घाटन करने का आग्रह किया था.
ये भी पढ़ें:-
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं