विज्ञापन
This Article is From Jun 14, 2019

बिहार: नीतीश सरकार का बड़ा फैसला, 60 साल से ज्यादा उम्र वालों को मिलेगी पेंशन

नीतीश कुमार ने 60 साल से ऊपर के सभी वृद्ध लोगों के लिए एक नई मुख्यमंत्री वृद्धजन पेंशन योजना की शुरुआत की है.

बिहार: नीतीश सरकार का बड़ा फैसला, 60 साल से ज्यादा उम्र वालों को मिलेगी पेंशन
नीतीश कुमार
  • बिहार में नीतीश सरकार का बड़ा फैसला
  • 60 साल से ज्यादा उम्र के सभी लोगों को मिलेगी पेंशन
  • उनके खाते में हर महीने 4 सौ रुपए का भुगतान किया जाएगा
बिहार:

60 साल से अधिक आयु के सभी लोगों के लिए खुशखबरी है. शुक्रवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) ने 60 साल से ऊपर के सभी वृद्ध लोगों के लिए एक नई मुख्यमंत्री वृद्धजन पेंशन योजना की शुरुआत की जिसके अंतर्गत उनके खाते में हर महीने 4 सौ रुपए का भुगतान किया जाएगा. हालांकि इस योजना के तहत अस्सी वर्ष से ऊपर के वृद्ध लोगों को पांच सौ रुपए की पेंशन का प्रावधान है. इस योजना की शुरुआत करते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि जो लोग BPL में नहीं हैं उनकी संख्या करीब 35 लाख के आस पास है और इस योजना का लाभ इन लोगों को मिलेगा. यह योजना मार्च महीने से लागू हो गई है और अभी तक करीब एक लाख पैंतीस हजार से अधिक लोगों के खाते में इस पेंशन योजना की राशि पहुंच गई है.

नीतीश कुमार की पार्टी JDU का ऐलान, कहा- तीन तलाक बिल पर सरकार का समर्थन नहीं करेंगे  

नीतीश कुमार ने इस कार्यक्रम में कहा कि मंगलवार को बिहार कैबिनेट द्वारा पारित माता-पिता और वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान अधिनियम में दो बार संशोधन किया गया और उसके बारे में देश के कई राज्यों से अब जानकारी प्राप्त की जा रही है. दरअसल बिहार में फैमिली कोर्ट की जगह अब उपेक्षा झेल रहे माता पिता को SDO के पास सीधे शिकायत दर्ज करने का प्रावधान किया है और SDO द्वारा पारित आदेश के पालन न होने पर प्रभावित अभिभावक को जिलाधिकारी के पास अपील करने का अधिकार है जो अपने आदेश में सजा भी दे सकते हैं.  नीतीश ने कहा कि कोई भी अपने माता पिता की उपेक्षा करेगा तो बिहार में अब इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Nitish Kumar, Bihar, Bihar Pension
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com