विज्ञापन
This Article is From Feb 18, 2025

पटना के कंकड़बाग में पुलिस और अपराधियों के बीच एनकाउंटर खत्म, 4 बदमाश किए गए गिरफ्तार

निजी मकान से अपराधियों ने पिस्टल से पुलिस पर कई राउंड फायरिंग की. इसके बाद पुलिसकर्मियों ने पूरे मकान को घेर लिया. पुलिस और एसटीएफ की टीम ने इस मामले में चार अपराधियों को गिरफ्तार किया है.

पटना:

पटना के कंकड़बाग थाना क्षेत्र के अशोक नगर स्थित राम लखन पथ इलाके में अपराधियों और पुलिस के बीच मंगलवार दोपहर मुठभेड़ हो गई. मौके पर एसटीएफ समेत कई थानों की पुलिस पहुंची. इसके बाद खुद को घिरता देख अपराधी एक घर में घुस गए. हालांकि दबिश के बाद पुलिस ने चार अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है.

जानकारी के मुताबिक एक निजी मकान से अपराधियों ने पिस्टल से पुलिस पर कई राउंड फायरिंग की. इसके बाद पुलिस कर्मियों ने पूरे मकान को घेर लिया और हथियार से लैस कमांडो और पुलिस के जवानों ने अपराधियों को घेरकर सरेंडर करने के लिए कहा.

Latest and Breaking News on NDTV

सूचना के बाद हथियार से लैस कमांडो की टीम भी पहुंची. उन्होंने बुलेट प्रूफ जैकेट के साथ बिल्डिंग में प्रवेश किया.

पटना के एसएसपी अवकाश कुमार भी मौके पर पहुंचे. साथ ही कई अन्य बड़े अधिकारी और पुलिस की टीम हालात को नियंत्रित करने में लगी रही.

अपराधियों के घर में घुस जाने के बाद पुलिस भी काफी सतर्क हो गई, ताकि रिहायशी इलाका होने की वजह से आम लोगों को कोई नुकसान ना हो और किसी भी बड़े एक्शन से पहले अपराधियों को दबोच लिया जाए.

Latest and Breaking News on NDTV

पूरे इलाके की सुरक्षा व्यवस्था भी बढ़ा दी गई. शुरुआत में तीन से चार अपराधियों के छिपे होने की बात कही जा रही थी.

घर से जुड़े सभी गलियों की पुलिस ने घेराबंदी कर दी, ताकि अपराधी कहीं से भी भागने ना पाएं. साथ ही सभी मुहाने पर पुलिसकर्मी हथियार के साथ तैनात थे.

Latest and Breaking News on NDTV

ऑपरेशन खत्म होने के बाद पुलिस ने चार अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस का कहना है कि प्रॉपर्टी विवाद में फायरिंग की गई थी. पुलिस जब मौके पर पहुंची तो बदमाशों ने उन पर भी फायरिंग कर दी.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bihar Police, Patna Police, Police Encounter In Patna, Patna Kankarbagh, Encounter Between Patna Police And Criminals
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com