विज्ञापन

पश्चिम बंगाल आज से भयमुक्त और विकास के भरोसे से युक्त हुआ... चुनाव में प्रचंड जीत पर PM मोदी

प्रधानमंत्री ने कहा कि इस चुनाव परिणाम ने ये भी दिखाया है कि भारत इस चुनौती में भी एकजुट है, एकमत है, एक लक्ष्य से संकल्पित है और वो लक्ष्य है विकसित भारत.

पश्चिम बंगाल आज से भयमुक्त और विकास के भरोसे से युक्त हुआ... चुनाव में प्रचंड जीत पर PM मोदी
पीएम मोदी ने बंगाल में सभी दलों से राजनीतिक हिंसा से दूर रहने की अपील की है.
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम बंगाल में भाजपा की प्रचंड जीत के बाद आयुष्मान योजना लागू करने का ऐलान किया
  • पीएम मोदी ने बंगाल में राजनीतिक हिंसा बंद करने और विकास पर ध्यान केंद्रित करने का आह्वान किया है
  • प्रधानमंत्री ने बंगाल की बेहतर भविष्य के लिए भाजपा की प्रतिबद्धता जताई और कार्यकर्ताओं का सम्मान किया

पश्चिम बंगाल में प्रचंड जीत मिलने के बाद आज पीएम मोदी बीजेपी मुख्यालय पहुंचे तो उनका भव्य स्वागत हुआ. कार्यकर्ता मोदी-मोदी से पूरे बीजेपी मुख्यालय को गुंजायमान किए हुए थी. पीएम मोदी ने कार्यकर्ताओं के सामने घोषणा की है कि बंगाल की नई सरकार सबसे पहली कैबिनेट मीटिंग में आयुष्मान योजना लागू करेगी. प्रधानमंत्री ने कहा कि बीजेपी बंगाल में भयमुक्त वातावरण बनाकर दिखाएगी. पीएम ने कहा, 'यह दिन ऐतिहासिक है, अभूतपूर्व है; मैं सभी भाजपा कार्यकर्ताओं की खुशी में शामिल हूं.यह लोकतंत्र में विश्वास प्रदर्शित करने का दिन है. एक नया इतिहास रचा गया, नितिन नवीन के भाजपा अध्यक्ष बनने के बाद पहला विधानसभा चुनाव; भाजपा की जीत में उनका मार्गदर्शन महत्वपूर्ण रहा.'

Latest and Breaking News on NDTV

पीएम मोदी ने बंगाल के लोगों से आग्रह करते हुए कहा कि बंगाल में लाखों जिंदगियां राजनीतिक हिंसा में गईं हैं. आज से इसे बंद कर देना चाहिए. आज भाजपा जीती है तो बदला नहीं बदलाव की बात होनी चाहिए. भय नहीं विकास की बात होनी चाहिए. मेरी सभी राजनीतिक दलों के लोगों से अपील है कि आइए इससे ऊपर उठें. किसने किसको वोट दिया, इसको भूल कर आगे बढ़ें.

Latest and Breaking News on NDTV

प्रधानमंत्री मोदी ने आगे कहा, 'इस जीत के साथ वंदे मातरम् के 150वें वर्ष में भारत माता को और बंकिम जी को बंगाल के लोगों ने अपना सादर नमन भेजा है. योगी राज अरबिंदो को भी मतदाताओं ने ऐतिहासिक श्रद्धांजलि दी है. बंगाल में हमारे कितने ही कार्यकर्ताओं ने अपना जीवन इस जीत के लिए समर्पित किया, बीजेपी की कितनी महिला कार्यकर्ताओं को तमाम अत्याचार सहने पड़े. केरल में और बंगाल में बीजेपी के हर कार्यकर्ता को कितनी मुसीबतें झेलनी पड़ी थी. उनपर कितने जुर्म हुए हैं, कितने अत्याचार हुए हैं. आज बंगाल में बीजेपी की सफलता का श्रेय ऐसे सभी कार्यकर्ताओं और उनके परिवारों को देता हूं.'

'भाजपा दिन-रात एक कर देगी'

पीएम मोदी ने कहा, 'मैं ये जीत बंगाल की जनता को समर्पित करता हूं. अभी 4 मई की यह शाम भले ही ढल रही हो लेकिन बंगाल की पावन धरा पर आज एक नया सूर्योदय हुआ है. एक ऐसा सवेरा जिसका इंतजार पीढ़ियों ने किया है. भाजपा ने जितनी सीटें जीती, वो महज एक चुनावी आंकड़ा नहीं है, ये उस अडिग विश्वास की हुंकार है, जिसे डर तुष्टीकरण और हिंसा की राजनीति को जड़ से उखाड़ फेंका है. आज से बंगाल के भविष्य की एक ऐसी यात्रा शुरू हो रही है जहां विकास अटूट विश्वास और नई उम्मीदें कदम से कदम मिलाकर चलेगी. मैं आज हर बंगालवासी को हर बंगालवासी को भरोसा देता हूं कि बंगाल के बेहतर भविष्य के लिए भाजपा दिन-रात एक कर देगी.'

अंग-बंग और कलिंग...

प्रधानमंत्री ने कहा कि इस चुनाव परिणाम ने ये भी दिखाया है कि भारत इस चुनौती में भी एकजुट है, एकमत है, एक लक्ष्य से संकल्पित है और वो लक्ष्य है विकसित भारत. जब भारत समृद्ध था, आर्थिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक सामर्थ्य के चरम पर था तो उसके तीन मजबूत स्तंभ थे, अंग, अंग यानी आज का बिहार, बंग यानी आज का बंगाल और कलिंग यानी आज का ओडिशा. कलिंग उस समय हिंद महासागर के समुद्री व्यापार का एकछत्र सम्राट था, कलिंग के बंदरगाह पूरे एशिया तक भारत के उत्पादों को पहुंचाते थे, अंग सूत, रेशम और अन्य व्यापार के साथ साथ नालंदा और विक्रमशीला का केंद्र था, बंगाल उस सांस्कृतिक धरती थी, जहां से भारत के आत्मा की आवाज उठती थी, गुलामी के कालखंड में समृद्ध भारत के मजबूत किला कमजोर होते गए, भारत का सामर्थ्य भी क्षीण होता गया, इसलिए विकसित भारत के निर्माण के लिए इन तीनो स्तंभों को फिर से विकसित होना जरूरी है, मुझे गर्व है कि अंग, बंग और कलिंग ने इस महाअभियान के लिए बीजेपी को चुन लिया है, एनडीए पर भरोसा किया है.

ये भी पढ़ें-

कोई भी फाइल... सभी विभागीय सचिवों को पश्चिम बंगाल के मुख्य सचिव का आदेश

बंगाल में अब बीजेपी राज, आखिर ममता बनर्जी को कैसे दी मात, टीएमसी क्यों नहीं समझ पाई?

बंगाल में जीत बीजेपी की 'घरवापसी', जहां से रखी गई नींव, वहीं बनने जा रही सरकार-समझिए क्यों भावुक कार्यकर्ता

राहुल गांधी ने चुनाव परिणामों के बाद ममता बनर्जी और स्टालिन से फोन पर बात की

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Pm Modi, Narendra Modi, Modi Today Speech, Modi Speech On Bengal Win, Modi Speech On Election Result
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com