विज्ञापन

5 ओबीसी, 5 ब्राह्मण... BJP के 17 मुख्यमंत्रियों में कौन किस जाति का, शुभेंदु अधिकारी सबसे नया नाम

पश्चिम बंगाल में पहली बार बीजेपी की सरकार बनी है, शुभेंदु अधिकारी ब्राह्मण समुदाय से हैं और 17 राज्यों में बीजेपी के मुख्यमंत्री हैं. देश में बीजेपी के 17 राज्यों में मुख्यमंत्री हैं, जिनमें ओबीसी, ब्राह्मण, आदिवासी और राजपूत समुदाय के नेता शामिल हैं.

5 ओबीसी, 5 ब्राह्मण... BJP के 17 मुख्यमंत्रियों में कौन किस जाति का, शुभेंदु अधिकारी सबसे नया नाम
  • पश्चिम बंगाल में पहली बार भाजपा की सरकार बनने जा रही है, शुभेंदु अधिकारी मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे
  • देश के 17 राज्यों में भाजपा के मुख्यमंत्री हैं, जिसमें पश्चिम बंगाल का नाम नया शामिल हुआ है
  • भाजपा के अधिकांश मुख्यमंत्री ओबीसी और ब्राह्मण समुदाय से आते हैं, जो पार्टी की सामाजिक रणनीति दर्शाता है
कोलकाता:

Bengal New CM Suvendu Adhikari: भारतीय जनता पार्टी के लिए आज ऐतिहासिक दिन है, पश्चिम बंगाल में पहली बार भगवा सरकार बन गई है. ऐसे में बीजेपी के सभी बड़े नेता, सभी बीजेपी मुख्‍यमंत्री और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शुभेंदु अधिकारी के शपथग्रहण समारोह में पहुंचे. देश के अब 17 राज्यों में बीजेपी का मुख्यमंत्री है. पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी इस लिस्ट में सबसे नया नाम हैं. देश की आजादी के बाद 75 सालों में पहला बार पश्चिम बंगाल में भगवा पार्टी के हाथ में कमान है. ऐसे में इन 17 राज्यों में कौन सा मुख्यमंत्री किस समुदाय से आता है, ये भी बेहद दिलचस्‍प है. उत्तर भारत के ज्यादातर राज्यों बिहार, असम, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, उत्तराखंड और मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, गुजरात से लेकर ओडिशा तक अब भाजपा के मुख्यमंत्री हैं.

सबसे ज्‍यादा ओबीसी-ब्राह्मण मुख्‍यमंत्री 


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सत्ता संभालने के बाद देश में सबसे बड़ी आबादी वाले पिछड़ा वर्ग को अपने पाले में रखने के साथ-साथ ब्राह्मण और पिछड़ी जातियों को भी साथ लेकर चले हैं. बंगाल के नए मुख्‍यमंत्री शुभेंदु अधिकारी, ब्राह्मण समुदाय से आते हैं. 25 करोड़ की आबादी के साथ देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी राजपूत समुदाय से ताल्लुक रखते हैं.  

Latest and Breaking News on NDTV

बीजेपी के मुख्यमंत्रियों में कौन किस समुदाय से 

  • शुभेंदु अधिकारी (पश्चिम बंगाल): ब्राह्मण समाज से हैं
  • सम्राट चौधरी (बिहार): कोइरी (ओबीसी) : बिहार में कुशवाहा समाज के प्रमुख चेहरा
  • योगी आदित्यनाथ (UP) : राजपूत (सवर्ण) : ठाकुर/क्षत्रिय समुदाय से.
  • मोहन यादव (MP) :यादव (ओबीसी): ओबीसी समुदाय से
  • भजनलाल शर्मा (राजस्थान) : ब्राह्मण (सवर्ण) : संगठन से आए ब्राह्मण चेहरा
  • देवेंद्र फडणवीस (महाराष्ट्र) : ब्राह्मण (सवर्ण): बीजेपी के सबसे कद्दावर नेता
  • नायब सिंह सैनी (हरियाणा) : सैनी (ओबीसी) : गैर जाट ओबीसी समुदाय से 
  • विष्णु देव साय (छत्तीसगढ़) : आदिवासी (ST) : जनजाति समुदाय के नेता
  • मोहन चरण माझी(ओडिशा) : आदिवासी (ST) : संथाल जनजाति से संबंधित
  • भूपेंद्र पटेल (गुजरात) : पाटीदार (OBC) : पाटीदार समाज के 'कड़वा पटेल' 
  • पुष्कर सिंह धामी (उत्तराखंड) : राजपूत (सवर्ण): पहाड़ी क्षत्रिय समुदाय से
  • डॉ.माणिक साहा(त्रिपुरा) : ब्राह्मण (सवर्ण) : पेशे से डेंटिस्ट, बंगाली ब्राह्मण 
  • प्रमोद सावंत(गोवा) : मराठा (सामान्य) : मराठा समुदाय से ताल्लुक 
  • हिमंत बिस्वा सरमा (असम): ब्राह्मण (सवर्ण) : असमिया ब्राह्मण समुदाय से
  • पेमा खांडू (अरुणाचल) : आदिवासी (ST) : मोनपा जनजाति से संबंधित
  • युमनाम खेमचंद सिंह (मणिपुर) : मैइती (OBC): मणिपुर के मैइती समुदाय से
  • रेखा गुप्ता (दिल्ली) : वैश्य (सामान्य) : दिल्ली के बनिया समुदाय से



100 करोड़ जनता पर बीजेपी का राज

भारत में लगभग 100 करोड़ जनता पर बीजेपी का शासन है. लेकिन देश में अभी हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, पंजाब, झारखंड में बीजेपी सरकार नहीं है. दक्षिण भारतीय राज्यों में तेलंगाना, कर्नाटक, केरलम, आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु में भी विपक्षी दलों की सरकार है. हिमाचल, तेलंगाना और कर्नाटक में कांग्रेस सरकार है. वो कई अन्य राज्यों में गठबंधन की सरकार चला रही है. 

कितने राज्यों में कितनी सरकार

- NDA - 22 (बीजेपी के 17 और NDA के 5)
- INDIA - 9 (कांग्रेस 3 राज्यों में) 
(तृणमूल, झामुमो, डीएमके, नेशनल कॉन्फ्रेंस, लेफ्ट और आम आदमी पार्टी की 1-1 राज्य में सरकार)

ये भी पढ़ें :- बंगाल में आज से भगवा शासन की शुरुआत, भगवा कुर्ते में शपथ के लिए निकले शुभेंदु अधिकारी 

पश्चिम बंगाल में पहली बार BJP का मुख्‍यमंत्री 

आजादी के बाद से अब तक पश्चिम बंगाल में बीजेपी की सरकार नहीं बनी थी, लेकिन यह पहली बार है, जब बंगाल में भगवा लहरा रहा है. बंगाल में बीजेपी ने 3 सीटों से अपना सफर शुरू किया था. अब बीजेपी 207 सीटों के साथ बंगाल में पहली बार सरकार बनाने जा रही है. अब BJP के 17 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में मुख्यमंत्री हैं.

ये भी पढ़ें :- शुभेंदु के शपथ ग्रहण में नेताओं के साथ-साथ साधु-संतों का भी जमावड़ा, कहा- आज से राम राज्य शुरू

लेखक के बारे में
img
तिलकराज
Deputy News Editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Suvendu Adhikari, Suvendu Adhikari Oath Ceremony, West Bengal CM List
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com