- ललन सिंह के इस्तीफे की चर्चाओं के बाद राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई
- चौधरी ने कहा कि आप JDU में दरार की बात करते हैं, लेकिन खरोंच तक नहीं
- नीतीश पिछले सप्ताह ललन के घर गए थे, उसके बाद यह मुद्दा चर्चा में आया था
बिहार (Bihar) में मंगलवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) के प्रमुख सहयोगी राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह (Lalan Singh) के इस्तीफे की चर्चाओं के बाद राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई. हालांकि पटना स्थित जदयू मुख्यालय पहुंचे राज्य सरकार के मंत्री विजय कुमार चौधरी से पत्रकारों ने जब इस बारे में पूछा तो उन्होंने कहा, ‘‘आप जदयू में दरार की बात करते हैं. मैं कहता हूं कि एक खरोंच तक नहीं है.'' इस मुद्दे पर भाजपा के वरिष्ठ नेता सुशील कुमार मोदी ने बयान दिया था, जिसके बाद से ही यह मामला गरमाया हुआ है.
चौधरी ने ललन से जुड़ी अफवाहों के लिए मीडिया को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा, ‘‘हमने (पार्टी के भीतर) ऐसी कोई बात नहीं सुनी है लेकिन आप लोग जो चाहते हैं दिखलाते हैं फिर हटा देते हैं.''
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
जब उनसे पूछा गया कि क्या ललन इस सप्ताह के अंत में दिल्ली में होने वाली जदयू की बैठक में अपने इस्तीफे की औपचारिक पेशकश कर सकते हैं, तो उन्होंने इसका कोई सीधा जवाब नहीं देते हुए कहा कि 29 दिसंबर को पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी और राष्ट्रीय परिषद की बैठक होने जा रही हैं.
उन्होंने कहा कि यह काफी समय से लंबित थी, इसके अलावा देश भर के जदयू नेता एक साथ बैठेंगे और लोकसभा चुनाव की रणनीति पर चर्चा करेंगे.
सुशील मोदी को लेकर यह बोले चौधरीचौधरी से जब सुशील कुमार मोदी के बयान के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, ‘‘आप सुशील कुमार मोदी को हमेशा जदयू के बारे में बोलते देखेंगे लेकिन अपनी पार्टी के बारे में कभी नहीं. ऐसा इसलिए है क्योंकि भाजपा में वह कुछ भी नहीं रह गए हैं. वे निराशा में ऐसा कर रहे हैं.''
सुशील मोदी के बयान से गरमाई थी राजनीतिभाजपा के वरिष्ठ नेता सुशील कुमार मोदी ने दावा किया था कि जदयू के सर्वोच्च नेता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष की अपने सहयोगी राजद प्रमुख लालू प्रसाद के साथ बढ़ती निकटता के कारण पार्टी के भीतर टूट की आशंका लेकर असहज महसूस कर रहे हैं. हालांकि जदयू के एक वरिष्ठ नेता ने नाम नहीं छापने का अनुरोध करते हुए कहा कि पिछले कुछ साल से जदयू के अध्यक्ष पद पर काबिज ललन ने वास्तव में पद छोड़ने की इच्छा व्यक्त की है.
समझा जाता है कि जब नीतीश पिछले सप्ताह ललन के घर गए थे तो यह मुद्दा चर्चा में आया था. ऐसी चर्चा है कि मुख्यमंत्री ललन के इस अनुरोध से प्रसन्न नहीं हैं.
ये भी पढ़ें :
* कांग्रेस नेतृत्व के साथ बिहार के नेताओं की बैठक, सीट बंटवारे में लचीलेपन और सामंजस्य पर जोर
* खुशखबरी: नीतीश सरकार का बड़ा ऐलान, 4 लाख नियोजित शिक्षकों को मिलेगा राज्य कर्मी का दर्जा
* DMK सांसद के वीडियो "बिहार के लोग टॉयलेट साफ करें" पर तेजस्वी यादव की तीखी प्रतिक्रिया
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं