विज्ञापन

भगवा कुर्ते में शपथ लेने पहुंचे शुभेंदु अधिकारी, पीएम मोदी के साथ कोलकाता के ब्रिगेड ग्राउंड में रोड शो

पश्चिम बंगाल में आज सुवेंदु अधिकारी मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे. भगवा कुर्ते में वे समारोह के लिए रवाना हुए, जबकि ब्रिगेड परेड ग्राउंड में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बीच बड़ी संख्या में समर्थकों में उत्साह देखने को मिल रहा है.

भगवा कुर्ते में शपथ लेने पहुंचे शुभेंदु अधिकारी, पीएम मोदी के साथ कोलकाता के ब्रिगेड ग्राउंड में रोड शो
suvendu adhikari
फाइल फोटो
  • पश्चिम बंगाल में भाजपा के सुवेंदु अधिकारी मुख्यमंत्री पद की शपथ लेकर भगवा शासन की औपचारिक शुरुआत कर रहे हैं.
  • कोलकाता के ब्रिगेड परेड ग्राउंड में शपथ ग्रहण समारोह में PM मोदी और गृह मंत्री शाह समेत कई नेता शामिल होंगे.
  • समारोह में भाजपा शासित राज्यों के 20+ मुख्यमंत्री और केंद्रीय नेतृत्व के कई दिग्गज मौजूद रहेंगे.
नई दिल्ली:

पश्चिम बंगाल में आज से भगवा शासन की औपचारिक शुरुआत होने जा रही है. भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के लिए अपने आवास से रवाना हो गए हैं. इस दौरान वे भगवा कुर्ता पहने नजर आए, जिसे लेकर राजनीतिक संदेश भी निकाले जा रहे हैं. कोलकाता के ब्रिगेड परेड ग्राउंड में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह से पहले ही माहौल उत्साह से भर गया है. समारोह स्थल पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है और बड़ी संख्या में समर्थक वहां पहुंच चुके हैं. यह ऐतिहासिक पल राज्य की राजनीति में बड़े बदलाव का प्रतीक माना जा रहा है, जहां भाजपा पहली बार पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाने जा रही है.

पीएम मोदी भी कोलकाता पहुंचेंगे

इस हाई-प्रोफाइल कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह भी पहुंचेंगे. उनके अलावा भाजपा और NDA के कई बड़े चेहरे समारोह में शामिल होंगे. बताया जा रहा है कि भाजपा शासित राज्यों के 20 से ज्यादा मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री कोलकाता पहुंच रहे हैं या पहुंच चुके हैं.

कोलकाता में दिग्गजों का जमावड़ा

समारोह में केंद्रीय नेतृत्व का भी व्यापक जमावड़ा रहेगा, जिसमें भाजपा अध्यक्ष, केंद्रीय मंत्री और राष्ट्रीय पदाधिकारी शामिल होंगे. बंगाल भाजपा के प्रमुख नेता दिलीप घोष, अग्निमित्रा पॉल समेत नवनिर्वाचित विधायक भी मौजूद रहेंगे.

एयरपोर्ट पर लगातार वीवीआईपी आगमन हो रहा है. अरुणाचल प्रदेश के सीएम पेमा खांडू, मणिपुर के मुख्यमंत्री युमनाम खेमचंद सिंह, नागालैंड के सीएम नेफियू रियो, राजस्थान के उपमुख्यमंत्री प्रेम चंद बैरवा, यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और बृजेश पाठक, महाराष्ट्र की डिप्टी सीएम सुनेत्रा पवार, राजस्थान के सीएम भजनलाल शर्मा और असम के हिमंत बिस्व सरमा समेत कई नेता कोलकाता पहुंच चुके हैं. मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव और हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी भी कार्यक्रम में शामिल होने वाले हैं.

भव्य आयोजन की तैयारियां

इस समारोह को ऐतिहासिक बनाने के लिए बड़े पैमाने पर इंतजाम किए गए हैं. करीब 1,000 वीवीआईपी और 9,000 अन्य अतिथियों को न्योता भेजा गया है, जबकि लाखों समर्थकों के आने की संभावना जताई जा रही है. मुख्य स्थल पर 50,000 कुर्सियां लगाई गई हैं और भीड़ प्रबंधन के लिए 20 से अधिक एंट्री गेट बनाए गए हैं.

सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं. लगभग 4,000 पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं, जबकि कोलकाता पुलिस ने ट्रैफिक को लेकर विशेष एडवाइजरी जारी की है. वीवीआईपी मूवमेंट को देखते हुए कई रूट डायवर्ट किए गए हैं.
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Suvendu Adhikari, Suvendu CM, Suvendu Adhikari CM, Suvendu Adhikari Cm Oath, West Bengal CM
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com